सोलर स्टॉक्स में आने वाला है बड़ा तूफान, इन 5 कंपनियों के पास पड़ा है हजारों करोड़ का ऑर्डर; निवेशकों की बढ़ी दिलचस्पी

सरकार का लक्ष्य 2026-27 तक एक करोड़ घरों में रूफटॉप सोलर सिस्टम लगाना है. अब तक 26 लाख से ज्यादा इंस्टॉलेशन पूरे हो चुके हैं. इसके लिए सरकार करीब 18 हजार करोड़ रुपये की सब्सिडी भी जारी कर चुकी है. अच्छी बात यह है कि पूरी प्रक्रिया डिजिटल होने से लोगों को जल्दी फायदा मिल रहा है और औसतन 15 दिन में सब्सिडी मिल रही है.

सोलर स्टॉक्स. Image Credit: money9live

Solar Stocks: भारत में सोलर एनर्जी सेक्टर तेजी से आगे बढ़ रहा है. सरकार की योजनाओं और बढ़ती बिजली जरूरतों के कारण अब सोलर कंपनियों को बड़े स्तर पर ऑर्डर मिल रहे हैं. खासतौर पर पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना ने इस सेक्टर को नई रफ्तार दी है. सरकार का लक्ष्य 2026-27 तक एक करोड़ घरों में रूफटॉप सोलर सिस्टम लगाना है. अब तक 26 लाख से ज्यादा इंस्टॉलेशन पूरे हो चुके हैं. इसके लिए सरकार करीब 18 हजार करोड़ रुपये की सब्सिडी भी जारी कर चुकी है. अच्छी बात यह है कि पूरी प्रक्रिया डिजिटल होने से लोगों को जल्दी फायदा मिल रहा है और औसतन 15 दिन में सब्सिडी मिल रही है.

भारत में सोलर बिजली प्रोडक्शन भी लगातार बढ़ रहा है. फरवरी 2026 में देश का सोलर पावर जनरेशन 16,983 MU पहुंच गया, जो पिछले साल के मुकाबले काफी ज्यादा है. राजस्थान, गुजरात और तमिलनाडु जैसे राज्य इसमें सबसे आगे हैं. इसी तेजी की वजह से भारत अब जापान को पीछे छोड़कर दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा सोलर एनर्जी प्रोडक्शन बन चुका है. ऐसे माहौल में कई सोलर कंपनियों के ऑर्डर बुक तेजी से मजबूत हुए हैं और निवेशकों की नजर इन शेयरों पर बनी हुई है.

Waaree Energies

Waaree एनर्जी देश की सबसे बड़ी सोलर मॉड्यूल बनाने वाली कंपनियों में गिनी जाती है. कंपनी सिर्फ सोलर पैनल ही नहीं बनाती, बल्कि बड़े सोलर प्रोजेक्ट और EPC सर्विसेज भी देती है.

  • भारत में घरेलू सोलर मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा मिलने का सबसे ज्यादा फायदा इसी कंपनी को मिला है.
  • कंपनी का मार्केट कैप करीब 86 हजार करोड़ रुपये है. इसके शेयर लगभग 2998 रुपये पर बंद हुए.
  • कंपनी ने बताया कि उसके पास करीब 53 हजार करोड़ रुपये का मजबूत ऑर्डर बुक है.
  • आने वाले समय में विस्तार के लिए कंपनी लगभग 30 हजार करोड़ रुपये का बड़ा निवेश करने की तैयारी कर रही है.
  • कंपनी का रिटर्न ऑन इक्विटी और रिटर्न ऑन कैपिटल भी मजबूत बना हुआ है.

Premier Energies

प्रीमियर एनर्जी सोलर सेल और सोलर मॉड्यूल बनाने वाली बड़ी कंपनी है. कंपनी का फोकस भारत में तेजी से बढ़ती क्लीन एनर्जी डिमांड को पूरा करना है.

  • कंपनी का मार्केट कैप करीब 44 हजार करोड़ रुपये है.
  • इसके शेयर 975 रुपये के आसपास बंद हुए. कंपनी के पास 9,383 मेगावाट क्षमता का ऑर्डर बुक है, जिसकी वैल्यू करीब 14 हजार करोड़ रुपये बताई गई है.
  • इसमें सबसे बड़ा हिस्सा सोलर सेल का है. कंपनी का पूरा ऑर्डर भारत से आया है, यानी घरेलू बाजार में इसकी मांग काफी मजबूत बनी हुई है.
  • दिसंबर 2025 से मार्च 2026 के बीच कंपनी को नए बड़े कॉन्ट्रैक्ट भी मिले हैं.

Emmvee Photovoltaic

Emmvee फोटावोल्टिक पावर सोलर मॉड्यूल और सोलर वाटर हीटिंग सिस्टम बनाने के लिए जानी जाती है. कंपनी घरेलू और विदेशी दोनों बाजारों में कारोबार करती है.

  • कंपनी का मार्केट कैप करीब 18 हजार करोड़ रुपये है.
  • इसके शेयर 264 रुपये के आसपास बंद हुए.
  • कंपनी का ऑर्डर बुक FY26 में 4.9 GW से बढ़कर 9.4 GW तक पहुंच गया.
  • इसकी सबसे बड़ी वजह 4.5 GW का बड़ा ऑर्डर है, जो कंपनी को घरेलू ग्राहक से मिला है.
  • यह ऑर्डर 2030 तक पूरा किया जाएगा, जिससे कंपनी को आने वाले कई सालों तक अच्छी कमाई की उम्मीद है.

Websol Energy

वेब्सोल एनर्जी सोलर सेल और मॉड्यूल बनाने वाली कंपनी है. सरकार की नई नीतियों और घरेलू मैन्युफैक्चरिंग पर जोर का फायदा कंपनी को मिल रहा है.

  • कंपनी का मार्केट कैप करीब 4,691 करोड़ रुपये है. इसके शेयर 108 रुपये के करीब बंद हुए.
  • कंपनी के पास कुल 1,161 करोड़ रुपये का ऑर्डर बुक है.
  • इसमें 60 प्रतिशत हिस्सा सोलर मॉड्यूल का और 40 प्रतिशत हिस्सा सोलर सेल का है.
  • बढ़ती डिमांड के कारण कंपनी का कारोबार तेजी से विस्तार कर रहा है.

Vikram Solar

विक्रम सोलर देश की बड़ी सोलर पैनल कंपनियों में शामिल है. कंपनी बड़े सोलर प्रोजेक्ट, कमर्शियल इंस्टॉलेशन और रूफटॉप सिस्टम के लिए हाई एफिशिएंसी पैनल बनाती है.

  • कंपनी का मार्केट कैप करीब 7,221 करोड़ रुपये है.
  • इसके शेयर 199 रुपये के आसपास बंद हुए.
  • कंपनी ने बताया कि उसके पास करीब 8.2 GW का मजबूत ऑर्डर बुक है. इसमें बड़ी हिस्सेदारी घरेलू बाजार की है.
  • कंपनी को पीएम कुसुम और पीएम सूर्यघर जैसी सरकारी योजनाओं से भी फायदा मिल रहा है.
  • कंपनी अब नए ग्राहकों को जोड़कर अपने कारोबार को और मजबूत करने की तैयारी में है.

यह भी पढ़ें: फार्मा सेक्टर में है पैसा कमाने का बड़ा मौका! HDFC Securities ने कहा खरीद लो ये 2 स्टॉक, 15% तेजी बाकी

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.