बाजार गिरकर खुला, निफ्टी 25500 के नीचे, IT इंडेक्स आज भी लाल निशान में, Q3 रिजल्ट बाद Azad Engineering में तेजी
निफ्टी पर विप्रो, पावर ग्रिड कॉर्प, टीसीएस, एचडीएफसी बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक जैसे शेयरों में बढ़त दिखी. वहीं अडानी पोर्ट्स, टाटा कंज्यूमर, अडानी एंटरप्राइजेज, श्रीराम फाइनेंस और जियो फाइनेंशियल में कमजोरी रही. आज के कारोबार में भी IT इंडेक्स लाल निशान में नजर आया. वहीं, मजबूत तिमाही नतीजों के बाद इस शेयर में तेजी देखने को मिली है. आज के शुरुआती कारोबार में Azad Engineering के शेयर 2.79 फीसदी की बढ़त के साथ 1,623.10 रुपये पर ट्रेड कर रहे थे.
Stock Market Opening Bell: हफ्ते के पहले कारोबारी दिन यानी आज 16 फरवरी को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत कमजोरी के साथ हुई. निफ्टी 25,400 के नीचे खुला. सेंसेक्स 82.58 अंक यानी 0.09 फीसदी की गिरावट के साथ 82,554.18 पर कारोबार करता दिखा, जबकि निफ्टी 21.20 अंक यानी 0.08 फीसदी फिसलकर 25,449.90 पर रहा. बाजार में बिकवाली का दबाव नजर आया. करीब 1,049 शेयरों में तेजी रही, 1,568 शेयर गिरावट में रहे, जबकि 200 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ. निफ्टी पर विप्रो, पावर ग्रिड कॉर्प, टीसीएस, एचडीएफसी बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक जैसे शेयरों में बढ़त दिखी. वहीं अडानी पोर्ट्स, टाटा कंज्यूमर, अडानी एंटरप्राइजेज, श्रीराम फाइनेंस और जियो फाइनेंशियल में कमजोरी रही. आज के कारोबार में भी IT इंडेक्स लाल निशान में नजर आया.
रुपया मामूली मजबूती के साथ खुला
सोमवार को भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले हल्की बढ़त के साथ 90.60 प्रति डॉलर पर खुला. इससे पहले शुक्रवार को यह 90.64 पर बंद हुआ था.
तिमाही नतीजों के बाद Azad Engineering में तेजी
मजबूत तिमाही नतीजों के बाद इस शेयर में तेजी देखने को मिली है. आज के शुरुआती कारोबार में Azad Engineering के शेयर 2.79 फीसदी की बढ़त के साथ 1,623.10 रुपये पर ट्रेड कर रहे थे.
निफ्टी के टॉप गेनर

निफ्टी के टॉप लूजर

सेक्टोरल इंडेक्स का हाल

एशियाई बाजार का हाल ( 9:05 AM तक )
- गिफ्ट निफ्टी में लगभग फ्लैट कारोबार देखने को मिला.
- जापान के निक्केई में 38 अंकों की गिरावट देखने को मिली.
- हैंग सेंग में करीब 109 अंकों की तेजी देखने को मिली.
- सिंगापुर के स्ट्रेट टाइम में 0.07 फीसदी की बिकवाली देखने को मिली.
- ताइवान के बाजार में 489 अंकों की तेजी रही थी.
- कोरियाई बाजार कोस्पी में करीब 2 फीसदी की बढ़त देखने को मिली.
शुक्रवार को बाजार में रही भारी बिकवाली
बीते कारोबारी दिन यानी 13 फरवरी को शेयर बाजार में तेज गिरावट दर्ज की गई थी. सेंसेक्स 1,048 अंकों की भारी गिरावट के साथ 82,627 के स्तर पर बंद हुआ. वहीं निफ्टी भी 336 अंक लुढ़ककर 25,471 पर बंद हुआ. सेंसेक्स के 30 में से 28 शेयरों में गिरावट देखने को मिली. इसी तरह निफ्टी-50 के 45 शेयरों में बिकवाली का दबाव रहा. खासतौर पर मेटल, आईटी और एनर्जी सेक्टर के शेयरों में सबसे ज्यादा कमजोरी देखने को मिली.
इसे भी पढ़ें- 3 साल में पहली बार म्यूचुअल फंड बने नेट सेलर, फरवरी में 4100 करोड़ की बिकवाली से हलचल, क्या है संकेत?
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
Groww, BSE से लेकर Angel One तक मचा कोहराम, 10 फीसदी तक टूटे शेयर, जानें क्यों मची खलबली?
2 IPO की फीकी एंट्री, Aye Finance और Fractal की फ्लैट लिस्टिंग, डीमर्जर के बाद Kwality Walls 26 फीसदी डिस्काउंट पर लिस्ट
3 साल में पहली बार म्यूचुअल फंड बने नेट सेलर, फरवरी में 4100 करोड़ की बिकवाली से हलचल, क्या है संकेत?
गिरते बाजार में इन 3 शेयरों पर एक्सपर्ट बुलिश, इस हफ्ते दिख सकती है हलचल, अलग-अलग सेक्टर की कंपनियां
