USA- बांग्लादेश में ट्रेड डील, 20 से 19 फीसदी हुई टैरिफ, कुछ गारमेंट्स को मिलेगा ड्यूटी फ्री एक्सेस
संयुक्त राज्य अमेरिका ने बांग्लादेश से आयात होने वाले माल पर टैरिफ घटाकर 19 फीसदी कर दिया है. इसके अलावा, अमेरिकी सामग्री से बने कुछ स्पेशल कपड़े को ड्यूटी फ्री एक्सेस भी मिलेगा. यह कदम बांग्लादेश के रेडीमेड गारमेंट्स सेक्टर के लिए महत्वपूर्ण है, जो देश की अर्थव्यवस्था का रीढ़ है और लाखों महिलाओं को रोजगार देता है.
US-Bangladesh Trade Deal: अमेरिका ने बांग्लादेश से आयात होने वाले समान पर टैरिफ घटाकर 19 फीसदी कर दिया है. इसके अलावा कुछ स्पेशल कपड़े जो अमेरिकी मटेरियल से बने हैं, उन्हें ड्यूटी फ्री एक्सेस भी मिलेगी. इस फैसले की जानकारी बांग्लादेश के अंतरिम प्रमुख सलाहकार मोहम्मद यूनूस ने सोमवार को दिया. नई ट्रेड डील 9 महीने की बातचीत के बाद पूरी हुई है. इससे बांग्लादेश की टेक्सटाइल एक्सपोर्ट इंडस्ट्री को मजबूती मिलेगी और रोजगार सुरक्षित रहेंगे. US के साथ यह समझौता दोनों देशों के व्यापारिक संबंधों को भी मजबूत करेगा.
बाइलेटरल ट्रेड समझौते
बांग्लादेश और अमेरिका के बीच यह समझौता व्यापार को बैलेंस बनाने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है. पहले अप्रैल में अमेरिकी प्रस्तावित टैरिफ 37 फीसदी था. लगातार बातचीत के बाद अगस्त में इसे घटाकर 20 फीसदी किया गया. अब नई दर 19 फीसदी तय हुई है. समझौते में अमेरिकी और बांग्लादेशी अधिकारी शामिल रहे.
मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में राहत
बांग्लादेश का रेडीमेड गारमेंट्स सेक्टर देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है. यह कुल निर्यात में 80 फीसदी से अधिक योगदान देता है. लगभग 40 लाख लोग इस इंडस्ट्री में काम करते हैं, जिनमें अधिकतर महिलाएं हैं. कम टैरिफ दर से मैन्यूफैक्चरर को अमेरिकी बाजार में कंपटीशन बनाए रखने में मदद मिलेगी.
फैक्ट्रियों की चुनौतियां
पिछले कुछ वर्षों में फैक्ट्रियों को प्रोडक्श कास्ट बढ़ने, एनर्जी की कीमतों में बढ़ोतरी, करेंसी अस्थिरता और अंतरराष्ट्रीय खरीदारों द्वारा कड़े रेगुलेट्री नियमों का सामना करना पड़ा. नए समझौते से उन्हें आर्थिक राहत और स्थिरता मिलेगी.
अमेरिका ने की बांग्लादेश की बढ़ाई
US ने यह भी कहा कि दोनों देश गैर-टैरिफ बाधाओं को कम करने के लिए प्रतिबद्ध हैं. अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि जेमिसन ग्रीयर ने बांग्लादेशी टीम की प्रशंसा की. इससे अमेरिका में बांग्लादेश की स्थिति मजबूत होगी और निर्यात बढ़ाने में मदद मिलेगी.
ये भी पढ़ें- अमेरिका ने PoK-Aksai Chin को माना भारत का हिस्सा, ट्रंप ने पाकिस्तान और चीन को दिया कड़ा संदेश
चुनाव और आर्थिक स्थिरता
यह समझौता बांग्लादेश के चुनावों से पहले आया है. देश में अगस्त 2024 से अंतरिम सरकार है. प्रधानमंत्री शेख हसीना भारत में हैं. चुनाव से पहले हिंसा भी हुई, जिसमें 40 से अधिक लोग घायल हुए. सरकार ने आर्थिक स्थिरता दिखाने के लिए व्यापार नीति को प्रमुखता दी है.
Latest Stories
अमेरिका ने PoK-Aksai Chin को माना भारत का हिस्सा, ट्रंप ने पाकिस्तान और चीन को दिया कड़ा संदेश
पाकिस्तान के इस्लामाबाद में बम धमाका, 31 की मौत, 169 घायल, इमामबाड़ा में हो रही थी जुमे की नमाज
US डील से भारत को डबल फायदा, वेनेजुएला से दोस्ती बचाएगी सालाना ₹27,081 करोड़ : SBI रिसर्च रिपोर्ट
