भारत में Coinbase एक्सचेंज की एंट्री! अब सीधे रुपये में खरीद-बेच सकेंगे क्रिप्टो; खत्म हुआ P2P का झंझट
दुनिया के सबसे बड़े क्रिप्टो एक्सचेंजों में से एक Coinbase ने भारत में आधिकारिक तौर पर अपनी सेवाएं लॉन्च कर दी हैं. अब भारतीय यूजर्स सीधे भारतीय रुपये (INR) में पैसे जमा और निकाल सकेंगे, जिससे P2P ट्रांजैक्शन की जरूरत खत्म हो जाएगी.
Coinbase India Launch: भारतीय क्रिप्टो निवेशकों के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी है. दुनिया के सबसे बड़े क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज प्लेटफॉर्म्स में से एक, कॉइनबेस (Coinbase) ने आधिकारिक तौर पर भारत में अपनी सीधी सेवाएं शुरू कर दी हैं. अब भारतीय रिटेलर्स को क्रिप्टोकरेंसी खरीदने या बेचने के लिए किसी तीसरे पक्ष या पीयर-टू-पीयर (P2P) के घुमावदार रास्तों की जरूरत नहीं पड़ेगी. कॉइनबेस ने सीधे भारतीय रुपये (INR) का सपोर्ट सिस्टम लॉन्च कर दिया है, जिससे अब सीधे बैंक से पैसे जमा और विथड्रॉ किए जा सकेंगे.
IMPS से सीधे जमा-निकासी और फ्यूचर ट्रेडिंग की सुविधा
इस लॉन्च के बाद भारतीय ग्राहक IMPS के जरिए सीधे अपने प्लेटफॉर्म पर रुपये डिपॉजिट और विथड्रॉ कर सकते हैं. इसके अलावा, ग्राहकों को कई बड़ी क्रिप्टोकरेंसी में स्पॉट ट्रेडिंग के साथ-साथ ‘परपेचुअल फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट्स’ में ट्रेड करने का भी मौका मिलेगा. भारतीय यूजर्स को बेहतरीन लिक्विडिटी देने के लिए कॉइनबेस ने विशेष रूप से लोकल INR ऑर्डर बुक्स तैयार की हैं, जबकि यह अपने ग्लोबल एक्सचेंज इंफ्रास्ट्रक्चर से भी जुड़ा रहेगा.
FIU के साथ रजिस्ट्रेशन और टैक्स नियमों का पूरा पालन
भारत में कानूनी नियमों को लेकर कॉइनबेस ने साफ किया है कि वह देश के नियमों के तहत ही काम कर रहा है. कंपनी भारत की फाइनेंशियल इंटेलिजेंस यूनिट (FIU-IND) के साथ रजिस्टर्ड है. इसके साथ ही वह वर्चुअल डिजिटल एसेट्स (VDA) पर लगने वाले टीडीएस (TDS) समेत सभी भारतीय टैक्स कानूनों का पूरी तरह पालन कर रही है. कंपनी का कहना है कि वे भारत में लंबी अवधि के विजन के साथ आए हैं.
यह भी पढ़ें: कुछ ही घंटों में खुलेगा बाजार, इस ₹41 के मल्टीबैगर स्टॉक पर टिका लें निगाह… 5 वर्षों में दिया 3210% रिटर्न
कॉइनबेस के लिए भारत नया नहीं है. कंपनी पहले ही भारतीय क्रिप्टो एक्सचेंज ‘कॉइनडीसीएक्स’ (CoinDCX) में निवेश कर चुकी है. इसके अलावा, उसने अपने ‘बेस एथेरियम लेयर 2 नेटवर्क’ के जरिए भारतीय डेवलपर कम्युनिटी में 10 लाख डॉलर से अधिक का निवेश किया है.
अनुभवी ट्रेडर्स के लिए प्लेटफॉर्म ‘कॉइनबेस एडवांस’ पेश कर रहा है, जिसमें प्रोफेशनल टूल्स, एडवांस्ड चार्टिंग और कम टेकर फीस जैसी सुविधाएं मिलेंगी. सबसे अच्छी बात यह है कि INR डिपॉजिट पर कोई फीस नहीं लगेगी.
Latest Stories
US-Iran Deal: सीजफायर बढ़ाने और बिना टोल होर्मुज खोलने पर बन सकती है बात, लेकिन अरबों डॉलर के मामले पर संशय
इतिहास के पहले Trillionaire बनने जा रहे Elon Musk, जानें 1 के बाद कितने लगते है ‘0’… 10-12-14 या 15
महंगी हो गईं कैंसर की दवाएं, 50 फीसदी तक बढ़ गई कीमत; सप्लाई चेन में रुकावट का असर
