₹3,550 करोड़ का ऑर्डर मिलते ही 15% उछला SWREL शेयर, ऑर्डर बुक ₹10,000 करोड़ पार; 28 देशों में मजबूत मौजूदगी
Sterling & Wilson Renewable Energy को ₹3,550 करोड़ के बड़े ऑर्डर मिलने के बाद शेयर में 15% से ज्यादा की तेजी आई. दोपहर तक स्टॉक 223 रुपये के आसपास पहुंच गया. FY26 में कंपनी का ऑर्डर बुक ₹10,000 करोड़ पार कर चुका है, जिससे निवेशकों का भरोसा और मजबूत हुआ है.
Top gainer stock 20 April: रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर की दिग्गज कंपनी स्टर्लिंग एंड विल्सन रिन्यूएबल एनर्जी लिमिटेड (SWREL) के लिए आज का दिन ब्लॉकबस्टर साबित हुआ. कंपनी के हाथ 3,550 करोड़ रुपये के मेगा ऑर्डर लगे हैं. इस खबर ने दलाल स्ट्रीट पर तहलका मचा दिया और देखते ही देखते कंपनी के शेयरों में खरीदारों की होड़ मच गई. सोमवार को खबर आते ही SWREL के शेयर 15 फीसदी से ज्यादा की छलांग लगाकर 223 रुपये के स्तर पर ट्रेड करने लगे.
कोल इंडिया के साथ पहली बड़ी डील
कंपनी की इस कामयाबी में सबसे बड़ी हिस्सेदारी कोल इंडिया (Coal India) के टेंडर की है. स्टर्लिंग एंड विल्सन ने राजस्थान के बीकानेर में 875 मेगावाट (AC) के ग्रिड-कनेक्टेड सोलर पीवी प्रोजेक्ट के लिए सबसे कम बोली (L1) लगाई है. यह एक टर्न-की EPC (इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट और कंस्ट्रक्शन) प्रोजेक्ट है. ऑर्डर की खास बातें:
- कुल वैल्यू: टैक्स और ऑपरेशंस एंड मेंटेनेंस (O&M) को मिलाकर यह कॉन्ट्रैक्ट ₹3,490 करोड़ का है.
- लोकेशन: बीकानेर, राजस्थान.
- अहमियत: कोल इंडिया के साथ यह कंपनी का पहला बड़ा प्रोजेक्ट है, जो सरकारी क्षेत्र में इसकी बढ़ती साख को दर्शाता है.
महाराष्ट्र से भी मिला नया प्रोजेक्ट
सिर्फ राजस्थान ही नहीं, कंपनी ने महाराष्ट्र में भी अपनी पकड़ मजबूत की है. एक प्रमुख निजी भारतीय इंडिपेंडेंट पावर प्रोड्यूसर (IPP) ने कंपनी को 50 मेगावाट (AC) के प्रोजेक्ट का जिम्मा सौंपा है. इन दोनों ऑर्डर्स को मिलाकर सोमवार को कंपनी की झोली में कुल ₹3,550 करोड़ की नई डील आईं.
FY26 में बनाया नया रिकॉर्ड, ₹10,000 करोड़ के पार
चालू वित्त वर्ष (FY26) स्टर्लिंग एंड विल्सन के लिए ऐतिहासिक साबित हो रहा है. इन नए ऑर्डर्स के साथ, कंपनी का इस साल का कुल EPC ऑर्डर इनफ्लो ₹10,062 करोड़ के आंकड़े को पार कर गया है. कंपनी के ग्लोबल सीईओ, चंद्र किशोर ठाकुर ने इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा, “कोल इंडिया के साथ जुड़ना हमारे लिए गर्व की बात है. हमने FY26 का समापन उम्मीद से कहीं बेहतर किया है. ₹10,000 करोड़ से ज्यादा के ऑर्डर हासिल करना हमारे शुरुआती लक्ष्य से काफी अधिक है.”
दुनिया भर में कंपनी का दबदबा
स्टर्लिंग एंड विल्सन रिन्यूएबल एनर्जी आज दुनिया के 28 देशों में सक्रिय है. भारत के अलावा दक्षिण-पूर्व एशिया, पश्चिम एशिया, अफ्रीका, यूरोप और अमेरिका में भी कंपनी का बड़ा कारोबार है. कंपनी का प्रोफाइल एक नजर में:
- कुल पोर्टफोलियो: 26.1 GWp (सोलर, फ्लोटिंग सोलर, हाइब्रिड और विंड सॉल्यूशंस).
- O&M सर्विस: 10.1 GWp क्षमता के प्रोजेक्ट्स का रखरखाव.
- विशेषज्ञता: एंड-टू-एंड रिन्यूएबल सॉल्यूशंस.
यह भी पढ़ें: बाजार खुलते ही चमके ये 2 अनमोल रत्न! एक झटके में 13% से ज्यादा उछले; क्या आपके पोर्टफोलियों में शामिल हैं?
मार्केट एक्सपर्ट्स का मानना है कि रिन्यूएबल एनर्जी पर सरकार के बढ़ते फोकस और कंपनी की मजबूत ऑर्डर बुक को देखते हुए, आने वाले समय में निवेशकों का भरोसा इस स्टॉक पर और बढ़ सकता है. फिलहाल, ₹3,550 करोड़ के इस ‘पावर डोज’ ने शेयर बाजार में कंपनी की चमक को दोगुना कर दिया है.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
विजय केडिया की एंट्री से चमका ये स्मॉलकैप शेयर! लगा 10% का अपर सर्किट, रखें स्टॉक पर नजर
ICICI ग्रुप का बड़ा दांव! इन 5 शेयरों में लगाए ₹5300 करोड़; लिस्ट में अलग-अलग सेक्टर की हैं कंपनियां
863% तक उछले ये 7 पेनी स्टॉक्स, न के बराबर कर्ज, भाव ₹30 से भी कम, दे सकते हैं बड़ा सरप्राइज
