बाजार में रिकवरी, सेंसेक्स 200 अंकों से ज्यादा चढ़ा, निफ्टी 25000 के नीचे, रियल्टी शेयरों में तेजी
निफ्टी 50 पर L&T, Bharat Electronics, Asian Paints, InterGlobe Aviation और Adani Ports टॉप गेनर्स रहे, जबकि Shriram Finance, ITC, NTPC, Bajaj Finserv और Max Healthcare दबाव में नजर आए. वहीं, रुपया डॉलर के मुकाबले मजबूती के साथ खुला. सोमवार को रुपया 91.80 प्रति डॉलर पर खुला, जबकि शुक्रवार को इसका क्लोजिंग भाव 91.99 प्रति डॉलर रहा था.
Stock Market Opening Bell: कल की भयंकर गिरावट के बाद 2 फरवरी को भारतीय शेयर बाजार ने कमजोरी के साथ शुरुआत की, हालांकि निचले स्तरों से रिकवरी करते हुए तेजी दिखाई. सेंसेक्स 200 अंक की बढ़त के साथ 80,993 पर रहा, जबकि निफ्टी 35 अंकों की तेजी के साथ 24,875 के स्तर पर ट्रेड करता दिखा. मार्केट ब्रेड्थ की बात करें तो 995 शेयरों में तेजी, 1,202 शेयरों में गिरावट, जबकि 153 शेयरों में कोई बदलाव नहीं देखा गया. निफ्टी 50 पर L&T, Bharat Electronics, Asian Paints, InterGlobe Aviation और Adani Ports टॉप गेनर्स रहे, जबकि Shriram Finance, ITC, NTPC, Bajaj Finserv और Max Healthcare दबाव में नजर आए.
रुपये में मजबूती
रुपया डॉलर के मुकाबले मजबूती के साथ खुला. सोमवार को रुपया 91.80 प्रति डॉलर पर खुला, जबकि शुक्रवार को इसका क्लोजिंग भाव 91.99 प्रति डॉलर रहा था.
निफ्टी के टॉप गेनर
निफ्टी के टॉप लूजर
सेक्टोरल इंडेक्स का हाल
एशियाई बाजाराें का अपडेट
सोमवार के कारोबार से पहले GIFT Nifty यानी पहले का SGX Nifty मजबूती के साथ ट्रेड करता दिखा. GIFT Nifty करीब 90.50 अंक यानी 0.37 प्रतिशत की तेजी के साथ 24,876.50 के स्तर पर रहा. इससे संकेत मिल रहा है कि दलाल स्ट्रीट पर हफ्ते की शुरुआत पॉजिटिव हो सकती है.
वहीं, जापान के निक्केई में 137 अंकों की तेजी देखने को मिली, सिंगापुर के स्ट्रेट टाइम में भी हल्की बढ़त देखने को मिली थी. हालांकि, ताइवान के बाजार और कोरियाई बाजार में गिरावट के साथ ट्रेड कर रहे थे.
बजट के दिन कैसा रहा था बाजार?
रविवार को हुई ट्रेडिंग सेशन में भारतीय शेयर बाजार कमजोरी के साथ बंद हुआ था. इस दौरान सेंसेक्स 1546.84 अंक यानी करीब 1.88 प्रतिशत गिरकर 80,722.94 के स्तर पर बंद हुआ था. वहीं निफ्टी 50 में 495.20 अंक यानी करीब 1.96 प्रतिशत की गिरावट आई और यह 24,825.45 पर बंद हुआ था. आईटी छोड़कर सभी सेक्टर के शेयरों की बुरी तरह पिटाई होती दिखी.
इसे भी पढ़ें- Black Sunday: बजट नहीं आया बाजार को रास! सेंसेक्स 1500 अंकों से ज्यादा टूटा; निवेशकों के डूबे ₹10 लाख करोड़
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.




