Gold and Silver rate today: सोने-चांदी में मामूली गिरावट, मुनाफावसूली से फीकी पड़ी चमक, चेक करें शहरवार रेट
बुधवार को मुनाफावसूली और डॉलर की मजबूती के चलते सोने की कीमतों में हल्की गिरावट दर्ज की गई, जबकि चांदी में सीमित तेजी देखने को मिली. हालांकि, भू-राजनीतिक तनाव और फेड रेट कट की उम्मीदों से डिमांड बनी हुई है, जिससे कीमती धातुओं में बड़ी गिरावट टल गई है.
Gold and Silver rate today: सोने-चांदी की चमक बुधवार (7 जनवरी) को फीकी पड़ती नजर आई. आज सुबह घरेलू फ्यूचर्स बाजार में सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिली. डॉलर में मजबूती के बीच निवेशकों की मुनाफावसूली इसकी बड़ी वजह रही. हालांकि, भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं और अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदों के चलते स्पॉट डिमांड मजबूत बनी हुई है, जिससे सोने में बड़ी गिरावट पर ब्रेक लगा है. वहीं चांदी की कीमतों में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिला.
7 जनवरी की सुबह करीब 9.10 बजे मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर फरवरी डिलीवरी वाला सोना 0.17 प्रतिशत टूटकर 1,38,850 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था. वहीं MCX पर मार्च डिलीवरी वाली चांदी 0.19 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,59,310 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई.
इंटरनेशनल मार्केट का हाल
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी में बढ़त देखने को मिली. स्पॉट गोल्ड 0.81 फीसदी की तेजी के साथ 4,476 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा था. जबकि चांदी 5.37 फीसदी की तेजी के साथ 80.85 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई.
रिटेल में कितनी है कीमत?
कैरेटलेन पर 22 कैरेट वाला सोना आज 12587 रुपये प्रति ग्राम के हिसाब से मिल रहा है. वहीं बुलियन वेबसाइट पर सोना 190 रुपये लुढ़ककर 139,320 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करती नजर आ रही है; जबकि चांदी 710 रुपये की तेजी के साथ 258,990 रुपये प्रति कलो पर कारोबार करती नजर आई

शहरवार देखें रेट
आज भारत के प्रमुख शहरों में सोने के भाव
| शहर | 18 कैरेट (₹) | 22 कैरेट (₹) | 24 कैरेट (₹) |
|---|---|---|---|
| बेंगलुरु | ₹1,03,755.00 | ₹1,26,820.00 | ₹1,38,340.00 |
| चेन्नई | ₹1,04,490.00 | ₹1,27,720.00 | ₹1,39,320.00 |
| दिल्ली | ₹1,03,882.50 | ₹1,26,990.00 | ₹1,38,510.00 |
| कोलकाता | ₹1,03,762.50 | ₹1,26,830.00 | ₹1,38,350.00 |
| मुंबई | ₹1,03,777.50 | ₹1,26,850.00 | ₹1,38,370.00 |
| पुणे | ₹1,03,792.50 | ₹1,26,870.00 | ₹1,38,390.00 |
Latest Stories
महादेव और Skyexchange सट्टेबाजी केस में ED की बड़ी कार्रवाई, 91.82 करोड़ रुपये की संपत्तियां जब्त
Vedanta ग्रुप के मालिक अनिल अग्रवाल के बेटे का निधन, लिखा- एक बाप के कंधे पर बेटे की अर्थी जाए इससे बुरा और क्या
MCX पर चांदी हुई धड़ाम, कुछ ही घंटों में आई 11000 रुपये की बड़ी गिरावट
