₹19.3 लाख करोड़ का इंश्योरेंस मार्केट, डिजिटल प्लेयर बना रहे हैं खेल; इन 3 शेयर पर रखें नजर
भारत का इंश्योरेंस सेक्टर FY26 तक 19.3 लाख करोड़ रुपये तक पहुंचने की ओर है, जहां सबसे ज्यादा फायदा डिजिटल डिस्ट्रीब्यूशन प्लेटफॉर्म्स को मिल रहा है. PB Fintech और 5paisa Capital जैसे प्लेटफॉर्म्स तेजी से अपनी पकड़ मजबूत कर रहे हैं और इंश्योरेंस खरीदने का तरीका बदल रहे हैं. कम कैपिटल और हाई स्केलेबिलिटी वाले इस डिजिटल मॉडल में ग्रोथ की बड़ी संभावनाएं हैं.
Insurance Sector India: भारत का इंश्योरेंस सेक्टर तेजी से विस्तार के दौर से गुजर रहा है और FY26 तक इसका साइज करीब 19.3 लाख करोड़ रुपये तक पहुंचने का अनुमान है. पिछले दो दशकों में इस सेक्टर ने करीब 17 फीसदी CAGR की दर से ग्रोथ दर्ज की है. इस ग्रोथ के पीछे बढ़ती जागरूकता, रेगुलेटरी सपोर्ट और प्राइवेट कंपनियों की बढ़ती भागीदारी अहम कारण हैं. लेकिन दिलचस्प बात यह है कि इस तेजी का सबसे ज्यादा फायदा अब इंश्योरेंस कंपनियों से ज्यादा डिजिटल डिस्ट्रीब्यूशन प्लेटफॉर्म्स को मिल रहा है.
डिजिटल प्लेटफॉर्म्स ने इंश्योरेंस खरीदने का तरीका पूरी तरह बदल दिया है. अब ग्राहक आसानी से ऑनलाइन पॉलिसी की तुलना कर सकते हैं और तुरंत खरीद भी सकते हैं. यही वजह है कि पारंपरिक एजेंट मॉडल से हटकर अब डिस्ट्रीब्यूशन प्लेटफॉर्म्स की भूमिका तेजी से बढ़ रही है.
PB Fintech
PB Fintech, जो Policybazaar और Paisabazaar जैसे प्लेटफॉर्म्स चलाती है, इस बदलाव की सबसे बड़ी खिलाड़ी बनकर उभरी है. Q3 FY26 में कंपनी का ऑपरेटिंग रेवेन्यू 37 फीसदी बढ़कर 1,771 करोड़ रुपये रहा, जबकि नेट प्रॉफिट 165 फीसदी बढ़कर 189 करोड़ रुपये पहुंच गया है. फाइनेंशियल एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी की ग्रोथ का मुख्य कारण हेल्थ और प्रोटेक्शन इंश्योरेंस में तेजी है, जहां प्रीमियम में 68 फीसदी से 79 फीसदी तक की बढ़ोतरी देखी गई. कंपनी अब छोटे शहरों और इंटरनेशनल मार्केट्स में भी विस्तार कर रही है, जिससे इसका स्केल और बढ़ सकता है.
One97 Communications (Paytm)
One97 Communications (Paytm) अब पेमेंट्स से आगे बढ़कर इंश्योरेंस और अन्य फाइनेंशियल सर्विसेज पर फोकस कर रही है. Q3 FY26 में कंपनी का रेवेन्यू 20 फीसदी बढ़कर 2,194 करोड़ रुपये रहा, जबकि कंपनी ने 225 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट दर्ज किया, जो पिछले साल के नुकसान से बड़ा टर्नअराउंड है. कंपनी अपने बड़े यूजर बेस का फायदा उठाकर इंश्योरेंस, क्रेडिट और वेल्थ प्रोडक्ट्स को क्रॉस-सेल कर रही है, जिससे इसकी कमाई के नए रास्ते खुल रहे हैं.
5paisa Capital
5paisa Capital अभी इस बदलाव के शुरुआती चरण में है, लेकिन तेजी से अपने प्लेटफॉर्म को डायवर्सिफाई कर रही है. Q3 FY26 में कंपनी का रेवेन्यू 79 करोड़ रुपये रहा, जबकि प्रॉफिट 12 करोड़ रुपये दर्ज किया गया. कंपनी अब ब्रोकिंग के साथ-साथ म्यूचुअल फंड, क्रेडिट और इंश्योरेंस प्रोडक्ट्स पर भी ध्यान दे रही है. इसके यूजर बेस में भी लगातार बढ़ोतरी हो रही है, जो भविष्य में ग्रोथ का बड़ा आधार बन सकता है.
क्यों खास है यह डिजिटल मॉडल
इन प्लेटफॉर्म्स की सबसे बड़ी खासियत यह है कि ये इंश्योरेंस अंडरराइटिंग का जोखिम नहीं लेते. ये केवल डिस्ट्रीब्यूशन पर फोकस करते हैं, जिससे इन्हें कम कैपिटल की जरूरत होती है और स्केल करना आसान होता है. जैसे-जैसे इंश्योरेंस की मांग बढ़ेगी, इन प्लेटफॉर्म्स की कमाई भी तेजी से बढ़ सकती है.
यह भी पढ़ें: इस टेक्सटाइल स्टॉक पर रखें नजर, FY27 में 50 फीसदी रेवेन्यू ग्रोथ की उम्मीद, शेयरों में लौटी बंपर तेजी!
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
डील करो या अंजाम भुगतो, ट्रंप ने ईरान को दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम; सोमवार को शेयर मार्केट में बड़ी हलचल की उम्मीद
इस ज्वेलरी कंपनी का धमाकेदार प्रदर्शन! 46 फीसदी बढ़ा रेवेन्यू ग्रोथ, शेयरों में दिख सकती हलचल!
65% तक उछल सकता है ये मेटल स्टॉक! ब्रोकरेज ने टारगेट प्राइस के साथ बताई वजहें, जानें रिस्क फैक्टर भी
