440% प्रॉफिट और 76% उछला रिटर्न, अब BSE-NSE ने ठोका जुर्माना, सोमवार को फोकस में ये शिपिंग स्टॉक
शिपिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया पर BSE और NSE ने सेबी नियमों के उल्लंघन को लेकर जुर्माना लगाया है. हालांकि कंपनी का कहना है कि इससे उसके कारोबार पर कोई असर नहीं पड़ेगा. मजबूत तिमाही नतीजों, 76% सालाना रिटर्न और रणनीतिक महत्व के चलते SCI का स्टॉक निवेशकों की नजर में बना हुआ है.
सरकारी शिपिंग कंपनी शिपिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (SCI) एक तरफ मजबूत कमाई और शानदार स्टॉक रिटर्न के कारण चर्चा में है, तो दूसरी तरफ उस पर रेगुलेटरी लापरवाही का शिकंजा भी कसा है. देश के प्रमुख स्टॉक एक्सचेंज BSE और NSE ने सेबी के लिस्टिंग नियमों के उल्लंघन पर SCI पर जुर्माना लगाया है. हालांकि कंपनी ने साफ किया है कि इस कार्रवाई से उसके कारोबार या वित्तीय स्थिति पर कोई बड़ा असर नहीं पड़ेगा.
क्यों लगा SCI पर जुर्माना
SCI ने शनिवार को एक्सचेंजों को दी जानकारी में बताया कि उसे 27 फरवरी 2026 को BSE और NSE से ईमेल और नोटिस मिले हैं. दोनों एक्सचेंजों ने कंपनी पर ₹5.42 लाख-₹5.42 लाख, यानी कुल मिलाकर ₹10.85 लाख से ज्यादा का जुर्माना लगाया है.
यह जुर्माना सेबी की लिस्टिंग रेगुलेशंस के रेगुलेशन 17(1) के तहत बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की संरचना से जुड़े नियमों का पालन न करने पर लगाया गया है. कंपनी का कहना है कि यह एक तकनीकी अनुपालन से जुड़ा मामला है और इससे उसके रोजमर्रा के कामकाज पर कोई असर नहीं पड़ेगा.
शेयर बाजार में कैसी रही प्रतिक्रिया
जुर्माने की खबर के बाद SCI के शेयरों में हल्की कमजोरी देखने को मिली. शुक्रवार को NSE पर शेयर 1.8% गिरकर ₹263.47 पर बंद हुआ. हालांकि लंबी अवधि में इस स्टॉक ने निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया है. Trendlyne के आंकड़ों के मुताबिक, SCI के शेयर ने पिछले 12 महीनों में 76% का रिटर्न दिया है. इसी अवधि में निफ्टी का रिटर्न करीब 12% और सेंसेक्स का 9% रहा है. स्टॉक फिलहाल अपने 50-दिन और 200-दिन के मूविंग एवरेज से ऊपर ट्रेड कर रहा है, जो तकनीकी रूप से मजबूती का संकेत माना जाता है.
SCI देश की ऊर्जा सुरक्षा के लिहाज से एक अहम कंपनी है. यह कच्चा तेल ढोने वाले टैंकर और प्रोडक्ट कैरियर चलाती है, जो विदेशी सप्लायर्स से भारतीय रिफाइनरियों तक तेल पहुंचाते हैं. इसी वजह से यह कंपनी रणनीतिक रूप से भी काफी महत्वपूर्ण मानी जाती है.
यह भी पढ़ें: रडार में रखें ये स्टॉक! ऑर्डरबुक में 34% उछाल, 3080 करोड़ पाइपलाइन में, अब AI कंपनी में 51% हिस्सेदारी का प्लान
तिमाही नतीजों में जबरदस्त उछाल
SCI ने FY26 की तीसरी तिमाही में शानदार प्रदर्शन किया है. कंपनी का नेट प्रॉफिट 440% बढ़कर ₹405 करोड़ पहुंच गया, जो पिछले साल इसी तिमाही में ₹75.52 करोड़ था.
रेवेन्यू भी 22.5% बढ़कर ₹1,612 करोड़ रहा. इसमें सबसे बड़ा योगदान टैंकर सेगमेंट का रहा, जहां रेवेन्यू 34% बढ़कर ₹1,097 करोड़ हो गया और ऑपरेटिंग प्रॉफिट में जबरदस्त उछाल देखने को मिला. बल्क कैरियर सेगमेंट में भी अच्छी ग्रोथ दर्ज की गई.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
रडार पर रखें ये 2 सेमीकंडक्टर स्टॉक्स, 5 साल में दिया 6000% तक रिटर्न, फंडामेंटल भी मजबूत
रडार में रखें ये स्टॉक! ऑर्डरबुक में 34% उछाल, 3080 करोड़ पाइपलाइन में, अब AI कंपनी में 51% हिस्सेदारी का प्लान
ये कंपनी पहली बार बांटेगी बोनस, 10 पर 1 शेयर देगी फ्री, रिकॉर्ड डेट तय होते ही शेयर में लगा अपर सर्किट, अब AI पर दांव
