2 दिन की गिरावट पर लगा ब्रेक, सेंसेक्स 400 अंकों से ज्यादा चढ़ा, IT, मेटल और फार्मा के शेयरों में जमकर खरीदारी
2 दिन की गिरावट पर फाइनली आज ब्रेक लग गया. आज, 29 मई को बाजार तेजी के साथ खुला. शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 440 अंकों की तेजी के साथ 81,762 के लेवल पर, वहीं निफ्टी 105 अंक उछलकर 24,855 के स्तर पर कारोबार कर रहा था. इस दौरान IT, मेटल और फार्मा के शेयरों तेजी देखने को मिली.

Stock Market Opening Bell: कल के गिरावट के बाद आज, बाजार की शुरुआत तेजी के साथ हुई. शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 440 अंकों की तेजी के साथ 81,762 के लेवल पर, वहीं निफ्टी 105 अंक उछलकर 24,855 के स्तर पर कारोबार कर रहा था. इस दौरान सेंसेक्स के 30 शेयरों में 27 में तेजी और 3 में गिरावट देखने को मिली. इसके अलावा निफ्टी के सेक्टोरल इंडेक्स में सबसे ज्यादा तेजी IT, मेटल और फार्मा के शेयरों में देखने को मिली.
Birlasoft के शेयरों में तेजी
गुरुवार को Birlasoft के शेयरों में तेजी देखने को मिली. शुरुआती कारोबार में शेयर 2 फीसदी से ज्यादा उछल गए थे. इसके पीछे की वजह रही कंपनी के तिमाही नतीजे. जिसमें कंपनी ने 122 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया, जो कि पिछले साल से 4.3 फीसदी ज्यादा है.
लीला होटल्स IPO का अलॉटमेंट आज
लीला होटल्स (Schloss Bangalore) IPO के शेयरों का अलॉटमेंट आज, गुरुवार 29 मई 2025 को फाइनल होने वाला है. जिन निवेशकों ने इसमें पैसे लगाए थे, वे आज यह जान सकेंगे कि उन्हें शेयर मिले हैं या नहीं.
रुपया गुरुवार को कमजोर होकर खुला
भारतीय रुपया आज गुरुवार को डॉलर के मुकाबले कमजोर होकर खुला. गुरुवार सुबह ट्रेडिंग की शुरुआत में रुपया 85.50 प्रति डॉलर के स्तर पर खुला, जो कि बुधवार के बंद भाव 85.36 प्रति डॉलर से थोड़ा कमजोर है. इसका मतलब यह है कि डॉलर के मुकाबले रुपये की वैल्यू में थोड़ी गिरावट आई है.
निफ्टी के टॉप-5 गेनर
शेयर | ओपेन (₹) | हाई (₹) | लो (₹) | पिछला बंद (₹) | करंट भाव (₹) | बदलाव (% में) |
INFY | 1,589.00 | 1,608.90 | 1,588.50 | 1,571.80 | 1,601.20 | 1.87 |
TRENT | 5,570.00 | 5,661.00 | 5,568.00 | 5,559.00 | 5,644.50 | 1.54 |
JSWSTEEL | 1,020.40 | 1,023.70 | 1,013.70 | 1,001.00 | 1,015.30 | 1.43 |
TECHM | 1,592.10 | 1,604.90 | 1,588.30 | 1,580.30 | 1,602.60 | 1.41 |
ETERNAL | 224.50 | 226.95 | 224.03 | 224.18 | 226.82 | 1.18 |
निफ्टी के टॉप-5 लूजर
शेयर | ओपेन (₹) | हाई (₹) | लो (₹) | पिछला बंद (₹) | करंट भाव (₹) | बदलाव (% में) |
TATACONSUM | 1,115.70 | 1,117.00 | 1,103.00 | 1,121.40 | 1,105.00 | -0.74 |
APOLLOHOSP | 6,965.50 | 6,981.00 | 6,886.50 | 6,956.50 | 6,905.50 | -0.73 |
BAJFINANCE | 9,250.00 | 9,279.50 | 9,195.50 | 9,267.50 | 9,201.00 | -0.72 |
BAJAJFINSV | 2,031.40 | 2,032.90 | 2,008.00 | 2,022.40 | 2,008.00 | -0.71 |
SHRIRAMFIN | 655.70 | 659.70 | 651.00 | 655.70 | 652.00 | -0.56 |
सेंसेक्स के शेयरों का हाल ( इंफोसिस, टाटा स्टील में तेजी)

एशियाई बाजारों रही में रौनक ( 9 बजे तक के रुझान)
- गिफ्ट निफ्टी में 96 अंकों की तेजी देखने को मिली.
- जापान के निक्केई में 630 अंकों की शानदार तेजी देखने को मिली थी.
- हैंग सेंग में 111 अंकों की तेजी देखी गई.
- ताइवान के बाजार में भी 121 अंकों की तेजी कारोबार कर रहा था.
- कोरियाई बाजार कोस्पी में 1.80 फीसदी की जोरदार बढ़त देखने को मिली थी.
कल भी रही बाजार में गिरावट
बीते दिन, 28 मई को बाजार में बिकवाली देखने को मिली थी. सेंसेक्स 239 अंक की गिरावट के साथ 81,312 के स्तर पर बंद हुआ था वहीं, निफ्टी में भी करीब 73 अंक फिसलकर 24,752 के स्तर पर बंद हुआ था. इस दौरान सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 19 में गिरावट और 11 में तेजी देखने को मिली थी.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories

ऑपरेशन सिंदूर से चीन की फुल बेइज्जती, फाइटर प्लेन बनाने वाली कंपनी के डूब गए 20 फीसदी शेयर

Closing Bell: सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान में बंद, टेक ऑटो और मेटल में गिरावट, PSU बैंक चमके

शराब बनाने वाली कंपनी के ऐलान से झूमे निवेशक, शेयरों में ताबड़तोड़ रैली; डिविडेंड का मिलेगा तोहफा!
