इस पेनी स्टॉक्स में लगा अपर सर्किट, LIC की इसमें हिस्सेदारी, 75% डिस्काउंट पर कर रहा ट्रेड
इस शेयर में पिछले कुछ महीनों में काफी गिरावट रही है. गिरावट ऐसी कि शेयर अपने एक साल के हाई से 75 फीसदी नीचे आ गया. इस शेयर में विदेशी और निवेशकों को मिलाकर कुल 7.61 फीसदी की हिस्सेदारी है. कंपनी की शुरुआत 1990 में हुई थी. यह कंपनी देश की सबसे बड़ी लास्ट माइल डिस्ट्रीब्यूशन कंपनियों में से एक है.
Vakrangee Share Price: मंगलवार भारतीय शेयर बाजार में तेजी देखने को मिली. इस तेजी में Vakrangee Ltd. के शेयरों में जोरदार बढ़त देखने को मिली. कंपनी का शेयर 2 फीसदी अपर सर्किट लगाकर 9.43 रुपये प्रति शेयर के भाव पर पहुंच गया. पिछले कुछ महीने इस शेयर के लिए अच्छे नहीं रहे हैं. शेयर अपने एक साल के हाई से 75 फीसदी नीचे कारोबार कर रहा है. पिछले एक साल में शेयर 60 फीसदी टूट चुका है.
क्या है खबर?
Vakrangee Limited ने Ageas Federal Life Insurance Company Ltd. के साथ एक अहम डील की है. इस समझौते के तहत Vakrangee अब देशभर में अपने नेटवर्क के ज़रिए Ageas Federal की लाइफ इंश्योरेंस सर्विस मुहैया कराएगा.
कंपनी के पास 22,986 Vakrangee Kendras का बड़ा नेटवर्क है जो 32 राज्यों, 609 जिलों और 5,835 पिन कोड क्षेत्रों में फैला हुआ है. इस मजबूत नेटवर्क के ज़रिए अब भारत के कोने-कोने में जीवन बीमा योजनाओं की पहुंच आसान हो जाएगी.
यह डील न सिर्फ कंपनी के कारोबार के विस्तार में मदद करेगी, इंश्योरेंस कवरेज बढ़ाने की दिशा में भी एक बड़ा कदम मानी जा रही है.
कंपनी के बारे में
Vakrangee Limited की शुरुआत 1990 में हुई थी. यह कंपनी देश की सबसे बड़ी लास्ट-माइल डिस्ट्रीब्यूशन कंपनियों में से एक है. Vakrangee Kendras और BharatEasy मोबाइल ऐप के जरिए कंपनी बैंकों, ई-गवर्नेंस, ई-कॉमर्स, हेल्थकेयर और लॉजिस्टिक्स जैसी कई जरूरी सेवाएं ग्रामीण और शहरी इलाकों में पहुंचा रही है.
LIC की भी है हिस्सेदारी
मार्च 2025 तक कंपनी का मार्केट कैप 1,000 करोड़ रुपये से ज्यादा है. LIC ने कंपनी में 4.41 फीसदी हिस्सेदारी ली है, और विदेशी निवेशकों (FIIs) ने भी मार्च 2024 तिमाही में 34 लाख से ज्यादा शेयर खरीदे, जिससे उनकी हिस्सेदारी 2.82 फीसदी से बढ़कर 3.13 फीसदी हो गई है.
विदेशी और निवेशकों को मिलाकर इसमें कुल 7.61 फीसदी की हिस्सेदारी है.
इसे भी पढ़ें- HDB Financial vs Bajaj Finance: किसके पास ज्यादा कस्टमर, कौन फंडामेंटल किंग और लोन बुक का सरताज
Vakrangee के शेयरों का हाल
- 25 जून तक बाजार खुलने से पहले इसके शेयरों का भाव 9.43 रुपये था.
- बीते एक महीने में इसमें 11 फीसदी तक की गिरावट देखने को मिली है.
- एक साल में शेयर 60 फीसदी टूट चुका है.
कंपनी का फंडामेंटल
- कंपनी का PE रेशियो 154 है.
- ROE (रिटर्न ऑन इक्विटी) 4 फीसदी है.
- ROCE (रिटर्न ऑन कैपिटल एम्प्लॉयड) 6 फीसदी है.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, या आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
HDFC बैंक के पार्ट-टाइम चेयरमैन अतनु चक्रवर्ती ने दिया इस्तीफा, बैंक के कामकाज पर उठाए सवाल, शेयरों पर हो सकता है असर
19 मार्च को इन हॉट स्टॉक्स पर रखें नजर, दिखेगी हलचल; लिस्ट में UltraTech Cement, Nazara Tech जैसे दिग्गज!
पश्चिम एशिया युद्ध का असर: इन शेयरों में मचा कोहराम! 36% तक टूटे स्टॉक्स, जानें कौन रहा लिस्ट का क्रैश किंग?
