सिल्वर के बाद अब बिटकॉइन भी क्रैश, 75000 डॉलर के नीचे पहुंचा, 10 महीने की सबसे बड़ी गिरावट

बिटकॉइन की कीमत में तेज गिरावट देखने को मिली है. पिछले 24 घंटे में इसमें करीब 4.5 फीसदी की कमजोरी दर्ज की गई. सुबह करीब 9 बजे बिटकॉइन 74590 डॉलर तक फिसल गया था. हालांकि बाद में हल्की रिकवरी आई और यह 75150 डॉलर के आसपास ट्रेड करता दिखा. बीते एक हफ्ते में इसमें करीब 14 फीसदी की गिरावट आ चुकी है.

क्रिप्टो बाजार में भारी गिरावट. Image Credit: money9live/CanvaAI

Bitcoin Crash: बिटकॉइन की कीमत में भारी गिरावट देखने को मिली है. पिछले 24 घंटे में इसमें करीब 4.5 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है. सुबह करीब 9 बजे बिटकॉइन की कीमत 74590 डॉलर पर पहुंच गई थी. हालांकि इसके बाद हल्की रिकवरी देखने को मिली और फिलहाल यह 75150 डॉलर के आसपास ट्रेड कर रहा है. पिछले एक हफ्ते में इस क्रिप्टो में करीब 14 फीसदी की भारी गिरावट दर्ज की गई है. अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की अनिश्चित नीतियों और IT स्टॉक्स में कमजोरी के कारण क्रिप्टोकरेंसी में लगातार बिकवाली देखी जा रही है.

10 महीने के निचले स्तर पर

बिटकॉइन की कीमत गिरकर करीब 74590 डॉलर के आसपास पहुंच गई. यह स्तर पिछले करीब 10 महीने में सबसे निचला लेवल माना जा रहा है. इससे पहले ऐसा स्तर पिछले साल अप्रैल में देखा गया था. यह संकेत बाजार के लिए कमजोर माने जा रहे हैं.

जनवरी में लगातार गिरावट जारी

जनवरी महीने में बिटकॉइन में करीब 11 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई. यह लगातार 4 महीना है जब इसमें गिरावट देखने को मिली है. इससे पहले ऐसा लंबा गिरावट का दौर वर्ष 2018 में देखा गया था. उस समय क्रिप्टो बाजार में बड़ी गिरावट आई थी. मौजूदा हालात ने पुराने डर फिर जगा दिए हैं.

गोल्ड और ग्लोबल बाजार का असर

बिटकॉइन की गिरावट ऐसे समय आई है जब ग्लोबल बाजार में भी हलचल है. गोल्ड की कीमतों में भी बड़ी गिरावट देखी गई है. बीते हफ्ते गोल्ड में कई साल की सबसे बड़ी गिरावट दर्ज हुई थी. इन हालात ने निवेशकों को सतर्क कर दिया है. सुरक्षित निवेश की तलाश बढ़ती दिख रही है.

ये भी पढ़ें- बिना शोर मचाए बड़ा खेल, BlackBuck क्यों कहलाने लगा है ट्रक ऑपरेटरों का भरोसेमंद साथी; 5 साल में दिया 95% का रिटर्न

अन्य क्रिप्टो पर भी दबाव

बिटकॉइन के साथ साथ अन्य क्रिप्टो करेंसी भी कमजोर हुई हैं. ईथर की कीमत में भी गिरावट देखने को मिली है. सोलाना जैसी डिजिटल करेंसी भी दबाव में रही. इससे साफ है कि पूरी क्रिप्टो मार्केट में कमजोरी का माहौल बना हुआ है.

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.