क्या है विक्रमादित्य वैदिक घड़ी की खासियत जो हो रही इतनी चर्चा, इस अनोखे तरीके से बताती है समय
मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने 1 सितंबर 2025 को भोपाल स्थित मुख्यमंत्री निवास में विक्रमादित्य वैदिक घड़ी का अनावरण किया. इस मौके पर उन्होंने वैदिक क्लॉक मोबाइल एप्लिकेशन भी लॉन्च किया. आइ,ए जानते हैं क्या है विक्रमादित्य वैदिक घड़ी और क्या है इसकी खासियत.

What is Vikramaditya Vedic clock: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भोपाल स्थित मुख्यमंत्री निवास में विक्रमादित्य वैदिक घड़ी लगवाई है. उन्होंने वैदिक क्लॉक मोबाइल एप्लिकेशन भी लॉन्च किया. उन्होंने कहा कि वैदिक घड़ी केवल समय बताने का साधन नहीं, बल्कि भारतीय ज्ञान, संस्कृति और विज्ञान का जीवंत प्रतीक है. आइए, जानते हैं क्या है विक्रमादित्य वैदिक घड़ी और क्या है इसकी खासियत.
क्या है विक्रमादित्य वैदिक घड़ी?
विक्रमादित्य वैदिक घड़ी में पारंपरिक 24 घंटे की जगह 30 मुहूर्त हैं. प्रत्येक मुहूर्त 48 मिनट का है. यह पंचांग, नक्षत्र, योग, करण, व्रत, त्योहार, मौसम, ग्रह-नक्षत्र स्थिति, शुभ मुहूर्त और कृषि संबंधित भविष्यवाणियों जैसी जानकारी देती है. इस घड़ी के साथ ही एक मोबाइल ऐप भी विकसित किया गया है. यह ऐप 189 भाषाओं में उपलब्ध है.

क्या है विक्रमादित्य वैदिक घड़ी के फीचर्स ?
विक्रमादित्य वैदिक घड़ी पारंपरिक घड़ियों से बिल्कुल अलग है. यह सिर्फ घंटे और मिनट नहीं दिखाती, बल्कि भारतीय समय गणना से जुड़े कई महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी देती है. इसमें-
चंद्रमा की स्थिति (Moon Position): चांद की वर्तमान स्थिति की जानकारी मिलेगी.
पर्व (Parva): भारतीय धार्मिक और सांस्कृतिक पर्वों के विषय में जानकारी मिलेगी.
शुभ मुहूर्त (Shubh Muhurat): किसी भी कार्य के लिए शुभ समय का संकेत जानने को मिलेगा.
नक्षत्र (Nakshatra): वैदिक ज्योतिष में नक्षत्रों की स्थिति की जानकारी मिलेगी.

कैसे काम करती है वैदिक घड़ी?
- यह घड़ी सूर्योदय से समय की गणना करती है, जबकि सामान्य घड़ियां मध्यरात्रि (12:00 AM) के हिसाब से चलती हैं.
- हर दिन सूर्योदय को 0:00 माना जाता है.
- सूर्योदय से अगले सूर्योदय तक के समय को 30 ‘घटी’ में बांटा जाता है.
- प्रत्येक घटी लगभग 48 मिनट की होती है.
- यह घड़ी सूर्योदय से लेकर 30 घंटे तक समय बताने की क्षमता रखती है.
- यह भारतीय स्टैंडर्ड टाइम (IST) के साथ-साथ वैदिक गणना प्रणाली को भी दिखाती है.
क्यों खास है यह घड़ी?
विक्रमादित्य वैदिक घड़ी आधुनिक तकनीक और प्राचीन ज्ञान का सुंदर मेल है. जहां आधुनिक घड़ियां केवल समय दिखाती हैं, वहीं यह घड़ी समय के साथ-साथ भारतीय ज्योतिष और खगोलशास्त्र से जुड़ी गहराई को भी सामने लाएगी. ऐसे में यह भारतीय संस्कृति और विज्ञान की समृद्ध विरासत को आधुनिक पीढ़ी तक पहुंचाने का माध्यम है.
इसे भी पढ़ें- हार्ट अटैक और स्ट्रोक से बचने के लिए एस्पिरिन से बेहतर है ये दवा, 29000 मरीजों पर हुई स्टडी
Latest Stories

गूगल क्रोम के इंटरफेस में होने वाले हैं 3 बड़े बदलाव, एंड्रॉयड यूजर्स को मिलेगा नया लुक

हार्ट अटैक और स्ट्रोक से बचने के लिए एस्पिरिन से बेहतर है ये दवा, 29000 मरीजों पर हुई स्टडी

शादी में जरूर आएं, मिले ये मैसेज तो हो जाएं सतर्क, नकली वेडिंग कार्ड भेजकर हो रही ठगी, ऐसे रहें सेफ
