Oppo K14x 5G: 6500mAh बैटरी के साथ हुआ लॉन्च, 120Hz डिस्प्ले और Dimensity 6300 प्रोसेसर से लैस
Oppo ने भारत में अपना नया फोन Oppo K14x 5G लॉन्च कर दिया है. इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी दमदार 6500mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा और तेज चार्जिंग बताई जा रही है. कंपनी ने इसे अपनी के सीरीज में शामिल किया है और इसे खासतौर पर उन लोगों को ध्यान में रखकर उतारा गया है जो कम कीमत में लंबी बैटरी लाइफ और 5G सपोर्ट चाहते हैं.
Oppo K14x 5G: स्मार्टफोन बाजार में बजट सेगमेंट के ग्राहकों के लिए एक नया ऑप्शन सामने आया है. Oppo ने भारत में अपना नया फोन Oppo K14x 5G लॉन्च कर दिया है. इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी दमदार 6500mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा और तेज चार्जिंग बताई जा रही है. कंपनी ने इसे अपनी के सीरीज में शामिल किया है और इसे खासतौर पर उन लोगों को ध्यान में रखकर उतारा गया है जो कम कीमत में लंबी बैटरी लाइफ और 5G सपोर्ट चाहते हैं. यह फोन ऑनलाइन प्लेटफॉर्म Flipkart पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा.
भारत में कीमत और ऑफर्स
Oppo K14x 5G की शुरुआती कीमत 14999 रुपये रखी गई है. यह दाम 4GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट का है. वहीं 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वाला मॉडल 16,999 रुपये में मिलेगा. फिलहाल Flipkart कुछ शुरुआती ऑफर्स दे रहा है, जिससे कीमत करीब 1,500 रुपये तक कम हो सकती है.
बैटरी और डिस्प्ले की ताकत
इस फोन की सबसे बड़ी खूबी इसकी 6,500mAh बैटरी है. इसके साथ 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है और चार्जर बॉक्स में ही दिया गया है. कंपनी का दावा है कि एक बार फुल चार्ज करने पर यह फोन 22 घंटे से ज्यादा वीडियो चला सकता है और करीब 11 घंटे तक गेमिंग हो सकती है.

डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 6.75 इंच का HD प्लस स्क्रीन दी गई है. इसका रिफ्रेश रेट 120Hz है, जिससे स्क्रॉलिंग और ऐप इस्तेमाल करना स्मूद होता है. धूप में देखने के लिए इसमें 1125 निट्स तक की ब्राइटनेस मिलती है. फोन को IP64 रेटिंग भी मिली है, यानी यह धूल और पानी की छींटों से कुछ हद तक सुरक्षित रहेगा.
कैमरा और परफॉर्मेंस
फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP का मेन कैमरा दिया गया है, जिसमें AI फीचर्स शामिल हैं. इसके साथ पीछे की तरफ 2MP का मोनोक्रोम कैमरा और LED फ्लैश भी है. सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए सामने 5MP का कैमरा मिलता है. यह स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर पर चलता है और इसमें Android 15 आधारित ColorOS 15 दिया गया है. फोन में 6GB तक रैम और 128GB स्टोरेज मिलती है.
ये भी पढ़ें– Business News updates LIVE: बाजार में रैली, रुपया चढ़ा, BSE के शेयरों ने बनाया नया हाई
Latest Stories
भारत में बैठ कर के अमेरिका में ठगी, गिफ्ट कार्ड से क्रिप्टो तक ठगी का खेल, ईडी ने बड़े साइबर फ्रॉड कार्टेल को पकड़ा
सुप्रीम कोर्ट ने डिजिटल फ्रॉड को लेकर बैंकों को लगाई फटकार, RBI से पूछा, क्यों नहीं लिए गए सख्त फैसले
लॉन्च हुआ Samsung Galaxy F70e 5G, 6000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले से मचाएगा धूम, जानें फीचर्स
