TV9 NETWORK
User
Sign In

By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company's Terms & Conditions and Privacy Policy.

₹10 से सस्‍ते इस पेनी स्‍टॉक में धड़ाधड़ लग रहा अपर सर्किट, 1 हफ्ते में 16% चढ़ा, फंड जुटाने की तैयारी में जुटी कंपनी

Starlineps Enterprises के शेयरों में लगातार तेजी देखने को मिली. सोमवार को भी इसमें 5 प्रतिशत अपर सर्किट लगा. शेयरों में आई इस जोरदार तेजी की वजह कंपनी की होने वाी बोर्ड मीटिंग और फंड जुटाने की खबर है. कंपनी 24 जनवरी 2026 को बोर्ड मीटिंग करेगी.

Penny Stock Starlineps Enterprises Image Credit: money9 live AI image

Penny Stock: हीरे और ज्वेलरी के होलसेल और रिटेल का कारोबार करने वाली कंपनी Starlineps Enterprises Ltd के शेयर धमाल मचा रहे हैं. 19 जनवरी को इसके स्‍टॉक में जोरदार तेजी देखने को मिली. कंपनी का शेयर 5 प्रतिशत के अपर सर्किट के साथ ₹5.95 पर बंद हुआ, जबकि पिछला क्लोजिंग प्राइस ₹5.67 रहा था. इसमें लगातार अपर सर्किट लग रहे हैं. यही वजह है कि महज 1 हफ्ते में ही शेयर करीब 16 फीसदी तक चढ़ चुका है. इसका मार्केट कैप 206 करोड़ रुपये पर पहुंच गया. शेयर का 52 हफ्ते का हाई ₹6.79 और निचला स्तर ₹1.90 है.

शेयरों में आई तेजी की वजह कंपनी की होने वाली बोर्ड मीटिंग है. कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंज में दी जानकारी में बताया कि शनिवार, 24 जनवरी 2026 को बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक आयोजित की जाएगी. इस बैठक में कंपनी के भविष्य से जुड़े कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा की जाएगी.

इन मसलों पर होगी चर्चा

बोर्ड मीटिंग में कंपनी की ऑथराइज्‍ड शेयर कैपिटल बढ़ाने, मेमोरेंडम ऑफ एसोसिएशन के ऑब्‍जेक्‍ट क्‍लॉज में बदलाव और प्रीफरेंशियल इश्‍यू के जरिए फंड जुटाने के प्रस्ताव पर विचार किया जाएगा. इसके तहत प्रमोटर और नॉन-प्रमोटर को इक्विटी शेयर, कन्वर्टिबल वारंट या अन्य सिक्योरिटीज जारी की जा सकती हैं, हालांकि इसके लिए शेयरधारकों और नियामकीय मंजूरी जरूरी होगी. इसके अलावा बोर्ड EGM के लिए स्क्रूटिनाइज़र की नियुक्ति करेगा और EGM की तारीख, समय और जगह भी तय किया जाएगी. बैठक में चेयर की अनुमति से अन्य विषयों पर भी चर्चा हो सकती है.

कंपनी का कामकाज

सूरत स्थित Starlineps Enterprises Ltd की स्थापना 2011 में हुई थी. कंपनी हीरे और ज्वेलरी के होलसेल और रिटेल कारोबार में सक्रिय है और गुजरात में मैन्युफैक्चरर्स, होलसेलर्स और रिटेलर्स को अपने उत्पाद सप्लाई करती है. कंपनी का पोर्टफोलियो कीमती पत्थरों, ज्वेलरी और अन्य प्रेशियस मेटल्स तक फैला हुआ है.

यह भी पढ़ें: कोल्‍ड ड्रिंक कंपनी Coca-Cola लाएगी IPO, HCCB के जरिए 9027 करोड़ जुटाने की तैयारी, जानें कब होगा लॉन्‍च

फाइनेंशियल प्रदर्शन

वित्तीय मोर्चे पर कंपनी का प्रदर्शन मजबूत रहा है. FY25 में कंपनी ने ₹73.35 करोड़ का रेवेन्यू और ₹6.57 करोड़ का शुद्ध मुनाफा दर्ज किया. प्रमोटर्स के पास कंपनी की 36.15 प्रतिशत हिस्सेदारी है, जबकि 63.85 प्रतिशत हिस्सेदारी पब्लिक शेयरधारकों के पास है.

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.