HomeAutoTata Altroz Facelift 2025 Vs Rivals Price Features Comparison
क्या Tata Altroz फेसलिफ्ट Baleno और i20 को पछाड़ पाएगी? कीमत से लेकर फीचर्स तक कौन बेहतर
टाटा मोटर्स ने 2025 अल्ट्रोज फेसलिफ्ट को 6.89 लाख रुपये की आकर्षक कीमत पर पेश किया है. यह प्रीमियम हैचबैक अपने सेगमेंट-फर्स्ट फ्लश डोर हैंडल्स, 10.25-इंच टचस्क्रीन और 5-स्टार ग्लोबल NCAP रेटिंग के साथ बाजार में धूम मचाने को तैयार है. खास बात यह है कि अल्ट्रोज अब 1.5L डीजल इंजन के साथ भी उपलब्ध है . यह एक ऐसा ऑप्शन है जो बैलेनो, i20 और ग्लांजा में नहीं मिलता.
Tata Altroz Facelift 2025 vs Rivals: टाटा मोटर्स ने भारतीय बाजार में एक और दमदार धमाका किया है. कंपनी ने 2025 की Tata Altroz फेसलिफ्ट लॉन्च कर दी है, जिसकी शुरुआती कीमत 6.89 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है. यह प्रीमियम हैचबैक अपने सेगमेंट में मारुति सुजुकी बलेनो, हुंडई i20 और टोयोटा ग्लैंजा को टक्कर देगी. नई अल्ट्रोज में डिजाइन, फीचर्स और पावरट्रेन के मामले में बड़े अपडेट किए गए हैं, जिससे यह अपने प्रतिद्वंद्वियों की तुलना में मजबूत स्थिति में नजर आ रही है. तो चलिए आपको बताते हैं कि इस नई गाड़ी के मुकाबले इसके प्रतिद्वंद्वियों की क्या स्थिति है.