गिरते बाजार में इस शेयर में लगा 20% का अपर सर्किट, तिमाही नतीजों से मिला बूस्ट, BPCL, HPCL हैं क्लाइंट

कंपनी अब तक देशभर में 12,500 से ज्यादा AC और DC EV चार्जर इंस्टॉल कर चुकी है. इसके क्लाइंट नेटवर्क में BPCL, HPCL, Indian Oil और Nayara Energy जैसी बड़ी कंपनियां शामिल हैं. मजबूत ऑर्डर बुक और बड़े क्लाइंट बेस की वजह से निवेशकों को कंपनी के फ्यूचर ग्रोथ को लेकर भी उम्मीदें नजर आ रही हैं.

लगा अपर सर्किट Image Credit: freepik

गिरते बाजार में भी Servotech Renewable Power System Ltd के शेयर 1 फरवरी को निवेशकों के रडार पर रहे. मजबूत तिमाही नतीजों के बाद शेयर में जबरदस्त खरीदारी देखने को मिली, जिसकी वजह से स्टॉक सीधे 20 प्रतिशत अपर सर्किट पर पहुंच गया. खास बात यह रही कि पिछली तिमाही के मुकाबले कंपनी के प्रदर्शन में तेज सुधार देखने को मिला है. इस कंपनी का शेयर 1 फरवरी को 70.86 रुपये के दिन के हाई लेवल पर पहुंच गया, जो पिछले कारोबारी दिन के क्लोजिंग प्राइस 59.05 रुपये से करीब 20 प्रतिशत ज्यादा है. बीते 5 साल में इस शेयर ने निवेशकों को 3600 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न दिया है.

Q3 के नतीजे रहे मजबूत

  • Servotech Renewable का ऑपरेशनल रेवेन्यू Q3 FY26 में 211 करोड़ रुपये रहा, जो Q3 FY25 के 216 करोड़ रुपये के मुकाबले सालाना आधार पर करीब 2.4 प्रतिशत कम है. हालांकि तिमाही आधार पर देखें तो कंपनी ने शानदार वापसी की है और रेवेन्यू 106 करोड़ रुपये से करीब 98 प्रतिशत बढ़ा है.
  • EBITDA की बात करें तो Q3 FY26 में यह 28.46 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल की समान तिमाही के 16.73 करोड़ रुपये के मुकाबले करीब 70 प्रतिशत ज्यादा है. वहीं तिमाही आधार पर EBITDA में जबरदस्त उछाल आया और यह 7.45 करोड़ रुपये से बढ़कर 28.46 करोड़ रुपये पहुंच गया, यानी करीब 282 प्रतिशत की तेजी. मार्जिन फ्रंट पर भी कंपनी का प्रदर्शन मजबूत रहा और EBITDA मार्जिन सालाना आधार पर 575 बेसिस पॉइंट और तिमाही आधार पर 654 बेसिस पॉइंट बढ़कर 13.46 प्रतिशत पर पहुंच गया.
  • कंपनी का नेट प्रॉफिट Q3 FY26 में 15.52 करोड़ रुपये रहा, जो Q3 FY25 के 9.2 करोड़ रुपये के मुकाबले करीब 69 प्रतिशत ज्यादा है. वहीं तिमाही आधार पर मुनाफे में जबरदस्त उछाल देखने को मिला और यह सिर्फ 39.5 लाख रुपये से बढ़कर 15.52 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, यानी करीब 3826 प्रतिशत की ग्रोथ. यही मजबूत प्रॉफिट ग्रोथ शेयर में तेजी की सबसे बड़ी वजह मानी जा रही है.

कंपनी का बिजनेस प्रोफाइल

Servotech Renewable Power System Ltd भारत और विदेशों के बाजार के लिए LED लाइटिंग, EV चार्जर और सोलर पावर प्रोडक्ट बनाती और बेचती है. कंपनी के प्रोडक्ट पोर्टफोलियो में LED लाइट, सोलर इनवर्टर, सोलर पैनल, बैटरी और सर्वो स्टेबलाइजर शामिल हैं. इसके अलावा, कंपनी UV-C डिसइन्फेक्टेंट प्रोडक्ट, ऑक्सीजन कंसंट्रेटर और EV चार्जिंग से जुड़े कुछ अहम कंपोनेंट जैसे पावर मॉड्यूल और कंट्रोल सर्किट भी बनाती है.

कंपनी अब तक देशभर में 12,500 से ज्यादा AC और DC EV चार्जर इंस्टॉल कर चुकी है. इसके क्लाइंट नेटवर्क में BPCL, HPCL, Indian Oil और Nayara Energy जैसी बड़ी कंपनियां शामिल हैं. मजबूत ऑर्डर बुक और बड़े क्लाइंट बेस की वजह से निवेशकों को कंपनी के फ्यूचर ग्रोथ को लेकर भी उम्मीदें नजर आ रही हैं.

इसे भी पढ़ें- Black Sunday: बजट नहीं आया बाजार को रास! सेंसेक्स 1500 अंकों से ज्यादा टूटा; निवेशकों के डूबे ₹10 लाख करोड़

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.