इस रेलवे स्टॉक के हाथ लगा बड़ा ऑर्डर, MOU भी किया साइन, रॉकेट हुआ शेयर, कीमत ₹45 से भी कम
MIC Electronics Ltd के शेयर में 3% की तेजी आई, कंपनी ने Refit Global के साथ रणनीतिक MOU साइन किया. इसे रेलवे से नया ऑर्डर हासिल किया है. Q3FY26 में कंपनी की बिक्री में भी उछाल आया है और मुनाफा दर्ज किया, जबकि 5 साल में स्टॉक ने 5,000% तक का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है.
Railway Stock: रेलवे सेक्टर से जुड़ी कंपनी MIC Electronics Ltd के शेयर में 13 फरवरी, शुक्रवार को करीब 3% की तेजी देखने को मिली. जिसके चलते यह 42.90 रुपये पर पहुंच गया, जो पिछले बंद भाव 41.67 रुपये से ऊपर है. स्टॉक का 52 हफ्ते का हाई 82.82 रुपये और लो 33.14 रुपये रहा है. शेयर में आई इस तेजी की वजह कंपनी ने एक एमओयू साइन किया है. साथ ही उसे रेलवे से एक नया ऑर्डर मिला है.
रिफिट ग्लोबल के साथ समझौता
कंपनी ने Refit Global Private Limited के साथ एक समझौता ज्ञापन यानी MOU साइन किए हैं. यह रणनीतिक सौदा इक्विटी या डेट निवेश, एसेट अधिग्रहण या शेयर स्वैप जैसे विकल्पों को शामिल कर सकता है. इस कॉन्ट्रैक्ट का मकसद मैन्युफैक्चरिंग क्षमता और रिफर्बिश्ड इलेक्ट्रॉनिक्स प्लेटफॉर्म को जोड़कर एक नेक्स्ट जेनरेशन सर्कुलर इलेक्ट्रॉनिक्स इकोसिस्टम बनाना है. हालांकि अंतिम समझौता ड्यू डिलिजेंस और नियामकीय मंजूरी पर निर्भर करेगा.
रेलवे से मिला नया ऑर्डर
कंपनी को Eastern Railway के हावड़ा डिवीजन से करीब 4.45 करोड़ रुपये का घरेलू ऑर्डर भी मिला है. यह ऑर्डर कोच इंडिकेशन बोर्ड और ट्रेन इंडिकेशन बोर्ड की सप्लाई से जुड़ा है, जो PRGR, SKIP, BZLE समेत कई स्टेशनों पर लगाए जाएंगे . इस प्रोजेक्ट को 6 महीने में पूरा किया जाना है.
कंपनी का कारोबार
1988 में स्थापित MIC Electronics Ltd आज अमेरिका, यूके और ऑस्ट्रेलिया तक अपनी मौजूदगी रखती है. कंपनी LED डिस्प्ले, सोलर और कमर्शियल लाइटिंग, टेलीकॉम उपकरण और रेलवे सॉफ्टवेयर के साथ-साथ ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, EV चार्जर और बैटरी टेक्नोलॉजी जैसे क्षेत्रों में भी सक्रिय है. कंपनी के पास ISO 45001:2018 और ISO 14001:2015 सर्टिफिकेशन भी हैं.
यह भी पढ़ें: गोल्ड-सिल्वर ETF में तेज उतार-चढ़ाव पर SEBI सख्त, प्राइस बैंड लगाने की तैयारी, रखा प्रस्ताव
नतीजों में उछाल
Q3FY26 में कंपनी की नेट सेल्स 668% बढ़कर 90.23 करोड़ रुपये पहुंच गई और नेट प्रॉफिट 1.88 करोड़ रुपये रहा. वहीं FY26 के पहले नौ महीनों में बिक्री 180% बढ़कर 139.80 करोड़ रुपये रही, जबकि नेट प्रॉफिट 5.71 करोड़ रुपये दर्ज किया गया.
कंपनी का मार्केट कैप 1,000 करोड़ रुपये से ज्यादा है. पिछले 5 वर्षों में 19.2% CAGR से मुनाफा बढ़ा है. स्टॉक ने 3 साल में 237% और 5 साल में 5,000% तक का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
₹8 लाख करोड़ का दांव… ग्रीन हाइड्रोजन से बदलेगा भारत का एनर्जी गेम; इन कंपनियों पर टिकी बाजार की नजर
IT ही नहीं… मेटल स्टॉक्स पर भी मंडरा रहा है बिकवाली का संकट, दो दिनों में 6% तक टूटे शेयर; जानें क्यों गिरे मेटल शेयर
AI का असली खेल इंफ्रास्ट्रक्चर में, डेटा सेंटर और कूलिंग से खुलेगा कमाई का रास्ता; इस स्टॉक पर रखें नजर
