WhatsApp में आने वाला है ‘Close Friends’ स्टेटस फीचर! अब चुनिंदा लोगों के साथ भी शेयर कर सकते है अपडेट

जल्द ही लोग अपने स्टेटस सिर्फ कुछ खास दोस्तों के साथ शेयर कर पाएंगे, ठीक वैसे ही जैसे Instagram पर ‘Close Friends’ ऑप्शन होता है. अभी तक स्टेटस डालते वक्त हर बार प्राइवेसी सेटिंग बदलनी पड़ती है, लेकिन इस नए फीचर से यह झंझट खत्म हो सकता है.

व्हाट्सऐप

WhatsApp Close Friends: मैसेजिंग ऐप WhatsApp अपने यूजर्स के लिए एक नया और काम का फीचर लाने की तैयारी में है. रिपोर्ट्स के मुताबिक जल्द ही लोग अपने स्टेटस सिर्फ कुछ खास दोस्तों के साथ शेयर कर पाएंगे, ठीक वैसे ही जैसे Instagram पर ‘Close Friends’ ऑप्शन होता है. अभी तक स्टेटस डालते वक्त हर बार प्राइवेसी सेटिंग बदलनी पड़ती है, लेकिन इस नए फीचर से यह झंझट खत्म हो सकता है. यूजर पहले से तय कर सकेंगे कि किन लोगों को निजी अपडेट दिखाने हैं. इससे फोटो, वीडियो या छोटे मैसेज सिर्फ करीबी लोगों तक सीमित रखे जा सकेंगे.

एंड्रॉयड बीटा में दिखा नया फीचर

फीचर ट्रैकर WABetaInfo के मुताबिक, यह नया ‘Close Friends’ स्टेटस फीचर एंड्रॉयड के बीटा वर्जन 2.26.5.13 में देखा गया है. अभी यह डेवलपमेंट स्टेज में है और कंपनी ने इसकी लॉन्च डेट का ऐलान नहीं किया है. माना जा रहा है कि पहले बीटा यूजर्स को इसका एक्सेस मिलेगा और फिर धीरे-धीरे इसे सभी के लिए रोलआउट किया जाएगा.

कैसे काम करेगा Close Friends लिस्ट

रिपोर्ट में बताया गया है कि Meta के ownership वाला यह प्लेटफॉर्म पहले से ही कस्टम कॉन्टैक्ट लिस्ट पर काम कर रहा है, जिससे लोग अलग-अलग ग्रुप बनाकर स्टेटस शेयर कर सकें. अब उसी को आगे बढ़ाते हुए एक अलग ‘Close Friends’ लिस्ट बनाई जा सकती है. यूजर दो तरीकों से इस लिस्ट को सेट कर पाएंगे. पहला, स्टेटस की प्राइवेसी सेटिंग में जाकर सीधे लोगों को चुनना. दूसरा, स्टेटस स्क्रीन से ही इस लिस्ट को मैनेज करना. जरूरत पड़ने पर लिस्ट बदली भी जा सकेगी, हालांकि बदलाव सिर्फ आगे डाले जाने वाले स्टेटस पर लागू होंगे.

अलग रंग की रिंग से मिलेगी पहचान

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि जिन लोगों को Close Friends लिस्ट में जोड़ा जाएगा, उन्हें प्रोफाइल फोटो के चारों ओर अलग रंग की रिंग दिखेगी. इससे साफ हो जाएगा कि यह स्टेटस खास तौर पर उनके लिए शेयर किया गया है और वे उस निजी लिस्ट का हिस्सा हैं. इसके अलावा एक और खबर सामने आई है कि WhatsApp भविष्य में एक वैकल्पिक सब्सक्रिप्शन प्लान पर भी काम कर रहा है. इसमें प्रीमियम स्टिकर, नए थीम और ज्यादा चैट पिन करने जैसे एक्स्ट्रा फीचर मिल सकते हैं.

ये भी पढ़ें: India-USA ट्रेड डील का अंतरिम ज्वाइंट स्टेटमेंट जारी, भारत को मिलेगा 30 ट्रिलियन डॉलर का बाजार, जानें अमेरिका को क्या होने वाला है फायदा