iPhone 17e जल्द हो सकता है लॉन्च, A19 चिप और Dynamic Island के साथ मिलेगा बड़ा अपग्रेड? जानें क्या हो सकती है कीमत
Apple का नया बजट फ्लैगशिप iPhone 17e फरवरी में लॉन्च हो सकता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक फोन में A19 चिप, 8GB RAM, 48MP कैमरा और Dynamic Island जैसे फीचर्स मिल सकते हैं. भारत में इसकी कीमत करीब 59,900 रुपये से शुरू होने की उम्मीद है. जानें किन फीचर्स को शामिल कर सकती है कंपनी.
iPhone 17e Expected Price and Features: Apple जल्द ही अपना नया बजट फ्लैगशिप स्मार्टफोन iPhone 17e लॉन्च कर सकता है. आधिकारिक घोषणा से पहले ही इस फोन को लेकर कई जानकारियां सामने आ रही हैं. आइए बताते हैं कि iPhone 17e में क्या खास देखने को मिल सकता है. साथ ही कंपनी iPhone 17e को किस कीमत और कब तक भारतीय बाजार में उतार सकती है.
कब होगा लॉन्च?
रिपोर्ट्स के मुताबिक iPhone 17e फरवरी के आखिर में लॉन्च हो सकता है. ताजा अटकलें 19 फरवरी की तारीख की ओर इशारा कर रही हैं. माना जा रहा है कि Apple इस फोन के लिए कोई बड़ा लॉन्च इवेंट नहीं करेगा, बल्कि प्रेस रिलीज के जरिए ही इसे पेश किया जा सकता है.
कितनी हो सकती है कीमत?
चिप की कमी जैसी चुनौतियों के बावजूद Apple इसकी कीमत पिछले साल जैसी ही रख सकता है. ऐसे में इसकी शुरुआती वैश्विक कीमत लगभग 599 डॉलर हो सकती है. भारत में इसकी शुरुआती कीमत करीब 59,900 रुपये रहने की उम्मीद जताई जा रही है.
डिस्प्ले और डिजाइन
iPhone 17e में 6.1 इंच की OLED डिस्प्ले मिल सकती है, जिसमें 60Hz रिफ्रेश रेट होगा. यानी इसमें ProMotion या Always-On Display जैसी सुविधाएं नहीं होंगी. हालांकि एक बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. Apple इस बार पुराने नॉच की जगह Dynamic Island दे सकता है, जो अब नए iPhone मॉडल्स में आम हो चुका है. डिजाइन की बात करें तो फोन अपने पिछले मॉडल जैसा ही दिख सकता है- मेटल बॉडी, ग्लास बैक, पीछे सिंगल कैमरा और Apple का लोगो. यह ब्लैक और व्हाइट जैसे क्लासिक कलर ऑप्शन में आ सकता है.
प्रोसेसर और परफॉर्मेंस
iPhone 17e में A19 चिप मिलने की उम्मीद है, जो iPhone 17 में भी देखने को मिलती है. हालांकि 17e वर्जन में यह प्रोसेसर थोड़ी कम स्पीड (downclocked) पर चल सकता है और इसमें GPU कोर भी कम हो सकते हैं. इसके बावजूद, यह A18 की तुलना में 5 से 10 फीसदी बेहतर परफॉर्मेंस दे सकता है. साथ ही इसमें नया Neural Engine होगा, जो AI फीचर्स को बेहतर तरीके से चलाने में मदद करेगा. फोन में 8GB RAM मिलने की संभावना है, जिससे Apple Intelligence फीचर्स, अपग्रेडेड Siri और संभावित ChatGPT जैसे AI टूल्स आसानी से चल सकेंगे.
कैमरा फीचर्स
फोन में पीछे की तरफ सिंगल 48MP वाइड एंगल कैमरा मिल सकता है. कैमरा कंट्रोल बटन मिलने की उम्मीद नहीं है. फ्रंट में 18MP का सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है, जो iPhone 17 जैसा ही हो सकता है.
बैटरी, चार्जिंग और कनेक्टिविटी
iPhone 17e में MagSafe सपोर्ट मिल सकता है. अगर कंपनी वाकई ऐसा करती है तो ये बड़ा फीचर माना जा सकता है. साथ ही वायरलेस चार्जिंग स्पीड को 7.5W से बढ़ाकर 15W किया जा सकता है, जो यूजर्स के लिए अच्छी खबर है. इसमें Apple का नया C1X मॉडेम दिया जा सकता है, जो पिछले C1 मॉडेम से ज्यादा तेज और बेहतर माना जा रहा है. हालांकि WiFi और Bluetooth के लिए N1 चिप नहीं दी जाएगी, ताकि लागत कम रखी जा सके.
क्या होगा खास?
कुल मिलाकर iPhone 17e उन यूजर्स के लिए हो सकता है जो फ्लैगशिप जैसी परफॉर्मेंस चाहते हैं, लेकिन Pro मॉडल पर ज्यादा खर्च नहीं करना चाहते. बेहतर AI सपोर्ट, नया चिपसेट और Dynamic Island जैसे फीचर्स इसे बजट फ्लैगशिप कैटेगरी में मजबूत दावेदार बना सकते हैं. अब देखना दिलचस्प होगा कि 19 फरवरी को Apple इन अटकलों पर मुहर लगाता है या नहीं.
ये भी पढ़ें- iOS 26.3 Update: एंड्रॉयड पर आसान स्विच, नई प्राइवेसी सेटिंग सहित मिलेंगे ये फीचर्स; जानें कैसे करें इंस्टॉल
Latest Stories
8वें वेतन आयोग के नाम पर आए मैसेज तो हो जाएं अलर्ट, कर्मचारियों को निशाना बना रहे ठग, जानिए कैसे हो रही है ठगी
Tecno Pova Curve 2 5G लॉन्च, 8000mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले के साथ मिलेगा बहुत कुछ
DND ऐप में जुड़ने जा रहा अपील फीचर, स्पैम कॉल शिकायतों पर TRAI का बड़ा कदम; मार्च में लॉन्च होगा नया MyCall ऐप
