65% तक उछल सकता है ये मेटल स्टॉक! ब्रोकरेज ने टारगेट प्राइस के साथ बताई वजहें, जानें रिस्क फैक्टर भी
Equirus Securities ने इस मेटल और माइनिंग कंपनी पर LONG रेटिंग देते हुए 2100 रुपये का टारगेट दिया है. अफ्रीका में कॉपर-कोबाल्ट एसेट्स में निवेश के चलते स्टॉक में 65 फीसदी तक तेजी की संभावना जताई गई है. जानें पिछले कुछ समय में स्टॉक ने कैसा परफॉर्म किया है.
Llyods Metals and Energy Brokerage Report: मेटल और माइनिंग सेक्टर की कंपनी Lloyds Metals and Energy Ltd (LMEL) एक बार फिर निवेशकों के रडार पर आ गई है. ब्रोकरेज हाउस Equirus Securities ने इस स्टॉक पर भरोसा जताते हुए इसे LONG रेटिंग दी है और मार्च 2027 के लिए 2100 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है. ब्रोकरेज ने अपनी रिपोर्ट 1 अप्रैल को जारी की जब स्टॉक का भाव करीब 1272 रुपये के आसपास है, यानी यहां से लगभग 65 फीसदी तक की संभावित तेजी का संकेत दिया गया है. इस सकारात्मक नजरिए के पीछे कंपनी की हालिया ग्लोबल रणनीति और क्रिटिकल मिनरल्स में बढ़ती पकड़ को अहम वजह माना जा रहा है.
अफ्रीका में बड़ा दांव, कॉपर-कोबाल्ट पर फोकस
Lloyds Metals ने हाल ही में एक अहम डील के तहत Virtus Lloyds Minerals Holding (VLMH) में 49 फीसदी हिस्सेदारी खरीदी है. इस निवेश की वैल्यू करीब 30 मिलियन डॉलर (लगभग 270 करोड़ रुपये) बताई जा रही है. VLMH के पास CHEMAF नाम की कंपनी का 100 फीसदी कंट्रोल है, जिसके पास कांगो (DRC) में कॉपर और कोबाल्ट के 50 से ज्यादा माइनिंग परमिट हैं. यह डील सिर्फ एक निवेश नहीं, बल्कि कंपनी की रणनीतिक दिशा में बड़ा बदलाव दिखाती है. DRC (डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो) दुनिया में कोबाल्ट का सबसे बड़ा सोर्स है और कॉपर के लिए भी बेहद अहम क्षेत्र माना जाता है. ऐसे में LMEL अब सीधे तौर पर उन धातुओं की सप्लाई चेन में एंट्री ले रही है, जिनकी मांग इलेक्ट्रिक व्हीकल्स और एनर्जी ट्रांजिशन के चलते तेजी से बढ़ रही है.
स्ट्रेस्ड एसेट में एंट्री, वैल्यू क्रिएशन का मौका
रिपोर्ट के मुताबिक, CHEMAF एक वित्तीय रूप से दबाव में चल रहा एसेट है, जिसमें कर्ज का बोझ और अधूरे प्रोजेक्ट्स जैसी चुनौतियां हैं. डील के तहत इसमें नए निवेश के साथ-साथ डेट रीस्ट्रक्चरिंग की भी योजना शामिल है. ब्रोकरेज का मानना है कि अगर कंपनी इस एसेट को सफलतापूर्वक टर्नअराउंड कर पाती है, तो यहां से बड़ा वैल्यू अनलॉक हो सकता है. हालांकि, यह पूरी तरह से एक्जीक्यूशन पर निर्भर करेगा यानी प्रोजेक्ट समय पर पूरे होते हैं या नहीं और फंडिंग कितनी स्मूथ रहती है.
बन रहा है ग्लोबल माइनिंग प्लेटफॉर्म
यह Lloyds Metals का DRC में दूसरा बड़ा निवेश है, जिससे कंपनी धीरे-धीरे एक मजबूत कॉपर-कोबाल्ट प्लेटफॉर्म तैयार कर रही है. अनुमान है कि पीक कैपेसिटी पर ये एसेट्स मिलकर करीब 100,000 टन प्रति वर्ष (ktpa) कॉपर और लगभग 20,000 टन प्रति वर्ष कोबाल्ट का प्रोडक्शन कर सकते हैं. इसके अलावा, कंपनी के पार्टनर Thriveni की ओर से करीब 50 मिलियन टन प्रति वर्ष माइनिंग वॉल्यूम संभाले जाने की संभावना है. यह कंपनी को भौगोलिक और प्रोडक्ट दोनों स्तर पर डाइवर्सिफिकेशन देता है.
घरेलू बिजनेस से मिल रहा है मजबूत सपोर्ट
Lloyds Metals का भारत में आयरन ओर बिजनेस पहले से ही मजबूत कैश फ्लो जनरेट कर रहा है. यही नकदी कंपनी के इंटरनेशनल विस्तार को सपोर्ट कर सकती है. ब्रोकरेज के अनुसार, यही फाइनेंशियल बैकअप कंपनी को बड़े और जोखिम भरे प्रोजेक्ट्स में भी निवेश करने का आत्मविश्वास देता है.
क्यों पॉजिटिव है ब्रोकरेज?
Equirus Securities का मानना है कि कंपनी की यह रणनीति उसे एनर्जी ट्रांजिशन मेटल्स की थीम में मजबूत प्लेयर बना सकती है. आने वाले समय में इलेक्ट्रिक व्हीकल, बैटरी और क्लीन एनर्जी सेक्टर में कॉपर और कोबाल्ट की मांग लगातार बढ़ने की उम्मीद है. इसी संभावित ग्रोथ को देखते हुए ब्रोकरेज ने 2100 रुपये का टारगेट दिया है, जो मौजूदा स्तर से करीब 65 फीसदी ऊपर है.
रिस्क फैक्टर्स भी समझना जरूरी
हालांकि, यह कहानी पूरी तरह से बिना जोखिम नहीं है. कुछ बड़े जोखिम भी सामने हैं,
- CHEMAF प्रोजेक्ट का टर्नअराउंड समय पर होना
- डेट रीस्ट्रक्चरिंग और अतिरिक्त फंडिंग की जरूरत
- DRC जैसे देश में जियोपॉलिटिकल और रेगुलेटरी जोखिम
- कमोडिटी प्राइस में उतार-चढ़ाव
अगर इनमें से कोई भी फैक्टर उम्मीद के मुताबिक नहीं चला, तो रिटर्न पर असर पड़ सकता है.
क्या है स्टॉक का हाल?
गुरुवार, 2 अप्रैल को कंपनी के शेयर 3.02 फीसदी की तेजी के साथ 1,388.30 रुपये पर ट्रेड करते हुए बंद हुए. वहीं, पिछले सप्ताह भर में स्टॉक का भाव 9.70 फीसदी और महीने भर में 17.37 फीसदी तक बढ़ा है. तमाम उतार-चढ़ाव के बीच, लॉन्ग टर्म में स्टॉक ने अच्छा परफॉर्म किया है. कंपनी का मार्केट कैप 78,230 करोड़ रुपये दर्ज किया गया है.
ये भी पढ़ें- पश्चिम एशिया युद्ध से किस शेयर बाजार को सबसे बड़ा नुकसान? दुबई, अबू धाबी या भारत; जानें कहां डूबा ज्यादा पैसा
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
गिरते बाजार में इन 4 पेनी स्टॉक्स पर रखें नजर! कर्ज नाममात्र या लगभग जीरो, भाव 5 रुपये से कम
Reliance के शेयरों में भयंकर बिकवाली! मार्केट कैप ₹18 लाख करोड़ के नीचे फिसला, जानें क्या है वजह?
गिरते बाजार में रॉकेट बना ये EV स्टॉक! तीन दिन में 33% उछले शेयर, जानें किन वजहों से भर रहा उड़ान
