Paras Defence पर बड़ा अपडेट, खरीदेगी Himanshi Thermal में 49 प्रतिशत हिस्सेदारी, शेयरों में आई तेजी
खबर के बाद Paras Defence का शेयर हरे निशान में कारोबार करता दिखा. शेयर 1.11 प्रतिशत की तेजी के साथ 640.35 रुपये पर ट्रेड कर रहा था. पिछले एक हफ्ते में शेयर 4.43 प्रतिशत गिरा है. बीते एक तिमाही में इसमें 16.39 प्रतिशत की कमजोरी रही है. हालांकि पिछले एक साल में यह शेयर 40.29 प्रतिशत चढ़ा है.
डिफेंस सेक्टर की कंपनी Paras Defence and Space Technologies के शेयरों में हलचल देखने को मिली. इसकी वजह है कि कंपनी ने अपने कारोबार को विस्तार देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है. कंपनी के बोर्ड ने 17 फरवरी को हुई बैठक में Himanshi Thermal Solutions में 49 प्रतिशत इक्विटी हिस्सेदारी खरीदने को मंजूरी दे दी है. यह हिस्सेदारी Paras Defence की संबंधित पार्टी DefSpace से खरीदी जाएगी, इसलिए यह एक रिलेटेड पार्टी ट्रांजैक्शन है. कंपनी के शेयर अपने एक साल के हाई से 34 फीसदी नीचे कामकाज कर रहे हैं.
डील की अहम बातें
Paras Defence 10 रुपये फेस वैल्यू वाले 4900 इक्विटी शेयर खरीदेगी. इस अधिग्रहण के बाद कंपनी के पास Himanshi Thermal की कुल इक्विटी शेयर कैपिटल का 49 प्रतिशत हिस्सा होगा. कंपनी अधिनियम 2013 के तहत यह कंपनी अब Paras Defence की एसोसिएट कंपनी बन जाएगी. यह सौदा 31 मार्च 2026 तक पूरा होने की उम्मीद है.
क्या काम करती है Himanshi Thermal?
Himanshi Thermal Solutions की स्थापना 7 मार्च 2022 को हुई थी. कंपनी फैब्रिकेटेड मेटल प्रोडक्ट्स के निर्माण के क्षेत्र में काम करती है, जिसमें मशीनरी और उपकरण शामिल नहीं हैं. कंपनी खास तौर पर स्पेस और एयरबोर्न एप्लीकेशन के लिए लिक्विड कोल्ड प्लेट्स बनाती है. इसके अलावा यह वैक्यूम हीट ट्रीटमेंट सेवाएं भी देती है. यह एयरोस्पेस और हाई टेक सेक्टर की कंपनियों को प्रिसिजन इंजीनियर्ड मेटल कंपोनेंट और थर्मल मैनेजमेंट सॉल्यूशन उपलब्ध कराती है. हालांकि वित्त वर्ष 2025 में कंपनी का टर्नओवर शून्य रहा.
रणनीतिक नजर से अहम कदम
Paras Defence का कहना है कि यह अधिग्रहण उसकी रणनीतिक विस्तार योजना का हिस्सा है. इससे ग्रुप स्तर पर नए ग्रोथ अवसर और बिजनेस सिनर्जी बनने की उम्मीद है. डिफेंस और स्पेस सेक्टर में थर्मल मैनेजमेंट सॉल्यूशन की मांग बढ़ रही है, ऐसे में यह निवेश भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर किया गया कदम माना जा रहा है.
शेयर का हाल
खबर के बाद Paras Defence का शेयर हरे निशान में कारोबार करता दिखा. शेयर 1.11 प्रतिशत की तेजी के साथ 640.35 रुपये पर ट्रेड कर रहा था. पिछले एक हफ्ते में शेयर 4.43 प्रतिशत गिरा है. बीते एक तिमाही में इसमें 16.39 प्रतिशत की कमजोरी रही है. हालांकि पिछले एक साल में यह शेयर 40.29 प्रतिशत चढ़ा है. 17 फरवरी 2026 तक कंपनी का मार्केट कैप 5160.41 करोड़ रुपये है. पीई रेशियो 70.27 है. शेयर अपने 52-वीक हाई से करीब 34.15 प्रतिशत नीचे है.
इसे भी पढ़ें- शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन तेजी, IT शेयरों में रैली; 2 दिन में निवेशकों ने कमाए 2 लाख करोड़
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
कॉपर में भारी गिरावट, क्या यह सिर्फ कंसोलिडेशन है या बड़ी गिरावट का संकेत? जानिए क्या है एक्सपर्ट की राय
2 दिन में 44% उछला ₹10 से भी सस्ता ये स्टॉक, अपर सर्किट पर हो रहा बंद; जानें क्यों आई तूफानी तेजी
Nifty Outlook 18 Feb: डेली चार्ट पर बनी पॉजिटिव कैंडल, ये लेवल टूटते ही निफ्टी जाएगा 26000 की ओर!
