Q3 में प्रमोटर्स ने गिरवी शेयर घटाए, निवेशकों के रडार पर ये 4 स्टॉक्स, लिस्ट में Ola Electric भी शामिल
ज्यादा प्लेज शेयर होना कंपनी के लिए रिस्क का संकेत माना जाता है, क्योंकि बाजार में गिरावट के समय जबरन शेयर बिकवाली का खतरा बढ़ जाता है. वहीं अगर प्रमोटर्स लगातार प्लेज घटा रहे हैं, तो इसे पॉजिटिव सिग्नल माना जाता है. इससे कंपनी की फाइनेंशियल सेहत बेहतर होने, प्रमोटर्स के भरोसे और निवेशकों के लिए रिस्क कम होने का संकेत मिलता है.
शेयर बाजार में प्रमोटर प्लेज यानी गिरवी रखे गए शेयरों को निवेशक काफी गंभीरता से देखते हैं. जब कोई कंपनी अपने प्रमोटर शेयर गिरवी रखती है, तो इसका मतलब होता है कि प्रमोटर्स ने फंड जुटाने के लिए अपनी हिस्सेदारी को कोलैटरल के तौर पर इस्तेमाल किया है. आमतौर पर यह पैसा बिजनेस विस्तार, वर्किंग कैपिटल जरूरत या कर्ज चुकाने के लिए लिया जाता है. हालांकि ज्यादा प्लेज शेयर होना कंपनी के लिए रिस्क का संकेत माना जाता है, क्योंकि बाजार में गिरावट के समय जबरन शेयर बिकवाली का खतरा बढ़ जाता है. वहीं अगर प्रमोटर्स लगातार प्लेज घटा रहे हैं, तो इसे पॉजिटिव सिग्नल माना जाता है. इससे कंपनी की फाइनेंशियल सेहत बेहतर होने, प्रमोटर्स के भरोसे और निवेशकों के लिए रिस्क कम होने का संकेत मिलता है. Q3FY26 में कुछ कंपनियों में प्रमोटर्स ने अपनी गिरवी हिस्सेदारी कम की है. आइए उन स्टॉक्स के बारे में जानते हैं.
Raymond Lifestyle Ltd
- Raymond Lifestyle Ltd का शेयर बीएसई पर करीब 991 रुपये के आसपास ट्रेड कर रहा है. यह पिछले बंद भाव से करीब 2 प्रतिशत नीचे है. पिछले एक साल में इस शेयर में करीब 32 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है.
- Q3FY26 में कंपनी के प्रमोटर्स ने अपनी स्थिति और मजबूत की है. उन्होंने अपनी गिरवी हिस्सेदारी 5 प्रतिशत घटाकर 20 प्रतिशत से 15 प्रतिशत कर दी है. यानी प्रमोटर प्लेज में साफ कमी आई है.
- Raymond Lifestyle Ltd ब्रांडेड अपैरल और फैशन रिटेल सेगमेंट में काम करती है. कंपनी का फोकस मेंसवियर, एथनिक वियर और देशभर में रिटेल नेटवर्क बढ़ाने पर है.
MTAR Technologies Ltd
- MTAR Technologies Ltd का शेयर बीएसई पर लगभग 3155 रुपये पर ट्रेड कर रहा है और इसमें करीब 2 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है. पिछले एक साल में इस स्टॉक ने करीब 88 प्रतिशत का मजबूत रिटर्न दिया है.
- Q3FY26 में प्रमोटर्स ने अपनी गिरवी हिस्सेदारी करीब 2 प्रतिशत घटाई है. इससे कुल प्रमोटर प्लेज 10.9 प्रतिशत से घटकर 9 प्रतिशत रह गया है.
- MTAR Technologies Ltd एक प्रिसीजन इंजीनियरिंग कंपनी है, जो क्लीन एनर्जी, स्पेस, डिफेंस और न्यूक्लियर पावर सेक्टर के लिए हाई प्रिसीजन कंपोनेंट बनाती है. कंपनी की स्थापना 1999 में हुई थी और इसका हेडक्वार्टर हैदराबाद में है.
Ola Electric Mobility Ltd
- Ola Electric Mobility Ltd का शेयर बीएसई पर करीब 30 रुपये के आसपास ट्रेड कर रहा है और इसमें करीब 1 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है. पिछले एक साल में यह शेयर करीब 57 प्रतिशत टूट चुका है.
- Q3FY26 में कंपनी के प्रमोटर्स ने बड़ा कदम उठाया है. उन्होंने अपनी पूरी 8.3 प्रतिशत गिरवी हिस्सेदारी को शून्य कर दिया है. यानी Q2FY26 में जहां प्रमोटर प्लेज था, अब Q3FY26 में वह पूरी तरह खत्म हो गया है.
- Ola Electric Mobility Ltd इलेक्ट्रिक टू व्हीलर मैन्युफैक्चरिंग और ईवी टेक्नोलॉजी डेवलपमेंट में काम करती है. कंपनी का फोकस सस्टेनेबल मोबिलिटी और बड़े स्तर पर ईवी अपनाने पर है. इसकी स्थापना 2017 में हुई थी और इसका मुख्यालय बेंगलुरु में है.
Yatharth Hospital and Trauma Care Services Ltd
- Yatharth Hospital and Trauma Care Services Ltd का शेयर बीएसई पर करीब 595 रुपये के आसपास ट्रेड कर रहा है और इसमें करीब 3 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है. पिछले एक साल में इस शेयर ने करीब 41 प्रतिशत का रिटर्न दिया है.
- Q3FY26 में प्रमोटर्स ने अपनी गिरवी हिस्सेदारी 5 प्रतिशत घटाकर 15 प्रतिशत से 10 प्रतिशत कर दी है. इससे प्रमोटर होल्डिंग की क्वालिटी और मजबूत हुई है.
- Yatharth Hospital and Trauma Care Services Ltd उत्तर भारत में मल्टी स्पेशलिटी अस्पतालों की चेन चलाती है. कंपनी सेकेंडरी और टर्शियरी हेल्थकेयर सर्विसेज देती है. इसकी स्थापना 2008 में हुई थी और इसका हेडक्वार्टर नोएडा में है.
इसे भी पढ़ें- Black Sunday: बजट नहीं आया बाजार को रास! सेंसेक्स 1500 अंकों से ज्यादा टूटा; निवेशकों के डूबे ₹10 लाख करोड़
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
डिफेंस बजट 15% बढ़ा, फिर भी बाजार नाखुश क्यों? HAL, BDL, GRSE समेत दिग्गज शेयर 6% तक टूटे
टोबैको टैक्स लागू होते ही टूटने लगे हैं Tobacco Stocks, 5% तक लुढ़के, ITC, Godfrey Phillips पर सबसे ज्यादा दबाव
सिल्वर के बाद अब बिटकॉइन भी क्रैश, 75000 डॉलर के नीचे पहुंचा, 10 महीने की सबसे बड़ी गिरावट
बाजार में रिकवरी, सेंसेक्स 200 अंकों से ज्यादा चढ़ा, निफ्टी 25000 के नीचे, रियल्टी शेयरों में तेजी
