इस स्टॉक ने मचाया धमाल, महज 15 दिन में डबल हुआ पैसा
आज आपको ऐसे पेनी सटॉ़क के बारे में बताएंगे जिसने सिर्फ 15 दिन में ही निवेश की राशि को डबल बना दिया है. इस स्टॉक का नाम Nyssa Corporation Ltd है. आइए इस स्टॉक के बारे में विस्तार से बताते हैं.
एक ऐसा स्टॉक जिसने निवेशकों को जमकर पैसे बरसाए हैं. सिर्फ 15 दिन में ही निवेश की राशि को डबल बना दिया है. आपने फिल्मों में ऐसा सुना होगा. लेकिन आज आपको इस शेयर के बारे में बताएंगे जिसने 15 दिन में ही डबल रिटर्न दिया है. इस स्टॉक का नाम Nyssa Corporation Ltd है. आइए इस स्टॉक के बारे में विस्तार से बताते हैं.
Nyssa Corporation Ltd: 15 दिन में पैसा डबल
शेयर BSE पर फिलहाल 17.79 रुपये पर कारोबार कर रहा है. शेयर ने बीते एक हफ्ते में लगभग 21.43 फीसदी का मुनाफा दिया है. वहीं एक साल में 205 फीसदी से ज्यादा का मुनाफा दिया है. वहीं 1 महीने में इसने 158 फीसदी से ज्यादा का मुनाफा दिया है. 11 सितंबर 2024 को यह शेयर 6.56 रुपये पर कारोबार करते देखा गया था. जिसके बाद से तूफाना तेजी नजर आ रही है.
कैसा है कंपनी का फंडामेंटल?
अगर कंपनी के फंडामेंटल पर गौर करें तो कंपनी का मार्केट कैप ( खबर लिखे जाने वक्त तक) सिर्फ 53 करोड़ रुपये. स्टॉक का पीई रेशियो 30.67 है. स्टॉक का बुक वैल्यू 10.05 रुपये है. इसका अर्थ है कि स्टॉक अपने बुक वैल्यू के 1.77 गुना भाव पर कारोबार कर रही है. स्टॉक का रिटर्न ऑन इक्विटी (ROE) 7.77 फीसदी है. जो बहुत हद अच्छा नहीं है. वहीं कंपनी पर कर्ज देखें तो कंपनी लगभग ऋण मुक्त है.
कंपनी का कामकाज
कंपनी 1981 में शुरु हुई, निस्सा कॉर्पोरेशन लिमिटेड रियल एस्टेट विकास और व्यापार एवं निवेश गतिविधियों में लगी है. कंपनी दो खंडों में काम करती है. रियल्टी और निवेश. यह शेयरों के व्यापार; निवेश गतिविधियों; और निर्माण व्यवसाय में भी शामिल है. इसे पहले रविने ट्रेडिंग कंपनी लिमिटेड के नाम से जाना जाता था. इसका मुख्यालय मुंबई, भारत में है
डिसक्लेमर– मनी9लाइव आपको किसी शेयर या म्यूचुअल फंड में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां सिर्फ जानकारी दी गई है. इंवेस्टमेंट से पहले अपने निवेश सलाहकार की राय अवश्य लें.
Latest Stories
अमेरिका के रेसिप्रोकल टैरिफ घटाने से इन सेक्टर्स को सीधा फायदा, शेयरों पर रखें नजर
भारत-अमेरिका ट्रेड डील से GIFT Nifty 791 अंक उछला, क्या अब FIIs करेंगे वापसी, मंगलवार के बाजार से बढ़ी उम्मीदें
बजट के बाद खरीदारी के लिए ये 4 स्टॉक हैं एनालिस्ट की मजबूत पसंद, बन रहा धांसू स्ट्रक्चर, जानें टारगेट और स्टॉप लॉस
हफ्ते भर में कमाना है मुनाफा! इन 3 शेयरों में आ सकती है 12% तक की तेजी, रिसर्च एनालिस्ट ने बताए नाम
