कार-बाइक से लेकर EV तक… 40 कैटेगरी में होगा महामुकाबला; Auto9 Awards में ऑडियंस के लिए लाइव वोटिंग
Auto9 Awards 2026 भारत के ऑटो सेक्टर के लिए एक ऐतिहासिक आयोजन बनने जा रहा है. Auto9 Awards में विजेताओं का चयन केवल लोकप्रियता के आधार पर नहीं किया जाता. पूरी प्रक्रिया वैज्ञानिक, निष्पक्ष और डेटा आधारित है. जूरी हर वाहन का गहराई से टेस्ट करती है.
TV9 Auto9 Awards 2026: भारत में ऑटोमोबाइल और मोबिलिटी सेक्टर तेजी से बदल रहा है. इलेक्ट्रिक वाहनों, स्मार्ट टेक्नोलॉजी और सुरक्षित ड्राइविंग पर जोर बढ़ रहा है. ऐसे समय में TV9 नेटवर्क भारत के ऑटो इंडस्ट्री की बेहतरीन उपलब्धियों को सम्मान देने के लिए एक बड़ा मंच तैयार कर रहा है. Auto9 Awards सिर्फ एक अवॉर्ड शो नहीं, बल्कि देश के ऑटो सेक्टर की प्रगति, इनोवेशन और नेतृत्व को पहचान देने का राष्ट्रीय मंच है. यह अवॉर्ड उन कंपनियों, गाड़ियों और व्यक्तियों को सम्मानित करेगा जिन्होंने भारतीय मोबिलिटी को नई दिशा दी है.
इस साल Auto9 Awards 2026 में कुल 40 कैटेगरी में पुरस्कार दिए जाएंगे. ये पुरस्कार पांच बड़े क्षेत्रों में बांटे गए हैं. इनमें प्रोडक्ट्स यानी कार और बाइक, मीडिया और कम्युनिकेशन, नेशनल इंपैक्ट और लीडरशिप, बिजनेस और इकोसिस्टम, और EV व इनोवेशन शामिल हैं. खास बात यह है कि कार्यक्रम में देश के सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी मुख्य अतिथि होंगे, जो इस अवॉर्ड की अहमियत को और बढ़ाता है.
क्या हैं पूरी प्रक्रिया
Auto9 Awards में विजेताओं का चयन केवल लोकप्रियता के आधार पर नहीं किया जाता. पूरी प्रक्रिया वैज्ञानिक, निष्पक्ष और डेटा आधारित है. जूरी हर वाहन का गहराई से टेस्ट करती है. लगभग 58 कारों और दोपहिया वाहनों का ड्राइविंग और ट्रैक टेस्ट बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट में किया गया. यहां वाहनों की परफॉर्मेंस, सुरक्षा, माइलेज, टेक्नोलॉजी और इनोवेशन की जांच की गई. केवल वही गाड़ियां इस अवॉर्ड के लिए योग्य थीं, जो 1 जनवरी 2025 से 31 दिसंबर 2025 के बीच लॉन्च हुईं या जिनकी डिलीवरी शुरू हुई.
जूरी पैनल
Auto9 Awards की जूरी में 30 अनुभवी सदस्य शामिल हैं. इनमें ऑटो एक्सपर्ट, वरिष्ठ पत्रकार, इंजीनियर, उद्योग के दिग्गज और स्टार्टअप संस्थापक शामिल हैं. इस पैनल में राकेश श्रीवास्तव, शुभ्रांशु सिंह, पंकज दुबे, गरिमा अवतार, रोशन पोवैया, विंकेश गुलाटी, अनुज गुगलानी, राज कपूर और TV9 के नंद कुमार नायर जैसे नाम शामिल हैं.
| नाम | |
|---|---|
| राकेश श्रीवास्तव | निसान इंडिया के पूर्व एमडी |
| शुभ्रांशु सिंह | एफी लायंस के बोर्ड सदस्य |
| पंकज दुबे | DSPIN के संस्थापक |
| रामाशंकर पांडे | Work With Dignity के CEO |
| अविक चट्टोपाध्याय | INDEA के संस्थापक |
| गौरव यादव | Gaadiwaadi के संस्थापक |
| निखिल चावला | The Unbiased Blog के संस्थापक |
| गरिमा अवतार | ऑटो पत्रकार |
| हानी मुस्तफा | Flywheel के संस्थापक |
| रचित हिरानी | MotorOctane के संस्थापक |
| रोशन पोवैया | Financial Express के संपादक |
| विंकेश गुलाटी | FADA के पूर्व अध्यक्ष |
| अनुज गुगलानी | WAF Group के संस्थापक |
| टूटू धवन | ऑटो एक्सपर्ट |
| विक्रम गौर | MotorScribes के संस्थापक |
| आशीष झा | VECtor के कार्यकारी संपादक |
| हिमांशु जांगिड़ | Cartist के संस्थापक |
| राज कपूर | पूर्व रैली ड्राइवर |
| नंद कुमार नायर | TV9 नेटवर्क के ऑटो संपादक |

कार्यक्रम का कैलेंडर
जूरी मीट 18 जनवरी 2026 को बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट, नोएडा में होगी. भव्य पुरस्कार समारोह 21 जनवरी 2026 को नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा, जहां नितिन गडकरी मुख्य अतिथि होंगे. आम लोग भी कुछ श्रेणियों में ऑनलाइन वोट कर सकते हैं. वोटिंग TV9 की वेबसाइट पर जारी है.
ये भी पढ़ें: इलेक्ट्रिक क्रांति में चमकता कॉपर… क्यों बन रहा है 21वीं सदी का अहम धातु, जानें इसमें निवेश के 3 दमदार ETF
Latest Stories
21 जनवरी को होगा Auto9 Awards का आगाज, कार, बाइक, EV और इनोवेशन को मिलेगा सम्मान; जानें डिटेल्स
ब्रेक से लेकर इंजन तक, कार की ये अहम बातें जानना हर ड्राइवर के लिए जरूरी; 99% लोग हैं अनजान
Kia Carens Clavis HTE (EX) लॉन्च, किफायती कीमत में मिलेंगे सनरूफ जैसे कई प्रीमियम फीचर्स; जानें डिटेल्स
