इथेनॉल ब्लेंडिंग से चमक रहे ये शुगर स्टॉक्स, एक साल में 92 फीसदी चढ़े शेयर, रखें नजर!
इथेनॉल गन्ने, मक्का और अन्य अनाज से बनता है और यह पेट्रोल का एक क्लीन विकल्प है. सरकार लगातार इस सेक्टर को बढ़ावा दे रही है. FY27 की पहली तिमाही में 200 KLPD की नई डिस्टिलरी शुरू होने की उम्मीद है, जिससे करीब 6 करोड लीटर सालाना इथेनॉल क्षमता बढ़ेगी.

भारत सरकार ने 1 अप्रैल 2026 से देशभर में 20 प्रतिशत तक इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल की सप्लाई का निर्देश दिया है. पेट्रोलियम मंत्रालय के अनुसार, इस ईंधन का न्यूनतम RON 95 होना जरूरी है, जो इंजन की परफॉर्मेंस और सेफ्टी के लिए अहम है. सरकार का यह कदम कच्चे तेल पर निर्भरता कम करने, प्रदूषण घटाने और किसानों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से उठाया गया है. इसी वजह से इथेनॉल से जुड़े शुगर और बायोफ्यूल सेक्टर के शेयरों में निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ रही है. बीते एक साल में शेयर 92 फीसदी तक चढ़ गए हैं.
इथेनॉल सेक्टर को मिल रहा बड़ा सपोर्ट
इथेनॉल गन्ने, मक्का और अन्य अनाज से बनता है और यह पेट्रोल का एक क्लीन विकल्प है. सरकार लगातार इस सेक्टर को बढ़ावा दे रही है. FY27 की पहली तिमाही में 200 KLPD की नई डिस्टिलरी शुरू होने की उम्मीद है, जिससे करीब 6 करोड लीटर सालाना इथेनॉल क्षमता बढ़ेगी. इससे कंपनियों की ऑपरेशनल एफिशिएंसी भी बेहतर होगी.
Godavari Biorefineries Limited
Godavari Biorefineries देश की बड़ी इथेनॉल उत्पादक कंपनियों में से एक है और बायो-बेस्ड केमिकल्स में भी अग्रणी है. कंपनी का पोर्टफोलियो काफी विविध है, जिसमें इथेनॉल, शुगर, केमिकल्स और पावर शामिल हैं. कंपनी इथेनॉल बिजनेस में लगातार क्षमता बढ़ा रही है और नए फीडस्टॉक जैसे मक्का और अनाज को शामिल कर रही है, जिससे प्रोडक्शन में लचीलापन बढ़ता है.
शेयर फिलहाल 312.15 रुपये के आसपास ट्रेड कर रहा है और पिछले एक साल में करीब 92 प्रतिशत की तेजी दिखा चुका है.
Gulshan Polyols Limited
Gulshan Polyols इथेनॉल और बायोफ्यूल सेक्टर की मजबूत कंपनी है. इसके पास अलग-अलग राज्यों में कई मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स हैं. कंपनी के पास 60 KLPD, 500 KLPD और 250 KLPD की इथेनॉल उत्पादन क्षमता है, जो इसे इस सेक्टर में मजबूत बनाती है.
शेयर अभी करीब 150.13 रुपये पर ट्रेड कर रहा है और हाल ही में इसमें हल्की तेजी देखने को मिली है, हालांकि पिछले एक साल में इसमें गिरावट भी रही है.
EID Parry (India) Limited
EID Parry भारत की पुरानी और भरोसेमंद शुगर कंपनियों में से एक है. कंपनी का इथेनॉल बिजनेस तेजी से बढ़ रहा है और इसका रेवेन्यू में योगदान FY19 के 15 प्रतिशत से बढ़कर FY25 में 21 प्रतिशत हो गया है. कंपनी के पास 6 शुगर प्लांट और 1 डिस्टिलरी हैं, जिनकी कुल क्षमता 582 KLPD है.
शेयर फिलहाल 807.35 रुपये के आसपास ट्रेड कर रहा है.
नोट- ऊपर लिखे शेयरों का भाव 5 अप्रैल को लिया गया है.
इसे भी पढ़ें- गिरते बाजार में इन शेयरों ने दिखाया दम, एक महीने में 28 फीसदी तक भागे स्टॉक्स, जानें क्या है ट्रिगर?
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.