Stocks to Watch: Tata Power, NHPC, Suzlon Energy समेत फोकस में रहेंगे ये शेयर, दिखेगी हलचल!

शेयर बाजार में आज कई बड़े नतीजों, डील्स और कॉरपोरेट अपडेट्स के चलते हलचल रहने वाली है. निवेशकों की नजर खासतौर पर FMCG, पावर, रियल्टी, ऑटो और इंफ्रा सेक्टर के शेयरों पर रहेगी. आइए जानते हैं आज के कारोबार में किन शेयरों पर खास नजर रहेगी.

स्टॉक्स टू वाच Image Credit: Canva

पिछले कारोबारी दिन बाजार में खूब हलचल रही थी, हालांकि बाजार अंत में तेजी के साथ बंद हुआ था. इस दौरान सेंसेक्स 79 अंक बढ़कर 83,818 पर बंद हुआ था. निफ्टी भी 48 अंक उछलकर 25,776 के स्तर पर बंद हुआ. शेयर बाजार में आज कई बड़े नतीजों, डील्स और कॉरपोरेट अपडेट्स के चलते हलचल रहने वाली है. निवेशकों की नजर खासतौर पर FMCG, पावर, रियल्टी, ऑटो और इंफ्रा सेक्टर के शेयरों पर रहेगी. आइए जानते हैं आज के कारोबार में किन शेयरों पर खास नजर रहेगी.

Results Today

आज कई दिग्गज कंपनियां अपने तिमाही नतीजे जारी करने वाली हैं. इनमें Bharti Airtel, Hero MotoCorp, Tata Motors Passenger Vehicles, LIC, Indian Oil Corporation, Nykaa, Bharti Hexacom, Aditya Birla Fashion and Retail, Berger Paints, Godrej Properties, Mazagon Dock Shipbuilders, NCC, Power Finance Corporation, Hitachi Energy India, PVR Inox, Rail Vikas Nigam, Suzlon Energy समेत कई नाम शामिल हैं.

Tata Power

Tata Power का मुनाफा सालाना आधार पर मामूली बढ़त के साथ 0.6 प्रतिशत बढ़कर 1194.3 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल इसी तिमाही में 1187.5 करोड़ रुपये था. हालांकि कंपनी की आय में गिरावट देखने को मिली और रेवेन्यू 9.4 प्रतिशत घटकर 13948.4 करोड़ रुपये रह गया, जो एक साल पहले 15391 करोड़ रुपये था.

NHPC

पावर सेक्टर की कंपनी NHPC का मुनाफा तीसरी तिमाही में 5.2 प्रतिशत घटकर 219.1 करोड़ रुपये रहा. पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी ने 231.2 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था. कंपनी की आय भी 2.9 प्रतिशत घटकर 2220.7 करोड़ रुपये रही, जो एक साल पहले 2286.8 करोड़ रुपये थी.

Trent Q3 Results

Retail सेक्टर की दिग्गज कंपनी Trent का मुनाफा 2.7 प्रतिशत बढ़कर 510.1 करोड़ रुपये रहा. पिछले साल यह 496.5 करोड़ रुपये था. कंपनी की आय में मजबूत बढ़त देखने को मिली और रेवेन्यू 14.8 प्रतिशत उछलकर 5345 करोड़ रुपये पहुंच गया.

Welspun Enterprises Q3 Results

Welspun Enterprises के लिए यह तिमाही कमजोर रही. कंपनी का मुनाफा 65.5 प्रतिशत गिरकर 26.7 करोड़ रुपये रह गया, जबकि पिछले साल यह 77.5 करोड़ रुपये था. रेवेन्यू भी 12.2 प्रतिशत घटकर 787 करोड़ रुपये रह गया.

Keystone Realtors Q3 Results

Keystone Realtors का मुनाफा भारी गिरावट के साथ 77.6 प्रतिशत टूटकर 3.4 करोड़ रुपये रह गया. कंपनी की आय में भी बड़ी गिरावट आई और रेवेन्यू 42.6 प्रतिशत घटकर 266.2 करोड़ रुपये रह गया.

Global Health Q3 Results

Global Health का मुनाफा 33.5 प्रतिशत घटकर 95 करोड़ रुपये रहा, जबकि रेवेन्यू में अच्छी बढ़त देखने को मिली और यह 18.8 प्रतिशत बढ़कर 1121 करोड़ रुपये पहुंच गया. इस तिमाही में कंपनी को 36.5 करोड़ रुपये का एक्सेप्शनल लॉस भी हुआ.

Bajaj Holdings and Investment Q3 Results

Bajaj Holdings का मुनाफा 15.3 प्रतिशत बढ़कर 2016.2 करोड़ रुपये रहा. कंपनी की आय में जबरदस्त उछाल आया और रेवेन्यू 127.6 प्रतिशत बढ़कर 287.5 करोड़ रुपये पहुंच गया.

Marico

Marico ने डिजिटल फर्स्ट वेलनेस ब्रांड Cosmix Wellness में रणनीतिक निवेश के लिए पक्के समझौते किए हैं. इसके तहत Marico, Cosmix Wellness की 60 प्रतिशत हिस्सेदारी उसके फाउंडर्स से 225.67 करोड़ रुपये में खरीदेगी.

Power Grid Corporation of India

Power Grid ने बताया कि कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय ने उसकी 17 सब्सिडियरीज को दो सब्सिडियरीज में मर्ज करने को मंजूरी दे दी है.

Sterlite Technologies

Sterlite Technologies का बोर्ड 7 फरवरी को बैठक करेगा, जिसमें प्रमोटर्स को प्रेफरेंशियल इश्यू के जरिए इक्विटी शेयर, वारंट या कन्वर्टिबल सिक्योरिटीज जारी कर फंड जुटाने पर विचार किया जाएगा.

Gokaldas Exports

Societe Generale ने Gokaldas Exports में 0.68 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदी है. बैंक ने 807.18 रुपये प्रति शेयर के भाव पर 5.02 लाख शेयर खरीदे, जिसकी कुल कीमत करीब 40.5 करोड़ रुपये रही.

इसे भी पढ़ें- भारत से लेकर अमेरिका तक मचा हाहाकार! भयंकर टूटे IT शेयर, जानें क्यों बिगड़ा सेंटीमेंट?

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.