AI के दौर में यह मल्टीनेशनल कंपनी करेगी 1,000 ग्रेजुएट्स की भर्ती, जानें कैसे करें अप्लाई और क्या होगा काम
Marc Benioff ने कहा है कि उनकी कंपनी इस समय 1,000 नए ग्रेजुएट्स और इंटर्न्स की भर्ती कर रही है. खास बात यह है कि इन युवाओं को कंपनी के सबसे एडवांस AI प्रोजेक्ट्स पर काम करने का मौका मिलेगा. Benioff का कहना है कि AI एंट्री-लेवल जॉब्स खत्म नहीं कर रहा, बल्कि नई तरह की नौकरियां पैदा कर रहा है.
पूरी दुनिया में इस बात को लेकर बहस तेज है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI आने वाले समय में एंट्री-लेवल नौकरियों को खत्म कर सकता है. कई बड़ी टेक कंपनियों में छंटनी भी देखने को मिली है. लेकिन इसी बीच क्लाउड सॉफ्टवेयर कंपनी सेल्सफोर्स के CEO Marc Benioff ने एक ऐसा ऐलान किया है जिसने इस बहस को नया मोड़ दे दिया है. Marc Benioff ने कहा है कि उनकी कंपनी इस समय 1,000 नए ग्रेजुएट्स और इंटर्न्स की भर्ती कर रही है. खास बात यह है कि इन युवाओं को कंपनी के सबसे एडवांस AI प्रोजेक्ट्स पर काम करने का मौका मिलेगा. Benioff का कहना है कि AI एंट्री-लेवल जॉब्स खत्म नहीं कर रहा, बल्कि नई तरह की नौकरियां पैदा कर रहा है.
फ्यूचर फोर्स प्रोग्राम के तहत किया जाएगा शामिल
कंपनी ने बताया कि इन नई भर्तियों को सेल्सफोर्स के “फ्यूचर फोर्स” प्रोग्राम के तहत शामिल किया जाएगा. ये युवा एजेंटफोर्स और Headless360 जैसे AI प्रोजेक्ट्स पर काम करेंगे. Benioff ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कहा कि जिन लोगों ने कहा था कि AI एंट्री-लेवल नौकरियां खत्म कर देगा, वही युवा आज AI सिस्टम्स को बनाने और आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं. Marc Benioff का यह बयान उस समय आया है जब AI Czar David Sacks ने भी आंकड़ों के जरिए कहा कि मौजूदा डेटा जॉब एपोकैलिप्स की कहानी को सपोर्ट नहीं करता. Sacks के मुताबिक कॉलेज ग्रेजुएट्स की भर्ती पिछले साल के मुकाबले 5.6 फीसदी बढ़ी है. वहीं 20 से 24 साल के डिग्रीधारी युवाओं में बेरोजगारी दर 8.9 फीसदी से घटकर 5.3 फीसदी रह गई है.
हालांकि Salesforce ने इसी साल 1,000 से कम कर्मचारियों की छंटनी भी की थी. कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मार्केटिंग, प्रोडक्ट मैनेजमेंट, डेटा एनालिटिक्स और Agentforce AI टीम से जुड़े कुछ पोस्ट प्रभावित हुए थे. इसके बावजूद कंपनी का कहना है कि AI सेक्टर में नए टैलेंट की जरूरत लगातार बढ़ रही है.
कैसे करना होगा अप्लाई?
कंपनी ने इच्छुक उम्मीदवारों के लिए आवेदन प्रक्रिया भी आसान रखी है. नए ग्रेजुएट्स और छात्र सीधे अपना रिज्यूम फ्यूचरफोर्स एट् दी रेट सेल्सफोर्स डॉट कॉम पर भेज सकते हैं. ऐसे में Salesforce का यह कदम ऐसे समय में आया है जब दुनिया भर में AI और नौकरियों के फ्यूचर को लेकर बड़ी बहस चल रही है.
इसे भी पढ़ें- Prime Video और Amazon MX Player मिलकर बनाएंगे भारत का सबसे बड़ा ओरिजिनल्स स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म, कब से शुरू होगी सर्विस?
Latest Stories
Prime Video और Amazon MX Player मिलकर बनाएंगे भारत का सबसे बड़ा ओरिजिनल्स स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म, कब से शुरू होगी सर्विस?
AI फोन की रेस में OpenAI की एंट्री! iPhone को टक्कर देने की तैयारी, MediaTek चिप के साथ आएगा स्मार्टफोन
Oppo Reno 16 सीरीज लॉन्च की तैयारी, 7000mAh बैटरी से मचेगा धमाल; जानें क्या-क्या मिल सकता हैं फीचर्स
