हरे निशान में खुला बाजार, निफ्टी 25900 के नीचे, PSU बैंक और IT शेयर में तेजी, वोडाफोन आइडिया में रैली

निफ्टी में ONGC, पावर ग्रिड कॉर्प, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, एशियन पेंट्स और टेक महिंद्रा के शेयरों में खरीदारी देखने को मिली. वहीं ICICI बैंक, अडानी पोर्ट्स, अपोलो हॉस्पिटल्स, NTPC और ट्रेंट के शेयर दबाव में रहे. इसके अलावा, वोडाफोन आइडिया को दूरसंचार विभाग (DoT) से अहम सूचना मिली है. इसके तहत कंपनी को अगले 6 वर्षों तक सालाना अधिकतम 124 करोड़ रुपये का भुगतान करना होगा. इस खबर के बाद शेयर में जोरदार खरीदारी देखने को मिली.

NSE Image Credit: NSE

Stock Market Opening Bell: मिले-जुले ग्लोबल संकेतों के बीच 9 जनवरी को भारतीय शेयर बाजार ने हल्की मजबूती के साथ कारोबार की शुरुआत की. शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 57.66 अंक यानी 0.07 फीसदी की बढ़त के साथ 84,238.62 के स्तर पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी 21.40 अंक या 0.08 फीसदी चढ़कर 25,898.25 पर कारोबार करता दिखा. अगर-एडवांस डिक्लाइन की बात करें तो 931 शेयरों में तेजी, 1,200 शेयरों में गिरावट और 159 शेयरों में कोई बदलाव नहीं देखा गया. निफ्टी में ONGC, पावर ग्रिड कॉर्प, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, एशियन पेंट्स और टेक महिंद्रा के शेयरों में खरीदारी देखने को मिली. वहीं ICICI बैंक, अडानी पोर्ट्स, अपोलो हॉस्पिटल्स, NTPC और ट्रेंट के शेयर दबाव में रहे.

वोडाफोन आइडिया को बड़ी राहत

वोडाफोन आइडिया को दूरसंचार विभाग (DoT) से अहम सूचना मिली है. इसके तहत कंपनी को अगले 6 वर्षों तक सालाना अधिकतम 124 करोड़ रुपये का भुगतान करना होगा. इस खबर के बाद शेयर में जोरदार खरीदारी देखने को मिली. वोडाफोन आइडिया का शेयर आज हरे निशान में कारोबार कर रहा है और 5.74 फीसदी की तेजी के साथ 12.16 के स्तर पर पहुंच गया.

रुपया मजबूत

शुक्रवार को भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले 14 पैसे की मजबूती के साथ 89.88 प्रति डॉलर पर खुला, जबकि पिछले सत्र में यह 90.02 के स्तर पर बंद हुआ था.

निफ्टी के टॉप गेनर

सोर्स-NSE

निफ्टी के टॉप लूजर

सोर्स-NSE

गिफ्ट निफ्टी में हल्की तेजी ( 9:10 AM तक )

  • गिफ्ट निफ्टी 18 अंकों की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा था.
  • जापान के निक्केई में 583 अंकों की तेजी देखने को मिली.
  • सिंगापुर के स्ट्रेट टाइम में 0.02 फीसदी की बढ़त देखने को मिली.
  • ताइवान के बाजार में 0.32 फीसदी की तेजी रही.
  • कोरियाई बाजार कॉस्पी में आधा फीसदी से ज्यादा की तेजी देखने को मिली.

IT और PSU इंडेक्स में तेजी

सोर्स-NSE

गुरुवार को कैसा रहा था बाजार?

शेयर बाजार में कल यानी 8 जनवरी को भारी गिरावट देखने को मिली. सेंसेक्स 780 अंकों की कमजोरी के साथ 84,181 के स्तर पर बंद हुआ. वहीं निफ्टी भी 264 अंक फिसलकर 25,877 पर बंद हुआ. दिन की शुरुआत बाजार ने कमजोरी के साथ की. शुरुआती घंटों में बाजार ने संभलने की कोशिश जरूर की, लेकिन कारोबार के अंतिम चरण में मेटल, ऑयल और बैंकिंग शेयरों में तेज बिकवाली के दबाव के चलते बाजार फिर टूट गया.

इसे भी पढ़ें- इस कंपनी को मिला ISRO से बडॉ ऑर्डर, शेयर ने 5 साल में 5200% रिटर्न, मुकुल अग्रवाल ने भी लगाया पैसा!

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.