AI का असली खेल इंफ्रास्ट्रक्चर में, डेटा सेंटर और कूलिंग से खुलेगा कमाई का रास्ता; इस स्टॉक पर रखें नजर
AI सिर्फ सॉफ्टवेयर या ऐप्स तक सीमित नहीं है. इसके पीछे एक मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर की जरूरत होती है. जैसे डेटा सेंटर, बिजली, कूलिंग सिस्टम और तेज इंटरनेट नेटवर्क. यही वजह है कि अब भारत में AI इंफ्रास्ट्रक्चर पर बड़ा निवेश शुरू हो गया है.
AI Stock: आज के समय में AI तेजी से हर सेक्टर में फैल रहा है. लेकिन AI सिर्फ सॉफ्टवेयर या ऐप्स तक सीमित नहीं है. इसके पीछे एक मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर की जरूरत होती है. जैसे डेटा सेंटर, बिजली, कूलिंग सिस्टम और तेज इंटरनेट नेटवर्क. यही वजह है कि अब भारत में AI इंफ्रास्ट्रक्चर पर बड़ा निवेश शुरू हो गया है. बजट 2026-27 में सरकार ने AI डेटा सेंटर के लिए टैक्स छूट दी है और सेमीकंडक्टर मिशन को भी बढ़ावा दिया है. इससे साफ है कि अब फोकस सिर्फ सॉफ्टवेयर नहीं बल्कि AI के लिए जरूरी हार्डवेयर और सिस्टम पर है. एक्सपर्ट मानते हैं कि यह ट्रेंड कई साल तक चलेगा.
AI इंफ्रास्ट्रक्चर के चार बड़े हिस्से
AI को चलाने के लिए चार मुख्य चीजें जरूरी होती हैं.
| डेटा सेंटर और क्लाउड इन्हें AI का कारखाना कहा जाता है जहां डेटा स्टोर और प्रोसेस होता है. |
| बिजली और कूलिंग सिस्टम AI चिप्स बहुत ज्यादा गर्म होते हैं इसलिए उन्हें ठंडा रखना जरूरी है. |
| डेटा सेंटर और क्लाउड इन्हें AI का कारखाना कहा जाता है जहां डेटा स्टोर और प्रोसेस होता है. |
| बिजली और कूलिंग सिस्टम AI चिप्स बहुत ज्यादा गर्म होते हैं इसलिए उन्हें ठंडा रखना जरूरी है. |
कूलिंग कंपनियों को मिलेगा फायदा
AI के बढ़ते इस्तेमाल के साथ कूलिंग सिस्टम की मांग भी तेजी से बढ़ रही है. डेटा सेंटर को ठंडा रखना सबसे बड़ी चुनौती बन गया है. इसलिए जो कंपनियां कूलिंग और बिजली से जुड़ी सेवाएं देती हैं, उन्हें इस बूम का बड़ा फायदा मिल सकता है. इसे AI का छिपा हुआ लेकिन बहुत जरूरी हिस्सा माना जा रहा है.
KRN Heat Exchanger का बिजनेस बढ़ा
इस सेक्टर में KRN Heat Exchanger and Refrigeration एक अहम कंपनी है. यह कंपनी सीधे AI नहीं बनाती लेकिन डेटा सेंटर के लिए कूलिंग सिस्टम तैयार करती है. कंपनी अब पारंपरिक HVAC से आगे बढ़कर हाई-परफॉर्मेंस डेटा सेंटर कूलिंग पर ध्यान दे रही है.
कंपनी फिन और ट्यूब टाइप हीट एक्सचेंजर बनाती है जो HVAC इंडस्ट्री में इस्तेमाल होते हैं. अब AI की वजह से इसकी मांग बढ़ रही है. FY26 की तीसरी तिमाही तक कंपनी की करीब 15 प्रतिशत कमाई डेटा सेंटर से आने लगी है. पिछले कुछ महीनों में कंपनी को डेटा सेंटर से कई बड़े ऑर्डर मिले हैं.
कमाई और मुनाफा दोनों में तेजी
कंपनी के नतीजे भी मजबूत रहे हैं. FY26 की तीसरी तिमाही में कंपनी की इनकम 1532 मिलियन रुपये रही, जो पिछले साल के 1115 मिलियन रुपये से 27 प्रतिशत ज्यादा है. मुनाफा भी बढ़कर 227 मिलियन रुपये हो गया, जो पहले 137 मिलियन रुपये था. कंपनी का मार्जिन भी बढ़कर 20.5 प्रतिशत पहुंच गया है. कंपनी को भारत के साथ-साथ UAE, अमेरिका, कनाडा और यूरोप से भी अच्छा ऑर्डर मिल रहा है. मैनेजमेंट का कहना है कि आने वाले 3 से 4 साल में डेटा सेंटर कंपनी की ग्रोथ का बड़ा हिस्सा बनेंगे.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
आशीष कचोलिया के इस फेवरेट स्टॉक पर रखें नजर, Q3 में 100% बढ़ा कंपनी का मुनाफा, कर्ज भी ना के बराबर, फिर भी शेयर लुढ़का
₹8 लाख करोड़ का दांव… ग्रीन हाइड्रोजन से बदलेगा भारत का एनर्जी गेम; इन कंपनियों पर टिकी बाजार की नजर
IT ही नहीं… मेटल स्टॉक्स पर भी मंडरा रहा है बिकवाली का संकट, दो दिनों में 6% तक टूटे शेयर; जानें क्यों गिरे मेटल शेयर
