TV9 NETWORK
User
Sign In

By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company's Terms & Conditions and Privacy Policy.

पीएम मोदी 10 करोड़ किसानों के खाते में ट्रांसफर करेंगे 2000 रुपये की किस्त, ऐसे लोगों का अटक सकता है पैसा

PM Kisan 20th Instalment Date: डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के तहत देश भर के लगभग 10 करोड़ किसानों को उनके बैंक खातों में 2,000 रुपये मिलेंगे. पीएम किसान योजना के तहत केंद्र सरकार देश के किसानों की आर्थिक मदद के रूप में सालाना 6000 रुपये ट्रांसफर करती है. किसानों को इस स्कीम की राशि का इंतजार है.

पीएम किसान योजना की किस्त. Image Credit: Tv9

PM Kisan 20th Instalment Date: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 अगस्त को देश भर के करोड़ों किसानों को बड़ा तोहफा देंगे. प्रधानमंत्री शनिवार की सुबह 11 बजे अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी से पीएम-किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त जारी करेंगे. डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के तहत देश भर के लगभग 10 करोड़ किसानों को उनके बैंक खातों में 2,000 रुपये मिलेंगे. पीएम-किसान योजना की 20वीं किस्त के तहत, केंद्र सरकार किसानों के खातों में लगभग 20,500 करोड़ रुपये ट्रांसफर करेगी.

हर साल 6000 रुपये की मदद

पीएम किसान योजना के तहत केंद्र सरकार देश के किसानों की आर्थिक मदद के रूप में सालाना 6000 रुपये ट्रांसफर करती है. यह राशि 2000-2000 रुपये की तीन किस्तों में किसानों के खाते में पहुंचती है.

किसानों के लिए ‘मिशन मोड’ में काम

इस बड़े आयोजन की तैयारियों को लेकर हाल ही में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय बैठक हुई, जिसमें देश भर के 731 कृषि विज्ञान केंद्रों (KVK), आईसीएआर, कृषि विश्वविद्यालयों और मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया. मंत्री ने इसे एक ‘अभियान’ और ‘उत्सव’ के रूप में मनाने के निर्देश दिए, ताकि ज्यादा से ज्यादा किसानों को इसका लाभ मिले और योजना को लेकर जागरुकता बढ़े.

ऐसे किसानों की अटक सकती है किस्त

पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त का लाभ केवल उन्हीं किसानों को मिलेगा जिनकी जानकारी सरकारी पोर्टल पर सही और अपडेट है. इसके लिए किसानों को अपना ई-केवाईसी, बैंक डिटेल्स और जमीन के दस्तावेज अपडेट कराना जरूरी है. अगर आपने ये दस्तावेज अपडेट नहीं किए हैं, तो किस्त अटक सकती है.

अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आपका नाम लाभार्थियों की सूची में है या नहीं, तो आप आसानी से चेक कर सकते हैं.

  • सबसे पहले https://pmkisan.gov.in पर जाएं.
  • ‘फॉर्मर कॉर्नर’ सेक्शन में ‘बेनिफिशयरी स्टेटस’ पर क्लिक करें.
  • अपना राज्य, जिला, ब्लॉक और गांव चुनें.
  • आधार नंबर या मोबाइल नंबर दर्ज करें.
  • अपना स्टेटस देखने के लिए ‘रिपोर्ट प्राप्त करें’ पर क्लिक करें.

यह भी पढ़ें: इस स्टॉक ने दिया 10100 फीसदी का मल्टीबैगर रिटर्न, एक लाख का निवेश बना 1 करोड़