लंदन-बेंगलुरु एयर इंडिया की फ्लाइट के फ्यूल स्विच में खराबी, एयरलाइन ने ड्रीमलाइनर को किया ग्राउंड
पिछले साल जून में अहमदाबाद में एयर इंडिया के बोइंग 787 जेट के जानलेवा क्रैश की जांच में इंजन फ्यूल कंट्रोल स्विच पर ही ध्यान दिया गया था. ये ऐसे स्विच होते हैं जो प्लेन के इंजन में फ्यूल के फ्लो को कंट्रोल करते हैं. इनका इस्तेमाल पायलट जमीन पर इंजन को चालू या बंद करने के लिए करते हैं.
एयर इंडिया के एक पायलट ने एयरलाइन के एक बोइंग 787 विमान के इंजन फ्यूल कंट्रोल स्विच में संभावित खराबी की जानकारी दी है, जिसके बाद उस खास विमान को एयरलाइन ने ग्राउंडेड कर दिया है. पिछले साल जून में अहमदाबाद में एयर इंडिया के बोइंग 787 जेट के जानलेवा क्रैश की जांच में इंजन फ्यूल कंट्रोल स्विच पर ही ध्यान दिया गया था.
शुरुआती जांच रिपोर्ट में कहा गया था कि यह हादसा तब हुआ जब उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद, विमान के दोनों इंजन बंद हो गए क्योंकि उसके दोनों फ्यूल कंट्रोल स्विच एक सेकेंड के अंदर ‘RUN’ से ‘CUTOFF’ पोजीशन में चले गए थे.
स्विच के साथ क्या हुआ?
एविएशन सेफ्टी एडवोकेसी ग्रुप सेफ्टी मैटर्स फाउंडेशन के एक बयान के अनुसार, बोइंग 787 (रजिस्ट्रेशन: VT-ANX) के क्रू ने सोमवार को बाएं इंजन के फ्यूल कंट्रोल स्विच के असामान्य व्यवहार की सूचना दी, क्योंकि इंजन स्टार्ट के दौरान, स्विच दो कोशिशों में भी RUN पोजीशन में लॉक नहीं हो पाया और CUTOFF की ओर चला गया.
लंदन-बेंगलुरु फ्लाइट
सेफ्टी मैटर्स फाउंडेशन ने कहा कि ये स्विच विमान के इंजनों में फ्यूल के फ्लो को कंट्रोल करते हैं और ऐसी खराबी कुछ खास स्थितियों में इंजन के अचानक बंद होने का कारण बन सकती है. यह 9 साल पुराना विमान लंदन-बेंगलुरु फ्लाइट ऑपरेट कर रहा था.
एयरक्राफ्ट को कर दिया गया ग्राउंड
एयर इंडिया के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘हमें पता चला है कि हमारे एक पायलट ने बोइंग 787-8 एयरक्राफ्ट के फ्यूल कंट्रोल स्विच में संभावित खराबी की रिपोर्ट दी है. यह शुरुआती जानकारी मिलने के बाद हमने एयरक्राफ्ट को ग्राउंडेड कर दिया है और पायलट की चिंताओं को प्राथमिकता के आधार पर चेक करवाने के लिए OEM (ओरिजिनल इक्विपमेंट मैन्युफैक्चरर) को शामिल किया है.
इस मामले की जानकारी एविएशन रेगुलेटर, DGCA को दे दी गई है. एयर इंडिया ने DGCA के निर्देश के बाद अपने बेड़े के सभी बोइंग 787 एयरक्राफ्ट के फ्यूल कंट्रोल स्विच की जांच की थी और कोई समस्या नहीं पाई थी. एयर इंडिया में हमारे यात्रियों और क्रू की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है.’ एयरलाइन ने पायलट द्वारा बताई गई संभावित खराबी के बारे में कोई डिटेल नहीं दी.
फ्यूल स्विच
ये ऐसे स्विच होते हैं जो प्लेन के इंजन में फ्यूल के फ्लो को कंट्रोल करते हैं. इनका इस्तेमाल पायलट जमीन पर इंजन को चालू या बंद करने के लिए करते हैं, या अगर उड़ान के दौरान इंजन फेल हो जाए तो इंजन को मैन्युअल रूप से बंद करने या फिर से चालू करने के लिए करते हैं.
यह भी पढ़ें: सरकार नवरत्न कंपनियों PFC और REC के मर्जर पर कर रही विचार, दो दिन में इतना उछल गए शेयर
Latest Stories
क्या US-इंडिया डील पर आने वाली है बड़ी खबर, अमेरिकी राजदूत ने X पर लिखा- STAY TUNED…
LIC में अब सरकार बेचने जा रही अपनी और हिस्सेदारी, अगले FY में आ सकता है FPO; जानें पूरा प्लान
Gold-Silver Rate Today 02-02-2026: ₹52000 सस्ती हुई चांदी, तीन दिन में 36% लुढ़की कीमतें; सोना भी ₹12800 टूटा
सरकारी बैंकों में 49% तक FDI बढ़ाने पर विचार कर रहा वित्त मंत्रालय, जानें कितनी है मौजूदा लिमिट?
