FMCG स्टॉक पर रखें नजर, 68% रेवेन्यू ग्रोथ गाइडेंस के साथ बना हाई ग्रोथ प्लेयर! एक साल में भागे शेयर
कंपनी का रेवेन्यू 363 करोड़ रुपये रहा, जो सालाना आधार पर 73.3 प्रतिशत की मजबूत ग्रोथ दिखाता है. EBITDA 98 करोड रुपये रहा, जिसमें मार्जिन 27.1 प्रतिशत है, जबकि PAT 68 करोड रुपये रहा और मार्जिन 18.8 प्रतिशत रहा. यह आंकड़े दिखाते हैं कि कंपनी ग्रोथ के साथ-साथ प्रॉफिटेबिलिटी भी बनाए हुए है.

FMCG सेक्टर की एक कंपनी अपने मजबूत ग्रोथ आउटलुक और तेजी से बढ़ते बिजनेस के चलते निवेशकों के रडार पर आ गई है. कंपनी ने FY26 के लिए करीब 68 प्रतिशत रेवेन्यू ग्रोथ का गाइडेंस दिया है, जो इसे इस सेक्टर में एक हाई ग्रोथ प्लेयर बनाता है. बीते एक साल में कंपनी के शेयरों ने निवेशकों को 44 फीसदी का रिटर्न दिया है.
इंडस्ट्री में तेज ग्रोथ का सपोर्ट
कंपनी जिस सेगमेंट में काम करती है, वहां तेजी से मांग बढ़ रही है. खास तौर पर Cocoa Butter Equivalent यानी CBE की डिमांड 2033 तक 6.3 प्रतिशत CAGR से बढ़कर करीब 2.15 बिलियन डॉलर तक पहुंचने का अनुमान है. यह ग्रोथ चॉकलेट, कन्फेक्शनरी और कॉस्मेटिक इंडस्ट्री में बढ़ती मांग और प्रीमियम प्रोडक्ट्स के चलते आ रही है.
Manorama Industries Limited
Manorama Industries Limited रायपुर बेस्ड एक स्पेशलिटी फैट और बटर बनाने वाली कंपनी है. यह Sal, Mango और Shea जैसे प्राकृतिक स्रोतों से CBE और अन्य स्पेशलिटी फैट्स बनाती है. कंपनी का बिजनेस मॉडल “waste to wealth” पर आधारित है, जिसमें प्राकृतिक संसाधनों का बेहतर उपयोग किया जाता है.
मजबूत फाइनेंशियल प्रदर्शन
कंपनी का रेवेन्यू 363 करोड़ रुपये रहा, जो सालाना आधार पर 73.3 प्रतिशत की मजबूत ग्रोथ दिखाता है. EBITDA 98 करोड रुपये रहा, जिसमें मार्जिन 27.1 प्रतिशत है, जबकि PAT 68 करोड रुपये रहा और मार्जिन 18.8 प्रतिशत रहा. यह आंकड़े दिखाते हैं कि कंपनी ग्रोथ के साथ-साथ प्रॉफिटेबिलिटी भी बनाए हुए है.
मजबूत बिजनेस मॉडल
कंपनी की सबसे बड़ी ताकत इसका डायवर्सिफाइड बिजनेस है. यह चॉकलेट, कन्फेक्शनरी, कॉस्मेटिक्स और HoReCa जैसे कई सेक्टर्स में सप्लाई करती है. इसके साथ ही कंपनी का बैकवर्ड इंटीग्रेशन मजबूत है, जिससे लागत कम रहती है और क्वालिटी कंट्रोल बेहतर होता है.
कैपेसिटी विस्तार से मिलेगा फायदा
कंपनी ने अपनी फ्रैक्शनेशन क्षमता को FY22 में 15,000 TPA से बढ़ाकर FY25 में 40,000 TPA कर दिया है. यह विस्तार बढ़ती मांग को पूरा करने में मदद करेगा. FY21 से FY25 के बीच कंपनी का रेवेन्यू 40 प्रतिशत CAGR और मुनाफा 66 प्रतिशत CAGR से बढ़ा है.
इसे भी पढ़ें- गिरते बाजार में इन शेयरों ने दिखाया दम, एक महीने में 28 फीसदी तक भागे स्टॉक्स, जानें क्या है ट्रिगर?
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.