Bitcoin ऑल टाइम हाई पर, 112000 डॉलर पहुंचा रेट, क्या ट्रंप का पूरा हो जाएगा क्रिप्टो का अरमान
बिटकॉइन 10 जुलाई को 1,12,000 डॉलर के ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया. इस साल इसमें अब तक 20 फीसदी की तेजी देखी गई है. यह तेजी डोनाल्ड ट्रंप द्वारा टैरिफ लगाने और क्रिप्टो ETF को बढ़ावा देने के कारण आई है. इसके अलावा ETF की मांग, शॉर्ट कवरिंग और टेक्निकल मजबूती ने भी इसमें योगदान दिया.
Bitcoin rally: दुनिया के सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन 10 जुलाई को ऑल टाइम हाई पर पहुंच गई. गुरुवार को 3.1 फीसदी की बढ़त के साल इसने 1, 12,000 डॉलर के आंकड़े पार कर लिया है. इस साल 2025 में इसके कीमतों में अब तक लगभग 20 फीसदी की तेजी देखी गई है. इसके इस तेजी के पीछे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दुनिया भर के देशों पर टैरिफ लगाना और क्रिप्टों करेंसी के पक्ष में फैसले लेना बताया जा रहा है. 9 जुलाई को ही ट्रंप प्रशासन ने ऐलान किया था कि वह क्रिप्टो करेंसी में निवेश के लिए ETF लॉन्च करेंगे.
अभी कैसे हैं इसका प्रदर्शन
बिटकॉइन की वर्तमान कीमत 1 बजकर के 52 मिनट पर 1,11,291.88 डॉलर पर पहुंच गई है. जो पिछले 24 घंटे में 2.24 फीसदी की तेजी दिखाती है. इसका कुल मार्केट कैप अब 2.21 ट्रिलियन डॉलर है, जबकि ट्रेडिंग वॉल्यूम 24 घंटे में 60.81 बिलियन डॉलर रहा, जो 46.67 फीसदी की बढ़ोतरी को दिखात है. वर्तमान में बिटकॉइन की कुल सर्कुलेटिंग सप्लाई 19.89 मिलियन है, जबकि इसकी अधिकतम सप्लाई 21 मिलियन BTC तय है.

क्यों आई ये तेजी
क्वॉइन मार्केट कैप के मुताबिक बिटक्वॉइन में इस तेजी के कई कारण है जिसमें जबरन शॉर्ट कवरिंग, ETF से जुड़ी स्ट्रक्चरल डिमांड और तकनीकी मजबूती शामिल हैं। पिछले 24 घंटे की यह तेजी क्रिप्टो मार्केट में कुल 2.84 फीसदी की बढ़त के मुताबिक ही हुई है. हालांकि, बिटकॉइन का डॉमिनेंस 64.26 फीसदी से घटकर 63.79 फीसदी हो गया है, जो संकेत देता है कि आने वाले दिनों में निवेशक अल्टकॉइन की ओर रुख कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें- 5 रुपये से कम के इस छुटकू शेयर ने मचाया तहलका, एक दिन में 8% उछला, 5 साल में दिया 452% तक रिटर्न
इथेरियम और XRP में भी तेजी
CoinDCX की रिपोर्ट के मुताबिक बिटक्वॉइन अलावा दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी इथेरियम भी 2,800 डॉलर के लेवल के करीब पहुंच गई है और XRP ने भी 2.4 डॉलर का लेवल पार कर चुका है. क्रिप्टों करेंसी में आई इस तेजी के पीछे Emirates, Dubai Duty Free और Crypto.com का पॉर्टनर्शिप भी है जिसमें कहा गया है कि हवाई यात्रा में क्रिप्टों करेंसी पेमेंट को बढ़ाव दिया जाएगी
Latest Stories
JK Cement vs Dalmia Bharat: Q3 में किसने किया धमाकेदार प्रदर्शन, किसकी रही बादशाहत
Trump के बयान से Oil Market में नरमी, लेकिन टूट गए ONGC-Oil India समेत कई शेयर; जानें क्यों आई बड़ी गिरावट
शेयर बाजार में 20-25% गिरावट की चेतावनी, विजय केडिया ने किया सतर्क, लो लेवल पर बोल दी बड़ी बात
