1 के बदले मिलेंगे 5 फ्री शेयर, बोनस के साथ डिविडेंड दे रही यह कंपनी, 5 साल में 110% तक रिटर्न; चेक करें रिकॉर्ड डेट
शेयर बाजार में निवेशकों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है. एक दिग्गज ऑटो टेक कंपनी अपने शेयरधारकों को 1 शेयर पर 5 फ्री बोनस शेयर देने जा रही है. यानी निवेशकों को बिना अतिरिक्त खर्च के ज्यादा शेयर मिलेंगे. इसके साथ कंपनी ने डिविडेंड का भी ऐलान किया है.
Bonus Share and Dividend: शेयर बाजार में ऐसी खबरें कम ही आती हैं, जहां निवेशकों को एक साथ डिविडेंड भी मिले और बोनस शेयरों की बारिश भी हो जाए. अब एक दिग्गज ऑटो टेक कंपनी अपने शेयरधारकों को बड़ा तोहफा देने जा रही है. कंपनी ने 1 शेयर पर 5 फ्री बोनस शेयर देने का ऐलान किया है, यानी अगर आपके पास 10 शेयर हैं तो आपको 50 अतिरिक्त शेयर बिल्कुल मुफ्त मिलेंगे. इसके साथ ही कंपनी डिविडेंड भी बांटने वाली है.
बोनस शेयर-डिविडेंड एक साथ दे रही कंपनी
ZF Commercial Vehicle Control Systems India Limited के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने 31 मार्च 2026 को समाप्त वित्त वर्ष के लिए 5 रुपये फेस वैल्यू वाले प्रत्येक शेयर पर 4 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड देने की सिफारिश की है. इस प्रस्ताव को शेयरधारकों की मंजूरी के लिए आगामी वार्षिक आम बैठक (AGM) में रखा जाएगा. मंजूरी मिलने पर डिविडेंड का भुगतान 22 अगस्त 2026 तक कर दिया जाएगा. कंपनी की 22वीं AGM 24 जुलाई 2026 को आयोजित होगी और डिविडेंड पाने के लिए रिकॉर्ड डेट 10 जुलाई 2026 तय की गई है.
कंपनी के शेयरधारकों को बोनस शेयर दिया जाएगा. इसके तहत कंपनी 1 शेयर पर 5 बोनस शेयर देगी, यानी यदि किसी निवेशक के पास 1 शेयर है, तो उसे अतिरिक्त 5 शेयर फ्री में मिलेंगे.
शेयर का हाल
- CMP – ₹14,424 (13 मई 2026)
- 3 महीने में – 11 फीसदी की गिरावट
- 6 महीने में – 11.5 फीसदी की तेजी
- 1 साल में – 9 फीसदी का उछाल
- 3 साल में – 37 फीसदी भागा
- 5 साल में – 110 फीसदी की तेजी
यह भी पढ़ें: डिविडेंड देने में दिग्गज है ये ऑटो स्टॉक, TVS से लेकर Hyundai Motor जैसे धुरंधर पीछे, शेयरों में भी बंपर तेजी
कंपनी के फंडामेंटल्स
| फंडामेंटल्स | वैल्यू |
|---|---|
| मार्केट कैप | ₹27,325 करोड़ |
| पी/ई रेश्यो (TTM) | 54.92 |
| पी/बी रेश्यो | 8.01 |
| इंडस्ट्री पी/ई | 35.44 |
| डेट-टू-इक्विटी | 0.02 |
| आरओई (ROE) | 14.15% |
| ईपीएस (TTM) | 262.42 |
| डिविडेंड यील्ड | 0.03% |
| बुक वैल्यू | 1799.27 |
| फेस वैल्यू | 5 |
क्या करती है कंपनी?
ZF Commercial Vehicle Control Systems India Limited एक ऐसी कंपनी है जो कमर्शियल वाहनों (जैसे ट्रक और बस) के लिए ब्रेकिंग सिस्टम और उससे जुड़ी आधुनिक तकनीक बनाती है. यह कंपनी एडवांस ब्रेक, एयर-असिस्टेड सिस्टम और नई मोबिलिटी टेक्नोलॉजी पर काम करती है. साथ ही, यह ऑटोमेटिक, कनेक्टेड और इलेक्ट्रिक वाहन तकनीक (ACE) के क्षेत्र में भी समाधान प्रदान करती है.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
ग्रीन एनर्जी की दौड़ में ‘लाल सोना’ बना कॉपर, 2035 तक दोगुनी हो सकती है डिमांड; इन 3 कंपनियों पर रखें नजर
इस फार्मा शेयर पर Emkay बुलिश, बढ़ाया टारगेट प्राइस, वहीं Elara ने घटाई रेटिंग, जानें कहां जाएगा स्टॉक?
पावर सेक्टर के इस स्टॉक में बड़ी बिकवाली, तगड़े नतीजों के बावजूद 10 फीसद टूटा शेयर; जानें क्या है वजह
