कल्याण ज्वैलर्स के शेयर बने रॉकेट, बाजार खुलते ही आई 7 फीसदी की बंपर तेजी
Kalyan Jewellers share price: हाल के दिनों में कल्याण ज्वैलर्स के शेयर की कीमत में भारी गिरावट देखी गई है. कल्याण ज्वैलर्स के शेयर की कीमत 2 जनवरी, 2025 को 794.60 रुपये प्रति शेयर के ऑल टाइम हाई लेवल पर पहुंच गई थी. लेकिन इसके बाद शेयर टूटा है.
Kalyan Jewellers share price: सोमवार को कल्याण ज्वैलर्स के शेयरों में जोरदार तेजी देखने को मिल रही है. कल्याण ज्वैलर्स के शेयर आज के कारोबार में 7 फीसदी से अधिक उछल गए. एसेट मैनेजर मोतीलाल ओसवाल एएमसी ने सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों पर प्रतिक्रिया देते हुए ज्वैलरी निर्माता में अपने निवेश पर स्पष्टीकरण जारी किया था. इसके बाद शेयरों में बंपर तेजी देखने को मिल रही है. शेयर बीएसई पर 7.52 फीसदी की उछाल के साथ 539.40 रुपये प्रति शेयर के उच्चतम स्तर पर पहुंच गए.
शेयरों में आ चुकी है भारी गिरावट
इस साल की शुरुआत से ही कल्याण ज्वैलर्स के शेयर की कीमत में भारी गिरावट देखी गई है. लगातार बिकवाली के चलते एक हफ्ते में शेयर में 20 फीसदी और इस महीने में अब तक 35 फीसदी से अधिक की गिरावट आ चुकी है. कल्याण ज्वैलर्स के शेयर की कीमत 2 जनवरी, 2025 को 794.60 रुपये प्रति शेयर के ऑल टाइम हाई लेवल पर पहुंच गई थी. हालांकि, शेयर हाई लेवल से 36.86 फीसदी टूटा है.
कंपनी ने दी सफाई
हाल ही में सोशल मीडिया पर ऐसे आरोप लगाए गए कि मोतीलाल ओसवाल एएमसी के फंड मैनेजर कल्याण ज्वैलर्स के शेयरों से संबंधित गलत कामों में शामिल थे. यह भी अनुमान लगाया गया कि फंड हाउस ने इस मामले में कुछ फंड मैनेजरों को बर्खास्त भी कर दिया है.
14 जनवरी को जारी एक ऑडियो कॉल के दौरान, कल्याण ज्वैलर्स ने स्पष्ट किया कि उसके परिसर में इनकम टैक्स का कोई भी छापा नहीं पड़ा था और रिश्वतखोरी के आरोपों को बेतुका बताकर खारिज कर दिया था. कल्याण ज्वैलर्स के कार्यकारी निदेशक रमेश कल्याणरमन ने कहा कि हमने हमेशा अपने कारोबार और सभी हितधारकों के साथ बातचीत को बहुत उच्च स्तर की ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ ऑपरेट किया है.
मोतीलाल ओसवाल ने भी दी सफाई
मोतीलाल ओसवाल एसेट मैनेजमेंट कंपनी ने रविवार को एक बयान में अपने फंड मैनेजरों पर कल्याण ज्वैलर्स इंडिया के शेयरों को खरीदने के लिए रिश्वतखोरी योजना में शामिल होने के आरोपों से इनकार कर दिया और इन्हें निराधार, दुर्भावनापूर्ण आरोप बताया.
Latest Stories
Opening Bell: सेंसेक्स 450 अंक से अधिक उछला, निफ्टी 23250 के पार; कोटक बैंक और TCS बने टॉप गेनर्स
BHEL और Titagarh Rail ने मिलाया हाथ, Vande Bharat Sleeper के लिए 35 साल का बड़ा प्लान; रखें नजर
Stock to Watch: BHEL, RR केबल, ऑरोबिंदो फार्मा, भारत फोर्ज जैसे शेयरों पर रखें नजर, दिख सकती है हलचल
