60% तक टूटे स्पेशियलिटी केमिकल शेयर, क्या अब बनेगा बड़ा कमाई का मौका; जानिए 3 मजबूत स्टॉक्स
स्पेशियलिटी केमिकल सेक्टर में गिरावट की मुख्य वजह ग्लोबल मांग में कमी और कीमतों पर दबाव रहा है. इसके अलावा कच्चे माल की लागत बढ़ने और ऑर्डर कम मिलने से कंपनियों की कमाई पर असर पड़ा है. कई मजबूत कंपनियां अब अपने ऊपरी स्तर से काफी नीचे आ चुकी हैं. ऐसे में निवेशकों के लिए यह समझना जरूरी है कि कौन से शेयर आगे मौका दे सकते हैं और किन पर नजर रखनी चाहिए.
5 Beaten Down Chemical Stocks: स्पेशियलिटी केमिकल सेक्टर पिछले कुछ सालों में निवेशकों का पसंदीदा बना था. चीन प्लस वन रणनीति और बढ़ती वैश्विक मांग के चलते इस सेक्टर की कंपनियों ने तेज ग्रोथ दिखाई थी. लेकिन पिछले 1 से 1.5 साल में हालात बदल गए हैं. ग्लोबल डिमांड में कमजोरी, कच्चे माल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और ऑर्डर में कमी के कारण इन कंपनियों के शेयरों में गिरावट आई है. कई मजबूत कंपनियां अब अपने ऊपरी स्तर से काफी नीचे आ चुकी हैं. हालांकि अब धीरे-धीरे सुधार के संकेत दिख रहे हैं. ऐसे में निवेशकों के लिए यह समझना जरूरी है कि कौन से शेयर आगे मौका दे सकते हैं और किन पर नजर रखनी चाहिए.
सेक्टर में गिरावट क्यों आई
स्पेशियलिटी केमिकल सेक्टर में गिरावट की मुख्य वजह ग्लोबल मांग में कमी और कीमतों पर दबाव रहा है. इसके अलावा कच्चे माल की लागत बढ़ने और ऑर्डर कम मिलने से कंपनियों की कमाई पर असर पड़ा है.
Epigral
Epigral का शेयर अपने 52 हफ्ते के हाई से करीब 60 प्रतिशत नीचे आ चुका है. कंपनी स्पेशियलिटी केमिकल और डेरिवेटिव प्रोडक्ट्स में काम करती है. हाल में कमजोर मांग और लागत बढ़ने से कंपनी पर दबाव रहा, लेकिन अब धीरे-धीरे सुधार के संकेत मिल रहे हैं. कंपनी नए प्रोजेक्ट्स और क्षमता बढ़ाने पर काम कर रही है.

Clean Science
Clean Science and Technology भी करीब 56 प्रतिशत नीचे है. कंपनी ग्रीन केमिस्ट्री और हाई मार्जिन प्रोडक्ट्स के लिए जानी जाती है. हाल के समय में ग्लोबल दबाव और Competition के कारण इसकी कमाई प्रभावित हुई है, लेकिन कंपनी नए प्रोडक्ट्स और विस्तार पर फोकस कर रही है.

Vinati Organics
Vinati Organics भी गिरावट का शिकार हुआ है और करीब 35 प्रतिशत नीचे है. कंपनी खास केमिकल प्रोडक्ट्स में लीडर है. हालांकि मांग में थोड़ी कमजोरी रही है, लेकिन कंपनी अपने बिजनेस का विस्तार कर रही है और नए प्रोडक्ट्स पर काम कर रही है.

निवेशकों के लिए क्या है सलाह
एक्सपर्ट्स का कहना है कि ये शेयर गिरावट के बाद सस्ते जरूर लगते हैं, लेकिन निवेश से पहले सावधानी जरूरी है. सेक्टर में सुधार के संकेत हैं, लेकिन पूरी रिकवरी में समय लग सकता है. इसलिए निवेशकों को धीरे-धीरे और सोच-समझकर निवेश करना चाहिए.
इसे भी पढ़ें- बाजार में तेजी का संकेत! निफ्टी की गिरावट खत्म? इतिहास दे रहा जोरदार रैली का इशारा, जानें पूरी खबर
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
दमदार कमबैक! 3 मिलियन डॉलर के AI निवेश ने बदली शेयर की चाल, क्या अब शुरू होगा नया ट्रेंड?
सोमवार को फोकस में रहेंगे बैंकिंग स्टॉक्स, Q4 अपडेट के बाद हलचल तेज, इन शेयरों में दिखेगा तगड़ा एक्शन!
इस रियल एस्टेट स्टॉक पर आया बड़ा अपडेट, लॉन्च किया मेगा टाउनशिप प्रोजेक्ट, शेयरों में दिख सकती हलचल!
