TV9 NETWORK
User
Sign In

By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company's Terms & Conditions and Privacy Policy.

$749 Billion पर पहुंची Elon Musk की दौलत! कोर्ट के एक फैसले ने कैसे बदल दी अरबपतियों की रेस, जानें दूसरे पर कौन

एक कानूनी फैसले ने दुनिया की अमीरी की तस्वीर बदल दी है. टेक और स्पेस बिजनेस से जुड़े एक बड़े नाम की संपत्ति ने नया रिकॉर्ड बनाया है. मस्क की संपत्ति में उछाल के पीछे उनकी कंपनियां Tesla और SpaceX अहम वजह रहीं. टेस्ला की सफलता के साथ स्पेसएक्स, न्यूरालिंक और अन्य टेक कंपनियों में भी उनकी हिस्सेदारी उन्हें लगातार नई ऊंचाइयों पर ले जा रही है.

एलन मस्क दुनिया के पहले ट्रिलियनेयर Image Credit: TV9 Bharatvarsh

दुनिया के सबसे चर्चित बिजनेसमैन Elon Musk के लिए बीता हफ्ता किसी रोलर-कोस्टर से कम नहीं रहा. एक अदालती फैसले ने न सिर्फ उनकी सैलरी को बहाल किया, बल्कि उनकी कुल संपत्ति को ऐसे स्तर पर पहुंचा दिया, जिसे अब तक कोई भी इंसान छू नहीं पाया था. शेयर बाजार और टेक इंडस्ट्री में इस घटनाक्रम को एक “गेम चेंजर” माना जा रहा है.

अदालत के फैसले ने बदली तस्वीर

अमेरिका की Delaware Supreme Court ने शुक्रवार देर रात टेस्ला से जुड़े 139 अरब डॉलर के स्टॉक ऑप्शन को फिर से बहाल कर दिया. ये वही ऑप्शन थे, जिन्हें पिछले साल एक निचली अदालत ने रद्द कर दिया था और डील को “अविश्वसनीय” बताया था. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि 2024 में लिया गया फैसला मस्क के साथ अनुचित था.

इस फैसले के बाद मस्क की कुल संपत्ति 749 अरब डॉलर तक पहुंच गई. यह आंकड़ा Forbes Billionaires Index के अनुसार दर्ज किया गया है. इससे पहले ही इसी हफ्ते मस्क 600 अरब डॉलर की नेटवर्थ पार करने वाले दुनिया के पहले व्यक्ति बन चुके थे.

SpaceX और Tesla का बड़ा रोल

मस्क की संपत्ति में उछाल के पीछे उनकी कंपनियां Tesla और SpaceX अहम वजह रहीं. SpaceX के संभावित आईपीओ की खबरों ने निवेशकों का भरोसा और मजबूत किया. वहीं नवंबर में टेस्ला के शेयरहोल्डर्स ने मस्क के लिए 1 ट्रिलियन डॉलर के पे-पैकेज को मंजूरी दी थी, जो कॉरपोरेट इतिहास का सबसे बड़ा पैकेज माना जा रहा है.

यह भी पढ़ें: IndiGo ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी, घर से निकलने से पहले चेक करें फ्लाइट स्टेटस, कैंसिल होने पर ऐसे मिलेगा रिफंड

बाकी अरबपतियों से कितने आगे?

अब मस्क की संपत्ति दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति Larry Page से करीब 500 अरब डॉलर ज्यादा है. एलन मस्क की तेजी से बढ़ती नेटवर्थ ने उन्हें कारोबारी दुनिया में सबसे ऊंचे पायदान पर पहुंचा दिया है. टेस्ला की सफलता के साथ स्पेसएक्स, न्यूरालिंक और अन्य टेक कंपनियों में भी उनकी हिस्सेदारी उन्हें लगातार नई ऊंचाइयों पर ले जा रही है. उनकी यह उपलब्धि आने वाले समय में अन्य दिग्गज कारोबारियों के लिए चुनौती साबित हो सकती है.