गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, 25600 के नीचे खुला निफ्टी 50 और सेंसेक्स भी लाल निशान में

17 फरवरी को शेयर बाजार हल्की गिरावट के साथ खुला, निफ्टी 25,600 के नीचे और सेंसेक्स भी कमजोर रहा. रुपया डॉलर के मुकाबले 4 पैसे गिरा. निफ्टी 500 में कोचीन शिपयार्ड, गो डिजिट और केफिन टेक में तेजी रही, जबकि रिलायंस इंफ्रा, ओला इलेक्ट्रिक, हिंडाल्को और सिमेन्स एनर्जी में गिरावट दर्ज हुई.

शेयर बाजार Image Credit: Tv9

Stock Market Opening Bell: 17 फरवरी को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत हल्की गिरावट के साथ हुई और निफ्टी 25,600 के नीचे खुला. शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 208.50 अंक यानी 0.25% गिरकर 83,068.65 पर और निफ्टी 87.85 अंक यानी 0.34% फिसलकर 25,594.90 पर कारोबार करता दिखा. बाजार में कुल 1,014 शेयरों में बढ़त रही, 1,111 शेयर गिरे और 157 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ. निफ्टी पर एशियन पेंट्स, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, एलएंडटी, इंटरग्लोब एविएशन और ओएनजीसी प्रमुख बढ़त वाले शेयरों में शामिल रहे. वहीं हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, श्रीराम फाइनेंस, ट्रेंट, ग्रासिम इंडस्ट्रीज और सिप्ला के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई.

रुपये में कमजोरी

मंगलवार को शुरुआती कारोबार में भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले कमजोर खुला. रुपया 4 पैसे गिरकर 90.69 प्रति डॉलर पर खुला. पिछले कारोबारी सत्र में रुपया 90.65 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था.

शेयरों का हाल

निफ्टी 500 इंडेक्स में मंगलवार को कोचीन शिपयार्ड और गो डिजिट जनरल इंश्योरेंस के शेयर टॉप गेनर्स में रहे, जबकि ग्रो, रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर और कुछ अन्य शेयरों में गिरावट दर्ज की गई.

बढ़त वाले शेयरों में कोचीन शिपयार्ड करीब 5.72% चढ़ा, गो डिजिट जनरल 4.91% और केफिन टेक 3.73% की तेजी के साथ कारोबार करते दिखे. इसके अलावा इंडीजीन में 2.69% और इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड (EIL) में 2.55% की बढ़त रही.

वहीं गिरने वाले शेयरों में ब्रेनबीज करीब 3.84% टूटा, रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर 3.75% और ओला इलेक्ट्रिक 2.71% फिसला। हिंडाल्को में 2.06% और सिमेन्स एनर्जी में करीब 2.01% की गिरावट दर्ज की गई.

निफ्टी के गेनर

SYMBOLLTP (₹)CHNG%CHNG
INFY1,403.1037.502.75%
HCLTECH1,487.5025.701.76%
ASIANPAINT2,436.3039.101.63%
ITC323.055.101.60%
BEL443.855.851.34%

निफ्टी के लूजर

SYMBOLLTP (₹)CHNG%CHNG
KWIL28.30-1.12-3.81%
ETERNAL277.90-8.70-3.04%
HINDALCO883.75-23.70-2.61%
SHRIRAMFIN1,063.40-22.00-2.03%
TATASTEEL203.68-2.13-1.03%

एशियन मार्केट का हाल

IndexLastChange% ChangeTrend
Nikkei 22556,385.29-421.12-0.74%Lower
Hang Seng26,705.94+138.82+0.52%Higher
S&P BSE Sensex83,072.55-204.60-0.25%Lower

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.