रोज 2.5 लाख की कमाई, Noida की द रेबल किड ने बनाया 41 करोड़ का साम्राज्य, Traitor में कर रही रूल
24 साल की नोएडा की एक लड़की रोजाना 2.5 लाख कमाती है. इस लड़की ने अपने पैशन को फॉलो किया. इसे पूरी दुनिया ‘द रेबल किड’ के नाम से जानती है. इसका नाम अपूर्वा मुखिजा है. अपूर्वा आज सोशल मीडिया की सनसनी हैं. साल 2001 में जन्मी इस लड़की ने अपने बेडरूम से मजेदार रील्स बनाना शुरू किया और आज वो 41 करोड़ का साम्राज्य खड़ा कर चुकी हैं.
ब्रिटिश पत्रकार और लेखक ने एक बार कहा था कि यदि आप सफलता चाहते हैं तो उसे लक्ष्य न बनाएं; बस वही करें जो आपको पसंद है और जिस पर आपको विश्वास है.… यहीं वो कारण है कि 24 साल की नोएडा की एक लड़की रोजाना 2.5 लाख कमाती है. इस लड़की ने अपने पैशन को फॉलो किया. इसे पूरी दुनिया ‘द रेबल किड’ के नाम से जानती है. इसका नाम अपूर्वा मुखिजा है. अपूर्वा आज सोशल मीडिया की सनसनी हैं. साल 2001 में जन्मी इस लड़की ने अपने बेडरूम से मजेदार रील्स बनाना शुरू किया और आज वो 41 करोड़ का साम्राज्य खड़ा कर चुकी हैं.
‘कलेशी औरत’ बन कमाती है लाखों
बिजनेस टुडे के अनुसार अपूर्वा उनकी हर 30 सेकंड की इंस्टाग्राम स्टोरी से 2 लाख रुपये कमाती है और एक रील से वो 26 लाख तक कमा लेती हैं. अपूर्वा की मेहनत और हिम्मत ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया. अपूर्वा का ऑनलाइन किरदार ‘कलेशी औरत’ उनकी बेबाक और मजेदार बातों के लिए मशहूर है. वो नाइक, मेबेलीन, अमेजन जैसे बड़े ब्रांड्स के साथ काम करती हैं. उनकी हंसी-मजाक और तीखी बातें लोगों को खूब पसंद आती हैं, जिससे उनके 27 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं. फोर्ब्स ने उन्हें टॉप 100 डिजिटल स्टार्स में शामिल किया है.
आपदा को बनाया अवसर
कोरोना लॉकडाउन में जब लोग घरों में बंद थे, अपूर्वा ने अपने मजेदार वीडियो से सबका ध्यान खींचा. पहले वो वेब डेवलपर और मार्केटिंग इंटर्न थीं, लेकिन सोशल मीडिया ने उनकी जिंदगी बदल दी. आज वो टीवी विज्ञापनों और डिजिटल कैंपेन में भी नजर आती हैं. ‘हूज योर गायनक?’ और ‘द ट्रेटर्स इंडिया’ जैसे शोज में उनकी मौजूदगी ने उन्हें और मशहूर किया.
विवादों से है पुराना नाता
अपूर्वा अक्सर विवादों से घिरी नजर आती है. हाल ही में कॉमेडियन समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में उनकी एक टिप्पणी ने हंगामा मचा दिया. उन्होंने एक महिला के शरीर को लेकर आपत्तिजनक बात कही, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी आलोचना हुई. इसके अलावा, दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी के ‘अंडर 25 समिट’ में भी उनकी कुछ छात्रों के साथ तीखी बहस हुई.
इसका वीडियो वायरल हो गया. इस घटना में सुरक्षा कर्मियों को बीच में आना पड़ा. इन सब के बावजूद अपूर्वा अपनी मेहनत से हर दिन नई ऊंचाइयां छू रही हैं. उनकी कहानी प्रेरणा देती है कि अगर हौसला और मेहनत हो तो एक छोटा सा फोन भी आपको करोड़ों का मालिक बना सकता है.
यह भी पढ़ें: ट्रंप का ऐलान, चीन से डील डन, अब भारत के साथ बड़ा समझौता जल्द
Latest Stories
युद्ध से शेयर बाजार-SIP सब में नुकसान, क्या अमीरों के भी डूब रहे हैं पैसे, जानें अंबानी-अडानी-जिंदल से लेकर दूसरे अरबपतियों का हाल
Gold-Silver Rate Today: सोने में हल्की गिरावट, चांदी ₹1960 हुई महंगी, जानें अपने शहर का लेटेस्ट रेट
नोएडा प्रोटेस्ट का असर, अब देशभर में मजदूरी बढ़ाने की तैयारी में सरकार, डबल हो सकती है न्यूनतम मजदूरी
