मंगलवार को खरीदें ये 3 स्टॉक्स, हफ्ते भर में हिट होगा टारगेट; टेक्निकल चार्ट दे रहे कमाई के संकेत
बाजार में कंसोलिडेशन के संकेतों के बीच भी चुनिंदा स्टॉक्स में तेजी की संभावनाएं बनी हुई हैं. टेक्निकल एनालिस्ट हितेश टेलर ने Cummins India, Avanti Feeds और Titan को शॉर्ट टर्म के लिए पसंदीदा स्टॉक्स बताया है, जहां मजबूत चार्ट पैटर्न और मोमेंटम के दम पर अच्छी तेजी देखने को मिल सकती है. जानें कहां लगाए स्टॉप लास और क्या है टारगेट प्राइस.
Top 3 Analyst Pick Stocks: पिछले हफ्ते शेयर बाजार में शानदार तेजी देखने को मिली थी, ऐसे में उम्मीद की जा रही थी कि नए हफ्ते की शुरुआत भी उसी रफ्तार के साथ होगी. हालांकि सोमवार, 20 अप्रैल का कारोबार कुछ अलग ही तस्वीर लेकर आया. बाजार ने शुरुआत तो बढ़त के साथ की, लेकिन दिनभर उतार-चढ़ाव बना रहा और अंत में निफ्टी 50 महज 11.30 अंक यानी 0.05 फीसदी की मामूली बढ़त के साथ लगभग सपाट बंद हुआ. वहीं सेंसेक्स भी सिर्फ 26.76 अंक चढ़कर 78,520 के स्तर पर बंद हुआ. इस तरह बाजार में हल्की थकान और कंसोलिडेशन के संकेत साफ नजर आए.
हालांकि इस सुस्त दिखते बाजार में भी मौके खत्म नहीं हुए हैं. टेक्निकल सेटअप के आधार पर कुछ स्टॉक्स ऐसे हैं जो शॉर्ट टर्म में बेहतर रिटर्न दे सकते हैं. चॉइस ब्रोकिंग के टेक्निकल रिसर्च एनालिस्ट हितेश टेलर ने ऐसे तीन स्टॉक्स चुने हैं, जिनमें आने वाले एक हफ्ते में तेजी की संभावना जताई गई है. इनमें Cummins India, Avanti Feeds और Titan शामिल हैं.
| स्टॉक नाम | करेंट मार्केट प्राइस (CMP) | टारगेट प्राइस | स्टॉप लॉस |
|---|---|---|---|
| Cummins India | ₹5200.30 | ₹5680 | ₹4949 |
| Avanti Feeds | ₹1503.40 | ₹1640 | ₹1425 |
| Titan | ₹4513 | ₹4850–4860 | ₹4315 |
Cummins India: ब्रेकआउट के बाद मजबूत ट्रेंड
Cummins India का चार्ट स्ट्रक्चर काफी मजबूत नजर आ रहा है. स्टॉक ने पहले “राउंडिंग बॉटम” पैटर्न से ब्रेकआउट दिया था, जो आमतौर पर ट्रेंड रिवर्सल और तेजी का संकेत माना जाता है. इसके बाद इसमें लगातार खरीदारी देखने को मिली है, जिससे “हायर हाई–हायर लो” का पैटर्न बना हुआ है. यह दर्शाता है कि स्टॉक में अपट्रेंड बरकरार है. साथ ही, यह अपने शॉर्ट टर्म एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज (EMA) के ऊपर बना हुआ है, जो हर गिरावट पर खरीदारी आने का संकेत देता है. इस सेटअप को देखते हुए इसमें 5200.30 रुपये के आसपास खरीदारी की सलाह दी गई है, 4949 रुपये का स्टॉप लॉस रखते हुए 5680 रुपये का टारगेट रखा गया है.
Avanti Feeds: हाई के पास मजबूत मोमेंटम
Avanti Feeds में भी तेजी का मजबूत सेटअप बनता दिख रहा है. स्टॉक ने 50-डे DEMA से उछाल लेते हुए डेली चार्ट पर राउंडिंग बॉटम ब्रेकआउट दिया है. यह अब अपने ऑल-टाइम हाई जोन के करीब ट्रेड कर रहा है, जो यह दिखाता है कि बाजार में इसके लिए लगातार डिमांड बनी हुई है. खास बात यह है कि वॉल्यूम में भी बढ़ोतरी देखी गई है, जो इस तेजी को और विश्वसनीय बनाती है. टेक्निकल तौर पर यह संकेत देता है कि स्टॉक में अभी और ऊपर जाने की गुंजाइश है. इसमें 1503.40 रुपये के स्तर पर खरीदारी की जा सकती है, 1425 रुपये का स्टॉप लॉस और 1640 रुपये का टारगेट दिया गया है.
यह भी पढ़ें- 5 साल में 2,18,210% का रिटर्न, इस पावर स्टॉक में जबरदस्त रैली; मजबूत ऑर्डर बुक ने बदली चाल
Titan: ब्रेकआउट के बाद मजबूती बरकरार
Titan का टेक्निकल सेटअप भी काफी आकर्षक बना हुआ है. स्टॉक ने हाल ही में “हायर हाई” ब्रेकआउट दिया और फिर उसी स्तर को दोबारा टेस्ट कर सपोर्ट लिया, जो एक मजबूत अपट्रेंड की पुष्टि करता है. मोमेंटम इंडिकेटर RSI भी 62.56 पर है, जो यह दिखाता है कि स्टॉक में ताकत बनी हुई है और यह मिड-लेवल के ऊपर टिके रहकर तेजी को सपोर्ट कर रहा है. इस आधार पर इसमें 4513 रुपये के स्तर पर खरीदारी की सलाह है, 4315 रुपये का स्टॉप लॉस और करीब 4850 रुपये से 4860 रुपये का टारगेट रखा गया है.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
हर 1 पर 10 शेयर फ्री! इस कंपनी ने किया स्टॉक स्प्लिट का ऐलान, दे चुकी है 6800% से ज्यादा का रिटर्न
Nifty Outlook 21 April: 24500 के पास अटका बाजार, कंसोलिडेशन या अगली तेजी? जानें एक्सपर्ट्स ने क्या कहा
2026 में कौन से FMCG स्टॉक्स नजर आ रहे मजबूत, ITC-HUL और नेस्ले इंडिया की कैसी है लॉन्ग टर्म ग्रोथ स्टोरी
