इस केबल कंपनी को धड़ाधड़ मिल रहे ऑर्डर, अब PSU दिग्गज से झटका 6.90 करोड़ का ऑर्डर, पावर सेक्टर का बनेगा कोहिनूर!
Prime Cable Industries Limited को दो दिग्गज कंपनियों से बड़े ऑर्डर मिले हैं, कंपनी की ऑर्डर बुक मजबूत हुई है. FY25 में 141 करोड़ रुपये की बिक्री दर्ज करने वाली कंपनी का शेयर अपने 52 वीक हाई से करीब 33% नीचे ट्रेड कर रहा है. मगर लगातार मिल रहे ऑर्डर के चलते पावर सेक्टर में कंपनी की पकड़ मजबूत होती दिख रही है और निवेशकों की नजर इस पर बनी हुई है.
Power Sector Stock: पावर और केबल निर्माण कंपनी Prime Cable Industries Limited पर आजकल ऑर्डर की बरसात हो रही है. एक के बाद एक उसे बड़े ऑर्डर मिल रहे हैं. ऐसे में इसके शेयरों में हलचल देखने को मिल सकती है. कंपनी ने Siemens Energy के बाद एक PSU दिग्गज से बड़ा कॉन्ट्रैक्ट हासिल किया है. इस ऑर्डर की वैल्यू 6.90 करोड़ रुपये है.
ऑर्डर की खासियत
कंपनी ने जानकारी दी है कि उसे एक केंद्रीय PSU से 6.90 करोड़ रुपये का घरेलू ऑर्डर मिला है. यह ऑर्डर लो वोल्टेज PVC इंसुलेटेड कॉपर कंडक्टर आर्मर्ड कंट्रोल केबल की सप्लाई से जुड़ा है, जो औद्योगिक विद्युत ढांचे का अहम हिस्सा होता है.
यह भी पढ़ें: 4272% का दे चुका है मल्टीबैगर रिटर्न, अब 10 टुकड़ों में बंटेगा इस एंटरटेनमेंट कंपनी का शेयर, रिकॉर्ड डेट तय
पहले इस कंपनी से मिला था ऑर्डर
इससे पहले कंपनी को Siemens Energy से भी 6.85 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला था. यह सप्लाई 220kV GIS प्रोजेक्ट्स के लिए था, जो नेपाल के लेखनाथ और दमौली में स्थापित किए जा रहे सबस्टेशन से जुड़े हैं. यह ऑर्डर इंटरनेशनल प्रोजेक्ट्स के लिए जरूरी केबलिंग इंफ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध कराने से संबंधित है. लगातार मिल रहे ऑर्डर से कंपनी की ऑर्डर बुक मजबूत हुई है और पावर इक्विपमेंट सेक्टर में इसकी स्थिति और मजबूत होती नजर आ रही है.
वित्तीय प्रदर्शन और शेयर का हाल
FY25 में कंपनी ने 141 करोड़ रुपये की नेट सेल्स और 8 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा दर्ज किया. कंपनी का मार्केट कैप करीब 150 करोड़ रुपये है.
शेयर का PE 40x है, ROE 19% और ROCE 31% है. कंपनी का डेट टू इक्विटी रेशियो 0.84 है. शेयर की वर्तमान कीमत 82.55 रुपये है. जबकि 52 वीक हाई 123.65 रुपये है. ये अपने ऑल टाइम हाई से करीब 33.2% के डिस्काउंट पर ट्रेड कर रहा है.
कब हुई थी शुरुआत?
Prime Cable Industries Limited की स्थापना 1997 में हुई थी. कंपनी LT PVC और XLPE पावर केबल, कंट्रोल केबल, एरियल बंच केबल और इंस्ट्रूमेंटेशन केबल जैसे प्रोडक्ट बनाती है. इसके प्रोडक्ट्स “PRIMECAB” और “RENUFO” ब्रांड नाम से बाजार में उपलब्ध हैं.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, 25600 के नीचे खुला निफ्टी 50 और सेंसेक्स भी लाल निशान में
Cochin Shipyard के हाथ लगा 5000 करोड़ का मेगा ऑर्डर, नौसेना के लिए बनाएगी NGSV, शेयर पर रखें नजर
2026 में रेलवे शेयरों पर लगाना चाहते हैं दांव, IRCTC समेत इन स्टॉक्स पर रख सकते हैं नजर
