Paytm, PhonePe और Google Pay की पूरी पेमेंट हिस्ट्री अब एक जगह, जानें UPI रिकॉर्ड देखने का आसान तरीका
अगर आप रोजमर्रा के पेमेंट के लिए कई UPI ऐप्स का इस्तेमाल करते हैं, तो NPCI के जरिए उपलब्ध यह सुविधा आपके लिए काफी उपयोगी साबित हो सकती है. इससे अलग-अलग ऐप्स में ट्रांजैक्शन खोजने की परेशानी खत्म हो जाती है और पूरी पेमेंट हिस्ट्री एक ही जगह मिल जाती है.
UPI Payment History: अगर आप ऑनलाइन पेमेंट के लिए Paytm, PhonePe और Google Pay जैसे अलग-अलग UPI ऐप्स का इस्तेमाल करते हैं, तो आपके लिए यह जानकारी काफी काम की हो सकती है. आमतौर पर किसी पुराने ट्रांजैक्शन को ढूंढने के लिए हर ऐप की हिस्ट्री अलग-अलग चेक करनी पड़ती है, लेकिन अब ऐसा करने की जरूरत नहीं है. एक आसान प्रक्रिया के जरिए आप सभी UPI ऐप्स की पेमेंट हिस्ट्री एक ही जगह देख सकते हैं.
कैसे देखें सभी UPI ऐप्स की पेमेंट हिस्ट्री
इसके लिए अपने मोबाइल में मौजूद किसी भी UPI ऐप, जैसे Paytm, को ओपन करें.
- सबसे पहले प्रोफाइल फोटो पर क्लिक करें.
- इसके बाद नीचे स्क्रॉल करके UPI & Payment Settings में जाएं.
- फिर नीचे जाकर UPI Help ऑप्शन पर टैप करें.
- UPI Help पर क्लिक करने के बाद ब्राउजर चुनें.
- इसके बाद आप NPCI के वेबपेज पर पहुंच जाएंगे.
- यहां अपनी UPI आईडी या मोबाइल नंबर दर्ज करें और कैप्चा भरें.
- इसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर आए OTP को दर्ज करें.
- अब Transaction History ऑप्शन पर टैप करें.
- अपने बैंक खाते के अंतिम 4 अंक दर्ज करें.
- आखिर में Verify And Continue पर क्लिक करें.
वेरिफिकेशन पूरा होते ही आप अलग-अलग UPI ऐप्स के जरिए किए गए ट्रांजैक्शनों की हिस्ट्री एक ही जगह देख सकेंगे.
किन लोगों के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद
यह सुविधा खासतौर पर उन यूजर्स के लिए उपयोगी है जो ऑनलाइन पेमेंट के लिए एक से ज्यादा UPI ऐप्स का इस्तेमाल करते हैं. ऐसे लोगों को किसी पुराने ट्रांजैक्शन की जानकारी के लिए अलग-अलग ऐप्स में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी.
हालांकि जो यूजर सिर्फ एक ही UPI ऐप का उपयोग करते हैं, उन्हें इस फीचर की ज्यादा जरूरत नहीं होगी, क्योंकि उनकी पूरी ट्रांजैक्शन हिस्ट्री उसी ऐप में उपलब्ध रहती है. इस प्रक्रिया को पूरा करने में करीब 5 मिनट का समय लगता है.
भारत के टॉप-3 UPI पेमेंट ऐप
UPI ट्रांजैक्शन वॉल्यूम के आधार पर भारत में PhonePe, Google Pay और Paytm सबसे बड़े प्लेटफॉर्म हैं. कुल UPI ट्रांजैक्शन वॉल्यूम में PhonePe की हिस्सेदारी करीब 48 फीसदी है, जिससे यह देश का सबसे बड़ा UPI पेमेंट ऐप बना हुआ है. इसके बाद Google Pay का नंबर आता है, जिसका मार्केट शेयर करीब 33 से 35 फीसदी के बीच है. वहीं Paytm की हिस्सेदारी 6 से 8 फीसदी के आसपास है.
इसे भी पढ़ें- चलता स्कूटर करेगा बात! बताएगा रास्ता, Ather ने लॉन्च किए ये खास फीचर्स; जानें e-scooter की कीमत
Latest Stories
रूम कूलर चला रहे हैं? सिर्फ एक Exhaust Fan आपकी कूलिंग को बना सकता है ज्यादा असरदार
अब नहीं होगी टिकट बुकिंग की टेंशन! 15 जुलाई तक लॉन्च होगी IRCTC की नई वेबसाइट; कई फीचर होंगे अपग्रेड
लाल या पीला नहीं, आखिर हाईवे के साइनबोर्ड के लिए हरा रंग ही क्यों चुना गया? जानें वजह
