सपाट बंद हुआ बाजार, जानिए 8 सितंबर को कैसी रहेगी बाजार की चाल?
शुक्रवार, 5 सितंबर को हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शेयर बाजार में पूरे दिन उतार-चढ़ाव का माहौल देखने को मिला. बाजार ने 750 अंकों से अधिक का उतार-चढ़ाव देखा, हालांकि आखिर में सेंसेक्स 7 अंक फिसलकर 80,711 पर और निफ्टी 7 अंक की मामूली बढ़त के साथ 24,741 पर बंद हुआ. सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 14 शेयरों में तेजी और 16 में गिरावट रही. महिंद्रा एंड महिंद्रा, मारुति और रिलायंस इंडस्ट्रीज जैसे दिग्गज शेयर 2 फीसदी तक चढ़कर बंद हुए, जबकि ITC, HCL टेक और TCS सहित 7 प्रमुख शेयरों में 2 फीसदी तक की गिरावट दर्ज हुई.
निफ्टी में भी हल्की तेजी देखने को मिली, जहां 50 में से 28 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए और 22 शेयरों में कमजोरी रही. सेक्टोरल परफॉर्मेंस की बात करें तो NSE के ऑटो, मीडिया और मेटल इंडेक्स मजबूत होकर बंद हुए. इसके विपरीत, IT, FMCG और रियल्टी इंडेक्स में 1.4 फीसदी तक की गिरावट दर्ज की गई. लगातार उतार-चढ़ाव से निवेशक फिलहाल सतर्क रुख अपना रहे हैं.
More Videos
3 दिन में 600 अरब डॉलर स्वाहा, आखिर SpaceX के शेयरों में क्यों मची इतनी बड़ी बिकवाली?
Suzlon, Vedanta, VAML, NLC India, ACME Solar, Honasa Consumer, Delhivery, IFCI, में क्या करें?
Adani AGM के बाद एक्सपर्ट की बड़ी सलाह! अदाणी शेयरों में मुनाफावसूली करें या बने रहें?
