₹5500 करोड़ कैश, तगड़ी कमाई, डिविडेंड भी शानदार! जीरो कर्ज वाली IT कंपनी क्यों बन रही है निवेशकों की पसंद

Oracle Financial Services Software एक ऐसी कंपनी बनकर उभरी है, जो न सिर्फ टेक्नोलॉजी में निवेश कर रही है बल्कि अपने निवेशकों को अच्छा डिविडेंड भी दे रही है. कंपनी के पास मजबूत कैश फ्लो, जीरो कर्ज और स्थिर कमाई का मॉडल है. यही वजह है कि इसे एक सुरक्षित डिविडेंड देने वाली कंपनी के तौर पर देखा जा रहा है.

Oracle Financial Services Software Image Credit: Canva/Money9 live

Oracle Financial Services Software: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI तेजी से आईटी सेक्टर को बदल रहा है. कंपनियां अब ज्यादा तेजी, कम लागत और बेहतर सर्विस के लिए AI और क्लाउड टेक्नोलॉजी अपना रही हैं. इस बदलाव के बीच Oracle Financial Services Software एक ऐसी कंपनी बनकर उभरी है, जो न सिर्फ टेक्नोलॉजी में निवेश कर रही है बल्कि अपने निवेशकों को अच्छा डिविडेंड भी दे रही है. कंपनी के पास मजबूत कैश फ्लो, जीरो कर्ज और स्थिर कमाई का मॉडल है. यही वजह है कि इसे एक सुरक्षित डिविडेंड देने वाली कंपनी के तौर पर देखा जा रहा है. हालांकि सवाल यह भी है कि क्या यह डिविडेंड आगे भी जारी रहेगा या नहीं.

क्या करती है कंपनी

Oracle Financial Services Software बैंक और फाइनेंशियल कंपनियों को टेक्नोलॉजी सॉल्यूशन देती है. इसके प्रोडक्ट्स और सर्विसेस से बैंक अपनी सेवाएं बेहतर बना पाते हैं. कंपनी की कमाई लगातार बढ़ रही है. FY26 में कंपनी का रेवेन्यू करीब 7,672 करोड़ रुपये रहा. मुनाफा भी बढ़कर 2,639 करोड़ रुपये हो गया.

मजबूत मार्जिन और रिटर्न

कंपनी का ऑपरेटिंग मार्जिन करीब 44.5% है. रिटर्न ऑन इक्विटी और रिटर्न ऑन कैपिटल भी काफी मजबूत हैं. कंपनी पर कोई कर्ज नहीं है. इसके पास करीब 5,510 करोड़ रुपये का कैश है. यह कंपनी को मजबूत बनाता है.

डिविडेंड में दम

कंपनी ने FY26 में कुल 400 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड दिया है. इसका डिविडेंड यील्ड करीब 4.5% है. पिछले कई सालों से कंपनी लगातार डिविडेंड दे रही है. कंपनी AI, क्लाउड और नई टेक्नोलॉजी में निवेश कर रही है. इससे आगे भी ग्रोथ की उम्मीद है.

क्या हैं जोखिम

टेक्नोलॉजी सेक्टर में बदलाव तेजी से होता है. अगर कंपनी समय के साथ बदलाव नहीं कर पाई तो असर पड़ सकता है. Oracle Financial Services Software एक मजबूत और स्थिर कंपनी है. इसका कैश फ्लो और डिविडेंड इसे निवेशकों के लिए आकर्षक बनाते हैं. लेकिन निवेश से पहले बाजार और कंपनी की स्थिति को समझना जरूरी है.

यह भी पढ़ें: मुकुल अग्रवाल के इन 4 शेयरों ने किया कमाल, एक साल में बने मल्टीबैगर; ट्रिपल डिजिट में दिया रिटर्न

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.