इंडस्ट्री को बड़ी राहत, सरकार ने LPG सप्लाई 70 फीसदी की; फार्मा और एग्रीकल्चर सेक्टर को मिलेगा फायदा

सरकार ने इंडस्ट्रियल सेक्टर को राहत देते हुए LPG आवंटन को 70 फीसदी तक बढ़ा दिया है. अब फार्मा एग्रीक्लचर फूड स्टील और अन्य उद्योगों को प्री मार्च 2026 के स्तर के आधार पर ज्यादा सप्लाई मिलेगी. यह फैसला गैस की कमी और उत्पादन पर दबाव को कम करने के लिए लिया गया है.

सरकार ने इंडस्ट्रियल सेक्टर को राहत देते हुए LPG आवंटन को 70 फीसदी तक बढ़ा दिया है. Image Credit: Canva

LPG Allocation India: सरकार ने इंडस्ट्रियल सेक्टर को बड़ी राहत देते हुए LPG आवंटन बढ़ा दिया है. अब फार्मा एग्रीकल्चर और अन्य इंडस्ट्री को पहले के मुकाबले ज्यादा गैस मिलेगी. यह फैसला पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव के कारण LPG की कमी को देखते हुए लिया गया है. नए आदेश के अनुसार कंपनियों को अब प्री मार्च 2026 स्तर का 70 फीसदी LPG मिलेगा. इससे प्रोडक्शन पर पड़ रहे दबाव को कम करने में मदद मिलेगी. सरकार का मकसद जरूरी इंडस्ट्री को लगातार सप्लाई देना है.

किन सेक्टर को मिलेगा फायदा

इस फैसले का फायदा कई अहम सेक्टर को मिलेगा. इसमें फार्मा फूड पॉलिमर एग्रीकल्चर पैकेजिंग पेंट स्टील और सिरेमिक जैसे शामिल हैं. इसके अलावा मेटल ग्लास और फाउंड्री सेक्टर को भी लाभ मिलेगा. ये सभी सेक्टर देश की अर्थव्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण माने जाते हैं.

कितनी बढ़ाई गई सप्लाई

सरकार ने अब इन इंडस्ट्री के लिए LPG सप्लाई को 70 फीसदी तक बढ़ा दिया है. यह प्री मार्च 2026 के कंज्यूमर लेवल के बेस पर तय किया गया है. हालांकि इसके लिए एक सीमा भी तय की गई है. कुल सेक्टर के लिए 0.2 हजार टन प्रति दिन की लिमिट रखी गई है. इससे सप्लाई को संतुलित रखने में मदद मिलेगी.

किन्हें मिलेगी प्राथमिकता

सरकार ने साफ किया है कि उन यूनिट को प्राथमिकता दी जाएगी जहां LPG का यूज जरूरी है. खासकर जहां इसे नेचुरल गैस से बदला नहीं जा सकता. ऐसे उद्योगों को पहले गैस दी जाएगी. इससे जरूरी प्रोडक्शन में कोई रुकावट नहीं आएगी. यह फैसला खास जरूरत वाले सेक्टर को ध्यान में रखकर लिया गया है.

PNG से जुड़ी शर्तें क्या हैं

LPG आवंटन पाने के लिए कंपनियों को कुछ शर्तों का पालन करना होगा. उन्हें OMC के साथ रजिस्ट्रेशन कराना होगा. साथ ही PNG के लिए आवेदन करना भी जरूरी हो सकता है. हालांकि जहां LPG का विकल्प नहीं है वहां यह शर्त लागू नहीं होगी. इससे जरूरी उद्योगों को राहत मिलेगी.

ये भी पढ़ें- अब टोल किंग बनेगा ईरान! सात समुद्र में कहां-कहां लगता है टोल, जानें किसका रेट ज्यादा

पहले कैसे बढ़ाई गई थी सप्लाई

मार्च में भी सरकार ने LPG सप्लाई बढ़ाने का फैसला लिया था. पहले इसे 20 फीसदी से बढ़ाकर 50 फीसदी किया गया था. बाद में इसे और बढ़ाकर 70 फीसदी किया गया. इस दौरान स्टील ऑटोमोबाइल और टेक्सटाइल जैसे सेक्टर को प्राथमिकता दी गई थी. अब नए फैसले से इंडस्ट्रियल सेक्टर को और राहत मिलने की उम्मीद है.