दुनिया के पहले खरबपति बनते बिल गेट्स, मस्क की दौलत से तीन गुना आगे; अगर नहीं करते ये काम
बिल गेट्स दुनिया के पहले ट्रिलियनेयर (1000 अरब डॉलर की संपत्ति वाले) बन सकते थे, अगर उन्होंने अपने सारे माइक्रोसॉफ्ट शेयर रखे होते. गेट्स ने अपनी ज्यादातर संपत्ति दान करने का फैसला किया है और साल 2045 तक गेट्स फाउंडेशन को बंद करने की योजना बनाई है.
Bill Gates Networth: ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के मुताबिक बिल गेट्स दुनिया के पांचवें सबसे अमीर व्यक्ति हैं. वे माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर हैं. Forbes report ने बिल गेट्स के बारे में चौंकाने वाला खुलासा किया है. इस रिपोर्ट में कहा गया है कि बिल गेट्स दुनिया के पहले ट्रिलियनेयर (1000 अरब डॉलर की संपत्ति वाले) बन सकते थे, अगर उन्होंने अपने सारे माइक्रोसॉफ्ट के शेयर रखे होते. गेट्स ने अपनी ज्यादातर संपत्ति दान करने का फैसला किया है. उनकी संपत्ति एलन मस्क की सबसे ज्यादा संपत्ति से तीन गुना ज्यादा हो सकती थी.
कितनी हो सकती थी संपत्ति?
फोर्ब्स के अनुसार, अगर बिल और उनकी पूर्व पत्नी मेलिंडा ने अपने सारे माइक्रोसॉफ्ट शेयर रखे होते और कोई दान नहीं किया होता, तो उनकी कुल संपत्ति 1.5 ट्रिलियन डॉलर होती. इसमें बिल गेट्स की संपत्ति अकेले 1.2 ट्रिलियन डॉलर होती. यह एलन मस्क की संपत्ति से तीन गुना से भी ज्यादा हैं. मेलिंडा की संपत्ति 300 बिलियन डॉलर होती. यह उन्हें दुनिया की तीसरी सबसे अमीर व्यक्ति बना सकती थी.
कैसे इतनी संपत्ति?
साल 1986 में माइक्रोसॉफ्ट के IPO से पहले बिल के पास कंपनी के 49% शेयर थे. यह उस समय 200 मिलियन डॉलर के थे. अगर उन्होंने इन्हें रखा होता तो आज उनके पास 3.2 बिलियन शेयर होते. इनकी कीमत 1.4 ट्रिलियन डॉलर होती. साथ ही टैक्स के बाद डिविडेंड से 100 बिलियन डॉलर और मिलते. लेकिन बिल और मेलिंडा ने अपने शेयर बेचे और दान किए.
यह भी पढ़ें: ऑर्डर का बादशाह कौन, अनिल अंबानी की रिलायंस या पारस डिफेंस, किसमें हैं कमाई का दम, देखें रिकॉर्ड
आज बिल के पास माइक्रोसॉफ्ट के सिर्फ 0.9% शेयर हैं. इनकी कीमत 28 बिलियन डॉलर है. मेलिंडा के पास 380,000 डॉलर के शेयर हैं. गेट्स फाउंडेशन के जरिए उन्होंने 47.7 बिलियन डॉलर वैश्विक स्वास्थ्य और गरीबी उन्मूलन के लिए दान किए. मेलिंडा ने महिलाओं और लड़कियों के अधिकारों के लिए 12.5 बिलियन डॉलर और देने का वादा किया है.
Latest Stories
10 और 20 रुपये के ही प्लास्टिक नोट क्यों ला रहा RBI, क्या डिजिटल पेमेंट पर पड़ेगा असर? समझें पूरी कहानी
HUL Q1 Results: मुनाफा 3 फीसदी घटकर ₹2673 करोड़ पर आया, रेवेन्यू में उछाल; शेयर 4 फीसदी टूटा
समुद्र के नीचे छिपे तेल-गैस की खोज होगी तेज! ₹80000 करोड़ के मेगा प्लान पर हो रहा काम, सरकार देगी 50% तक की सब्सिडी
