गोल्ड मार्केट में हलचल, ₹1.5 लाख के नीचे फिसला सोना; जानें आपके शहर में क्या है 24 कैरेट का ताजा रेट

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 2 April 2026: मार्च में जहां सोने में भारी गिरावट आई, वहीं अप्रैल की शुरुआत में भी कीमतों में कमजोरी जारी रही. वैश्विक तनाव, डॉलर की मजबूती और कच्चे तेल की कीमतों में तेजी का असर सीधे सोने पर पड़ा है. इसके बावजूद घरेलू बाजार में मांग बनी हुई है. फिर भी सोना 6 अप्रैल को ₹1.5 लाख के नीचे आया है.

गोल्ड Image Credit: AI

Gold Price Today In India (सोना का भाव 6 April 2026): सोने की कीमतों में हाल के दिनों में बड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिला है, जिससे निवेशकों और आम लोगों दोनों की नजर इस पर टिकी हुई है. मार्च में जहां सोने में भारी गिरावट आई, वहीं अप्रैल की शुरुआत में भी कीमतों में कमजोरी जारी रही. वैश्विक तनाव, डॉलर की मजबूती और कच्चे तेल की कीमतों में तेजी का असर सीधे सोने पर पड़ा है. इसके बावजूद घरेलू बाजार में मांग बनी हुई है. फिर भी सोना 6 अप्रैल को ₹1.5 लाख के नीचे आया है. ऐसे में आइए सोने की आज की कीमतों पर नजर डालते है.

सोने की कीमतों में गिरावट (Gold Rate Today in Hindi)

अप्रैल के पहले हफ्ते में सोने की कीमतों में करीब 1.3 प्रतिशत की गिरावट आई है. इससे पहले मार्च में सोना करीब 14 प्रतिशत तक गिर चुका है. Bullians.in के मुताबिक रिटेल में 6 अप्रैल 2026 को 24 कैरेट सोना करीब ₹149,520 प्रति 10 ग्राम पर है. 22 कैरेट सोना ₹1,370,600 और 18 कैरेट सोना ₹1,121,400 प्रति 10 ग्राम के आसपास बना हुआ है.

सोर्स: Bullians.in

MCX पर क्या है हाल

MCX पर सोने में गिरावट देखने को मिल रही है. 0.28 फीसदी की गिरावट के साथ यह ₹149267 पर ट्रेड कर रहा है. इस हफ्ते में करीब 3.5 प्रतिशत की बढ़त दिखाई है. सोने की कीमतों पर वैश्विक हालात का असर पड़ा है. अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव से डॉलर मजबूत हुआ है और तेल की कीमतें बढ़ी हैं. इससे सोने की मांग पर दबाव आया है.

आपके शहर में क्या है रेट? (Aaj ka Sone Ka Bhaav) | City wise Gold Price

शहर24 कैरेट (आज)22 कैरेट (आज)18 कैरेट (आज)
चेन्नई₹15,066₹13,810₹11,520
मुंबई₹14,913₹13,670₹11,185
दिल्ली₹14,928₹13,685₹11,200
कोलकाता₹14,913₹13,670₹11,185
बैंगलोर₹14,913₹13,670₹11,185
हैदराबाद₹14,913₹13,670₹11,185
केरल₹14,913₹13,670₹11,185
पुणे₹14,913₹13,670₹11,185
वडोदरा₹14,918₹13,675₹11,190
अहमदाबाद₹14,918₹13,675₹11,190

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.