India-US Trade Deal से उद्योग जगत में खुशी, बिजनेस लीडर्स ने बताए फायदे, जानें बाजार और रुपये पर क्या होगा असर
भारत और अमेरिका के बीच नई ट्रेड डील को लेकर इंडस्ट्री जगत ने पॉजिटिव रिएक्शन दी है. टैरिफ में कमी से बाजार की अनिश्चितता घटने की उम्मीद है. जानकारों का मानना है कि इससे रुपया मजबूत होगा और विदेशी निवेश बढे़गा. उद्योगपतियों ने कहा कि यह डील निवेश सप्लाई चेन और मैन्युफैक्चरिंग को मजबूती देगी.
India-US Trade Deal: भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील की घोषणा को बिजनस जगत के लिए एक बड़ा कदम माना जा रहा है. इस समझौते में दोनों देशों के बीच टैरिफ में कमी की बात कही गई है. इससे व्यापार और निवेश को नई दिशा मिलने की उम्मीद है. जानकारों का मानना है कि यह डील अनिश्चितता को कम करेगी. साथ ही रुपये और शेयर बाजार को भी सपोर्ट मिल सकता है. उद्योग जगत के कई दिग्गज ने इसपर रिएक्शन दिया और इसे भविष्य के लिए पॉजिटिव संकेत बताया है.
बाजार पर से दबाव हटा
कोटक महिंद्रा AMC के MD निलेश शाह ने कहा कि भारत अमेरिका ट्रेड डील बाजार के लिए राहत लेकर आई है. उनके अनुसार यह डील उतार- चढ़ाव से भरी रही लेकिन अब अनिश्चितता कम होगी. उन्होंने कहा कि इससे रुपया शेयर बाजार और ब्याज दरों पर बना दबाव हटेगा. निलेश शाह का मानना है कि सहयोग से दोनों देशों को फायदा होगा. उन्होंने इसे दोनों अर्थव्यवस्थाओं के लिए फायदेमंद बताया.
कैपिटल फ्लो के लिए फायदेमंद
कोटक म्यूचुअल फंड के CIO दीपक अग्रवाल ने कहा कि टैरिफ में कमी से भारतीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी. उनके अनुसार इससे पेमेंट बैलेंस बेहतर होगा. रुपये को मजबूती मिलेगी और विदेशी मुद्रा भंडार बढ़ सकता है. उन्होंने कहा कि विदेशी निवेशक भी भारतीय बाजार की ओर आकर्षित होंगे. इससे ब्याज दरें स्थिर रह सकती हैं और शेयरों का वैल्यूएशन बेहतर हो सकता है.
निवेश और सप्लाई चेन पर जोर
आदित्य बिडला ग्रुप के चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला ने इस डील को रणनीतिक और आर्थिक रिश्तों के लिए अहम बताया. उन्होंने कहा कि टैरिफ में कमी से निवेश और सहयोग के नए मौके बनेंगे. उनके अनुसार इससे मजबूत सप्लाई चेन तैयार होगी. मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर को भी लाभ मिलेगा. उन्होंने इसे दोनों देशों की लंबे समय के लिए कंपटीशन के लिए जरूरी कदम बताया.
ये भी पढ़ें- भारत-अमेरिका ट्रेड डील से GIFT Nifty 791 अंक उछला, क्या अब FIIs करेंगे वापसी, मंगलवार के बाजार से बढ़ी उम्मीदें
वैश्विक स्थिति को मजबूत करती है डील
उद्योगपति संजीव गोयनका ने इस समझौते के लिए भारत के नेतृत्व की तारीफ की. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत अपने आर्थिक हितों को आगे बढ़ा रहा है. उनके अनुसार यह डील भारत की वैश्विक स्थिति को मजबूत करती है. उन्होंने इसे भारत के लिए पॉजिटिव कूटनीतिक और आर्थिक उपलब्धि बताया. बिजनस जगत के लिए इसे भरोसे का संकेत माना गया.
फोरम ने कहा पॉजिटिव कदम
US इंडिया स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप फोरम ने टैरिफ में कमी को पॉजिटिव पहला कदम बताया. संगठन ने कहा कि इससे व्यापक द्विपक्षीय व्यापार समझौते की दिशा साफ होती है. उनके अनुसार दोनों देशों में राजनीतिक इच्छाशक्ति दिख रही है. इससे कारोबार कंज्यूमर और कर्मचारियों को फायदा मिलेगा. साथ ही सप्लाई चेन और आर्थिक स्थिरता मजबूत होगी.
Latest Stories
India US Trade Deal: टैरिफ घटा तो एक्सपोर्ट और मार्केट को राहत, जानें ट्रेड डील की 5 बड़ी बातें
भारत-US ट्रेड डील से खुले नए रास्ते, किसानों से लेकर MSME समेत इन सेक्टर्स में फिर लौटेगी हरियाली
50% से सीधे 18%… US ट्रेड डील के बाद भारत की पोजीशन मजबूत, जानिए पाक-चीन-बांग्लादेश पर कितना लगता है टैरिफ
भारत के लिए एक और खुशखबरी! USA ने अतिरिक्त 25 फीसदी टैरिफ भी हटाया, अब 50 से घटकर 18% हुआ
