MRF-CEAT छोड़िए… ये कंपनी है टायर इंडस्ट्री का बादशाह! 6% मार्केट शेयर; ₹3 हजार करोड़ से अधिक कैश
BKT आम कारों के टायर बनाने की बजाय खेती, Mining, Construction और भारी मशीनों के लिए खास तरह के टायर तैयार करती है. बेहतर मुनाफा, विदेशों में मजबूत पकड़ और लंबी अवधि की साफ रणनीति ने इसे अपने बड़े Rivals से अलग बना दिया है. यही वजह है कि निवेशकों के मन में सवाल उठ रहा है कि आखिर BKT दूसरों से आगे कैसे निकल रही है.
Tyre Stock: भारत के टायर इंडस्ट्री में MRF और CEAT जैसे बड़े नाम लंबे समय से छाए हुए हैं. लेकिन इसी बीच एक कंपनी ऐसी है जो बिना ज्यादा शोर मचाए लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रही है. इस कंपनी का नाम है बालकृष्ण इंडस्ट्रीज. इसे BKT के नाम से जाना जाता है. यह कंपनी आम कारों के टायर बनाने की बजाय खेती, Mining, Construction और भारी मशीनों के लिए खास तरह के टायर तैयार करती है. बेहतर मुनाफा, विदेशों में मजबूत पकड़ और लंबी अवधि की साफ स्ट्रैटेजी ने इसे अपने बड़े Rivals से अलग बना दिया है. यही वजह है कि निवेशकों के मन में सवाल उठ रहा है कि आखिर BKT दूसरों से आगे कैसे निकल रही है.
कंपनी क्या करती है
बालकृष्ण इंडस्ट्रीज की शुरुआत साल 1961 में हुई थी और इसका मुख्यालय मुंबई में है. यह ऑफ-हाइवे टायर बनाती है, यानी ऐसे टायर जो खेतों, Mines, Construction sites और बंदरगाहों में चलने वाली मशीनों में इस्तेमाल होते हैं. कंपनी दुनिया भर में अपने प्रोडक्ट बेचती है और कई बड़ी मशीन बनाने वाली कंपनियों को सप्लाई करती है. इसके पास तीन हजार से ज्यादा तरह के टायर मॉडल हैं, जो अलग-अलग जरूरतों के हिसाब से बनाए जाते हैं.
खास सेगमेंट पर फोकस बना ताकत
BKT ने आम कारों और ट्रकों की बजाय खास सेक्टरों पर ध्यान दिया है. खेती और माइनिंग जैसे कामों में इस्तेमाल होने वाले टायर महंगे होते हैं और इनमें मुनाफा भी ज्यादा रहता है. कंपनी ने धीरे-धीरे अपने प्रोडक्ट बढ़ाए हैं और आज इसका मार्केट शेयर करीब 6 फीसदी तक पहुंच चुका है. इसके प्लांटों का विस्तार चल रहा है और आने वाले सालों में इसकी प्रोडक्शन कैपेसिटी और बढ़ने वाली है.
शेयरों का प्रदर्शन
कंपनी के शेयर पिछले कारोबारी दिन 2305 रुपये पर बंद हुआ था. कंपनी ने पिछले 5 साल में 44.69% का रिटर्न दिया है. कंपनी का मार्केट कैप 44576 करोड़ रुपये है. कंपनी का ROE 13.21% है. वहीं डेब्ट टू इक्विटी 0.35 है. कंपनी की डिविडेंड यील्ड 0.69 फीसदी है. इंडस्ट्री PE की बात करें तो 29.02 है. BKT का बुक वैल्यू 540.03 है. वहीं फेस वैल्यू 2 है.

क्वालिटी और जांच पर जोर
BKT अपने टायरों की क्वालिटी को लेकर काफी सख्त है. इसे अंतरराष्ट्रीय कंपनियों से कई बार पुरस्कार मिल चुके हैं. कंपनी ने इंदौर में बड़े टेस्ट ट्रैक पर अपनी जांच सुविधा भी बनाई है ताकि नए टायरों की मजबूती और प्रदर्शन बेहतर किया जा सके. इसके भुज कारखाने को सुरक्षा के लिए भी सम्मान मिला है.
वित्त वर्ष 2025 में कंपनी की आमदनी दस हजार करोड़ रुपये से ज्यादा रही. इसके पास तीन हजार करोड़ रुपये से अधिक कैश भी है. मैनेजमेंट को भरोसा है कि आने वाले सालों में मुनाफा मजबूत बना रहेगा और साल 2030 तक बिक्री दोगुनी से ज्यादा हो सकती है. BKT का मुनाफा लंबे समय से 20 फीसदी से ऊपर रहा है. वहीं MRF और CEAT के मार्जिन इससे काफी नीचे हैं. कम लागत वाले इलाकों में फैक्ट्रियां और खास प्रोडक्ट पर फोकस कंपनी को बढ़त देता है.
शेयरहोल्डिंग पैटर्न

निर्यात से मिलती ताकत
कंपनी की बड़ी कमाई विदेशों से आती है. यूरोप, अमेरिका और दूसरे बाजारों में इसकी मजबूत मौजूदगी है. इससे किसी एक देश पर निर्भरता कम होती है. MRF और CEAT की तुलना में इसका एक्सपोर्ट हिस्सा कहीं ज्यादा है. BKT ने कार्बन ब्लैक नाम के जरूरी कच्चे माल का खुद प्रोडक्शन शुरू किया है. इससे लागत कम होती है और सप्लाई पर भी कंट्रोल रहता है. कंपनी इसकी Capacity और बढ़ाने जा रही है, जिससे भविष्य में फायदा और बढ़ सकता है.
कंपनी का वित्तीय प्रदर्शन

नए सेक्टर में एंट्री की तैयारी
अब BKT कार और ट्रक के प्रीमियम टायर बाजार में भी कदम रखने की तैयारी कर रही है. इससे आने वाले सालों में उसकी कमाई के नए रास्ते खुल सकते हैं. खास सेगमेंट पर फोकस, मजबूत quality, ऊंचा मुनाफा और विदेशों में पकड़. यही वजहें हैं जिनके चलते बालकृष्ण इंडस्ट्रीज टायर इंडस्ट्री में अपने बड़े Rivals से आगे निकलती दिख रही है.
सोर्स: Trendlyne, Groww, TB
ये भी पढ़ें- उतार-चढ़ाव भरे मार्केट में भी चमके ये शेयर, एक सप्ताह में डबल डिजिट में रिटर्न; जानें कौन-कौन हैं शामिल
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
बजट पेश होने से पहले चमके ये 5 शेयर! ONGC, BEL और Bajaj Auto में जबरदस्त खरीदारी, फार्मा से ऑटो सेक्टर तक दिखा पॉजिटिव मूड
बजट के दिन बाजार में भारी उतार-चढ़ाव, निफ्टी 25300 के नीचे, मेटल शेयरों में भयंकर बिकवाली
Budget 2026 से पहले चांदी में रिकार्ड गिरावट, Silver ETF पर मंडराया बड़ा जोखिम, जानें क्या है सपोर्ट लेवल
